आज दुनियाभर में योगा लोगों के बीच बहुत प्रचलित हो गया है। इसके गुणों की वजह से विदेशी सैलानी, भारत की ओर खींचे चले आ रहें हैं। योग के लिए भारत सैलानियों का पसंदीदा जगह है। योग केवल एक एक्सरसाइज बन कर ही नहीं रह गया है। योगा के द्वारा आप अपने रोगों को दूर कर सकते हैं, मन को स्थिर रख सकते हैं, और सेहतमंद जिंदगी को हंसी खुशी जी सकते हैं। आइए आपको बताते हैं पांच बेस्ट योगा प्लेसेस जहां आपको सारी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
मैसूर सिटी

पैलेस और मसाले के लिए मशहूर मैसूर सिटी में योगा के लिए कई फेमस सेंटर हैं। जहां आपको कई प्रकार के ब्रीदिंग प्रक्रिया, मेडीटेशन, प्राणायाम, अष्टांग योग और कई पोस्चर के बारे में सिखाया जाता है, और इस योग के नियमों को सिख कर उसे आप अपने रोजमर्रा के जीवन शैली में अपना सकते हैं। हर सेंटर के अलग अलग ऑफर होते हैं। जहां आपको रहने के लिए रूम और साथ ही साथ खाने पीने का इंतजाम भी होता है।
गोवा

बीच के लिए फेमस गोवा में सबसे ज्यादा विदेशी सैलानी आते हैं, और सैलानियों में यह जगह बहुत प्रचलित है। यहां आप शांति के साथ बीच का भी आनंद उठा सकते हैं। यहां पर विपश्यना, योग थेरेपी और आयुर्वेदा के साथ योग सिखाया जाता है। गोव में भी योगा सेंटर रहने के लिए जगह और सारी सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं।
केरला

अपने नेचर के लिए मशहूर केरला सबसे ज्यादा योग और आयुर्वेद के लिए प्रचलित है। केरला में पांच बिंदूओ पर बेस्ड योग सिखाया जाता है। जिसमें पोस्चर, ब्रीदिंग, मेडीटेशन, रिलेक्सेशन और आपके डाइट पर केन्द्रित होता है। यहां आप योग के साथ स्पा का भी आंनद उठा सकते हैं। केरला में आयुर्वदिक स्पा काफी मशहूर है। यहां के योग सेंटर सबकुछ उपलब्ध कराते हैं।
ऋषिकेश

वर्ल्ड फेमस योग स्थान ऋषिकेश को माना जाता है। गंगा नदी के किनारे होने की वजह से यह पवित्र स्थान लोगो को मेडीटेशन के द्वारा मोक्ष के करीब ले जाता है। यहां सबसे ज्यादा संख्या में योग आश्रम हैं। जिस वजह से विदेशी सैलानियों को बेहद पसंद है। इसके साथ ही आप यहां शाम की आरती भी देख सकते हैं। जोकि हर दुख दर्द से लोगों को दूर ले जाती है। यहां आपको कई योग आश्रम मिलेगा जोकि घर की तरह होता है।
हिमाचल प्रदेश

ऊंची ऊंची पहाड़ियां, नदियां और चारो तरफ सुन्दर सुन्दर जंगल, यह नजारा देखते ही बनता है। अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए और क्या चाहिए? योग कि बात करें तो हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला फेमस है। यहां के शिक्षक आपको कुंडलिनी योग, पावर योग, हठ योग और क्रिया योग के बारे में जानकारी देंगे।
ये भी पढ़ें –
सिर्फ ‘सूर्य नमस्कार’ करके भी आप रह सकते हैं फिट
योगा के जरिए ये सेलिब्रिटीज़ हुए फैट से फिट
जानिए किस रोग में कौन सा आसन करें
आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
