Avoid Plastic in the Kitchen: आजकल घरों में इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजों में प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है। जो सेहत की दृष्टि से बेहद खतरनाक है। और सबसे ज्यादा किचन में चाहे जिसमे हम खाना खाते है या फिर खाद्य सामग्री जो स्टोर करते है। उन सभी के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल करते है। और उससे भी खतरनाक अगर आप ओवन में कुछ भी गर्म करने के लिए प्लास्टिक का बर्तन इस्तेमाल करते है। वह सीधा आपकी सेहत से खिलवाड़ है क्योंकि प्लास्टिक को गर्म करते ही उसमे से निकले वाले जहरीले तत्व आपके खादय पदार्थ की जरिए आपके पेट में चले जाते है। तो जरूरी है कि आप प्लास्टिक के बर्तनों के इस्तेमाल से बचें-
Also read: कैसे करें हवन सामग्री तैयार: Hawan Samagri
हार्मोनल संतुलन

यदि आप हमेशा प्लास्टिक के बर्तनों का ही इस्तेमाल करते है तो ऐसे में महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है। जिससे बच्चे होने में काफी परेशानियां देखने को मिल रही है। साथ ही मोटापा इस कद्र बढ़ रहा है जिससे और भी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसका कारण प्लास्टिक का जब आप इस्तेमाल करते हैं। तो उसमे से बिस्फेनाॅल और फथलेट्स जैसे हानिकारक केमिकल्स निकलते है जो शरीर में हार्मोनल सुंतलन में बाधा डाल देते है। इससे आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
डायबिटीज होने का खतरा
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि प्लास्टिक के बर्तनों में खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि जब प्लास्टिक के बर्तनों में खाते है तो उसमें जो केमिकल पेट में जाता है तो उससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और आपको डायबिटीज होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। जरूरी है कि आप प्लास्टिक की चीजों का कम इस्तेमाल कम करे। खासकर गर्म चीजे खाने में।
अस्थमा पीड़ित लोगों के लिए खतरनाक
जब प्लास्टिक गर्म होता है तो उसमे से फेथलेट केमिकल निकलता है जो अस्था पीड़ित लोगों के लिए काफी खतरनाक होता है। क्योंकि जिन लोगों को सांस की बीमारी है उन्हे ये बेहद नुकसान पहुंचा सकता है। इस केमिकल के कारण आपको अस्थमा भी हो सकता है। क्योंकि डाॅक्टर के अनुसार ये केमिकल आपकी सांस की नली को नुकसान पहुंचाता है जिससे दिक्कते बढ़ जाती है।
कैंसर
प्लास्टिक की चीजों में खादय पदार्थ खाना आपके लिए इतना अधिक खतरनाक हो सकता है कि आपको कैंसर की बीमारी भी हो सकती है। क्योंकि प्लास्टिक से बीपीए और अन्य हानिकारक केमिकल्स निकलते है। जो कैंसर को बढ़ावा देते है। बे्रस्ट कैंसर जैसी बीमारी भी इसी से होती है।
लिवर और किडनी के लिए भी हानिकारक
प्लास्टिक हमारे शरीर के लिए इतना अधिक खतरनाक है कि हमारे शरीर के अंगों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इससे हमारे लिवर और किडनी को काफी अधिक खतरा पहुंचता है। यहां तक ही इससे लिवर और किडनी सही से कार्य नहीं कर पाने के कारण लिवर या किडनी का फेलियर होने का खतरा बढ़ जाता है।
न्यूरोलाॅजिकल समस्याएं
यदि आपने सही समय पर प्लास्टिक की चीजों को इस्तेमाल करना बंद नहीं करा तो आपको दिमाग से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। क्योंकि केमिकल धीरे धीरे आपके शरीर में इकट्ठा होने लगता है। जिससे याददाश्त कमजोर और एकाग्रता में कमी आने लगती है। तो जरूरी है कि आप प्लास्टिक की जगह कांच और स्टील की चीजों का इस्तेमाल करें।
