क्या आप भी किचन में करती हैं प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल, नुकसान जानकर हो जाएंगी हैरान: Chopping Board Use
Chopping Board Use

क्या आप भी किचन में करती हैं प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल, नुक़सान जानकर हो जायेंगी हैरान

कम ही लोग यह जानते होंगे कि प्लास्टिक के इन चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल हमारी सेहत के लिए बहुत नुक़सानदायक साबित हो सकता है। एक रिसर्च में सामने आया है कि प्लास्टिक के इन चॉपिंग बोर्ड पर सब्ज़ियां काटना हमारे शरीर के लिए ठीक नहीं हैं। इसमें उपस्थित माइक्रोप्लास्टिक हमारे शरीर के लिए बहुत ख़तरनाक होती है।

Chopping Board Use: आजकल अधिकांश घरों में सब्ज़ियां और फल काटने के लिए प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है। इससे सब्ज़ियाँ काटने में काफ़ी आसानी होती है, और समय की भी बचत होती है। लेकिन, कम ही लोग यह जानते होंगे कि प्लास्टिक के इन चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल हमारी सेहत के लिए बहुत नुक़सानदायक साबित हो सकता है। एक रिसर्च में सामने आया है कि प्लास्टिक के इन चॉपिंग बोर्ड पर सब्ज़ियां काटना हमारे शरीर के लिए ठीक नहीं हैं। इसमें उपस्थित माइक्रोप्लास्टिक हमारे शरीर के लिए बहुत ख़तरनाक होती है। लगातार चाकू के इस्तेमाल से इसमें निशान बन जाते हैं। इन जगहों से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। यहाँ तक कि लकड़ी का बोर्ड भी बहुत नुक़सानदायक है। जब हम इन पर कटी हुई फल और सब्ज़ियाँ इस्तेमाल में लाते हैं तो ये बैक्टीरिया हमारे शरीर में पहुँच जाते हैं और तरह-तरह की बीमारियों का कारण बनते हैं। साल्मोनेला, ई. कोली और लिस्टेरिया जैसे बैक्टीरिया बोर्ड की सतह पर पनप सकते हैं। जानते हैं इससे होने वाले ख़तरों के बारे में-

Also read: पाचन तंत्र की समस्याओं के 5 संकेत, कहीं आप में तो नहीं दिख रहे ये लक्षण: Digestive System Problems

इम्यून सिस्टम के लिए ख़तरनाक

 Chopping Board Use
It may affect Immunity

इसके माध्यम से जो प्लास्टिक और जर्म्स हमारे शरीर के अंदर धीरे-धीरे प्रवेश कर जाते हैं, उनसे हमारी इम्युनिटी पर विपरीत प्रभाव होता है और इससे संक्रमण फैलने की संभावना भी बढ़ जाती है।

पेट में दर्द

stomachache
stomachache due to gas

चॉपिंग बोर्ड में उपस्थित जर्म्स के कारण अक्सर पेट में दर्द की समस्या हो जाती है। इनसे बचने के लिए हर दिन बोर्ड को साबुन के पानी से अच्छे से धोना चाहिए।

उल्टी और डायरिया

Vomiting
It may cause vomiting

चॉपिंग बोर्ड कई दोनों तक इस्तेमाल होते रहते हैं। इस वजह से इनमें गंदगी जमती रहती है। जब इसके ऊपर सब्ज़ियाँ और फल काटकर इस्तेमाल करते हैं तो यह गंदगी हमारे शरीर में प्रवेश कर जाती है। इसके कारण कई बार उल्टी और डायरिया जैसी समस्या हो सकती है। कभी भी इस तरह की समस्या आये तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल बंद कर दें।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नुक़सानदायक

Pregnant woman
Pregnant woman should avoid chopping board use

प्रेगनेंसी में सेहत का विशेष ध्यान रखना ज़रूरी होता है। ख़ासतौर पर इस समय साफ़ सफ़ाई बेहद ज़रूरी है। प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड से गंदगी तो शरीर में पहुचती ही है, प्लास्टिक भी इसके माध्यम से शरीर में जाती है।

माइक्रोप्लास्टिक क्यों है ख़तरनाक

चॉपिंग बोर्ड के इस्तेमाल से माइक्रोप्लास्टिक हमारे शेयर के अंदर पहुँच जाती है। सामान्य प्लास्टिक को भी विघटित होने में काफ़ी समय लगता है और माइक्रोप्लास्टिक में तो यह उससे भी ज्यादा होता है। इसमें प्लास्टिक के बहुत ही छोटे-छोटे टुकड़े होते हैं जिनका व्यास 5 मिलीमीटर से भी कम होता है। इनके विघटन में हज़ारों साल लग जाते हैं। यह प्लास्टिक पर्यावरण को प्रदूषित करती है। शरीर में पहुँचने पर यह खून में मिल जाती है।

तो, अगर आप भी अभी तक अपने किचन में चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करती आ रही हैं तो सावधान हो जाइये। इसकी जगह किसी प्लेट या बाउल का इस्तेमाल करें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...