स्वस्थ रहने के लिए सही डाइट के साथ में ये सप्लीमेंट भी लें
आजकल जिस तरह से लाइफस्टाइल की वजह से बीमारियाँ बढ़ रही हैं, उनसे बचने के लिए हमें अपनी डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज के साथ ही कुछ सप्लीमेंट्स की भी जरूरत होती है।
Diet Suppliment: शरीर के सुचारू रूप से चलने के लिए सही मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स की आवश्यकता होती है और आजकल जिस तरह से लाइफस्टाइल की वजह से बीमारियाँ बढ़ रही हैं, उनसे बचने के लिए हमें अपनी डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज के साथ ही कुछ हेल्थ सप्लीमेंट्स की भी जरूरत होती है। हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार से लेकर दिल की बीमारियों से निपटने के लिए कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे सप्लीमेंट्स स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जरूरी हैं। जानते हैं कौन से सप्लीमेंट्स हमें बीच-बीच में लेते रहना चाहिए। हालांकि, कोई भी सप्लीमेंट्स लेने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होगा।
विटामिन डी-3

विटामिन-डी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। यह मज़बूत इम्यून सिस्टम को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन-डी का स्तर कम होता है, उनमें सप्लीमेंट्स के सेवन से सुधार आ सकता है। यह हमारे शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। इसकी कमी से भोजन के जरिए लिया जाने वाला कैल्शियम ठीक से एब्जॉर्ब नहीं हो पाता है और शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इसके अलावा हड्डियों, दांतों, हेयर और स्किन से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं। यही नहीं हमेशा थकान महसूस करना, कमजोरी और इम्युनिटी कमजोर होने जैसे लक्षण भी विटामिन डी की कमी से देखे जाते हैं।
ओमेगा-3
हार्ट संबंधी समस्या होने या दिल को स्वस्थ रखने के लिए बीच-बीच में ओमेगा 3 सप्लीमेंट्स को साथ में लेना फायदेमंद है। इनकी मदद से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आसानी होती है। दरअसल, ओमेगा-3 कोरोनरी आर्टरी डिजीज को दूर रखने में बहुत लाभकारी है। ओमेगा 3 के साथ आप विटामिन ई भी ले सकते हैं क्योंकि ये दोनों एक साथ और भी बेहतर परिणाम देते हैं। इससे शरीर में बेड कोलेस्ट्रोल का लेवल भी कम होता है। इसके अलावा यह मेंटल हेल्थ के लिए भी लाभकारी हैं।

जिंक
जिंक इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। जिंक से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, हार्ट को हेल्दी बनाने और स्किन और बालों का ख्याल रखने के लिए भी ज़िंक जरूरी है। जिंक शरीर में मैग्नीशियम के ठीक ढंग से अवशोषित होने के लिए भी जरूरी है। जिन लोगों की पाचन की समस्या होती है, अक्सर उन्हें जिंक सप्लीमेंट लेने के लिए कहते हैं। अगर आपको थकान और कमजोरी महसूस होती है या भूख कम लगती है तो आपको जिंक सप्लीमेंट्स लेना चाहिए।
कैल्शियम
कैल्शियम हमारे शरीर के लिए जरूरी मिनरल में से एक है। अगर आप भी फिट रहना चाहते हैं तो कुछ दिन के लिए कैल्शियम जरूर लें। इनसे इम्युनिटी बूस्ट होती है और साथ ही मांसपेशियां और हड्डियाँ मजबूत बनी रहती हैं। साथ ही यह दांतों को भी मजबूती प्रदान करता है।

विटामिन बी
मिथाइलकोबालामिन विटामिन बी 12 का एक रूप है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और आयरन के अवशोषण के लिए भी आवश्यक है। विटामिन बी 12 की कमी के कारण तंत्रिका रोग और एनीमिया हो सकता है। यह खाने को ऊर्जा में परिवर्तित करके आपके ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है।

तो, आप भी फिट रहने के लिए इन सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं।