रोजाना 30 मिनट करेंगे वॉक, मिलेंगे ये 8 जबरदस्त फायदे: Walking Benefits
Walking Benefits

Walking Benefits: टहलना व्यायाम करने का सबसे आसान तरीका हो सकता है। आप इसे लगभग कहीं भी कर सकते हैं, और इसे शुरू करना बहुत आसान है। वॉक करने के कई फायदे हैं, जैसे- इससे आपकी हार्ट हेल्थ बेहतर होती है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और इससे आपकी हड्डियां मजबूत भी होती हैं। आपको बता दें कि वॉक करने से से तनाव भी कम होता है। इससे आपको बेहतर नींद आती है और लाइफ को लेकर आप पॉजिटिव भी होते हैं। 

कितना करें वॉक

डेली आपको कम से कम 30 मिनट या उससे अधिक समय तक तेजी से बॉक करना चाहिए। वॉक करने का सबसे बेहतर तरीका है कि आप किसी के साथ वॉक पर जाएं, इससे आप और भी बेहतर महसूस करेंगे। एक वॉकिंग क्लब आज़माएं या अपने परिवार के साथ रात को खाना खाने के कुछ देर बाद वॉक करने के लिए साथ में लेकर जाएं। इससे आप बहुत ही इंस्पायरिंग फील करेंगे। 

डायबिटीज

रोजाना सुबह 30 मिनट की वॉक करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे डायबिटीज को नियंत्रित में मदद मिलती है। रोजाना वॉक करने से डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। 

ओस्टियोपोरोसिस

वॉक करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं, जिससे ओस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है। इस इजी एक्सरसाइज से घुटनों की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। 

हार्ट हेल्थ के लिए

रोजाना वॉक करने से हार्ट हेल्थ को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे दिल से जुड़ी कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी कम हो जाता है। 

यह भी देखें-एंग्जायटी डिसऑर्डर होने पर दिख सकते हैं ये 6 लक्षण, न करें नजरअंदाज: Physical Symptoms of Anxiety

वजन होता है कम

रोजाना 30 मिनट की वॉक से आपको अपने बढ़े हुए वजन को कम करने में भी मदद मिलती है। इससे आप तेजी से फैट बर्न कर सकते हैं।