Benefits and Uses of Hing
Benefits and Uses of Hing

Foods for Upset Stomach: आजकल के वक्त में पेट से जुड़ी समस्याएं होना काफी आम है। लोगों के गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे आपको ब्लोटिंग, गैस, एसिडीटी और बदहजमी की शिकायत हो सकती है। इस कंडीशन में आपको कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो आपके अशांत पेट को शांत करने का काम कर सकता है। आइए जानें-

लिक्विड डाइट लें

अगर आप अक्सर पेट की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में लिक्विड चीजों को ज्यादा लेना चाहिए। स्पोर्ट्स ड्रिंक या नारियल पानी जैसी चीजों में पोटेशियम, कैल्शियम और सोडियम  पाया जाता है, जो आपके पेट को शांत कर सकते हैं। 

केले खाएं

केले को पचाना आसान होता है और इनमें बहुत सारा पोटैशियम होता है। अगर आप उल्टी या दस्त की समस्या से परेशान हैं, तो आपको केले का सेवन करना चाहिए। 

सफेद चावल

सफेद चावल का सेवन हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसे पचाना काफी आसान होता है। सफेद चावल जैसे स्टार्चयुक्त, कम फाइबर वाले फूड्स आपके पेट के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। ये दस्त को रोकने में मदद कर सकते हैं।

यह भी देखें-क्या आप जानते हैं पानी पीने का सही वक्त, जान लीजिए: Best Times to Drink Water

सेब की चटनी

इसे पचाना आसान है और इसमें पेक्टिन सहित भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। अगर आप पेट की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको इसका सेवन करना चाहिए। पेक्टिन एक प्रकार का फाइबर है, जो पानी में घुल जाता है। ऐसे में इसके सेवन से दस्त में आराम मिलता है।