Best Times to Drink Water: शरीर को पानी की बहुत ही ज्यादा जरूरत होती है। अगर बॉडी को सही मात्रा में पानी ना मिले, तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे में पानी की कमी के चलते शरीर सही ढंग से काम नहीं कर पाता। ऐसे में बहुत से लोगों को इस बात की भी जानकारी नहीं होती कि पानी पीने का सही वक्त क्या है और उन्हें आखिर पानी कब पीना चाहिए, कितनी पानी पीना चाहिए। आइए जानते हैं पानी पीने का सही वक्त क्या है।
जब आपको भूख लगे
जब भूख लगने लगती है तो अधिकांश लोगों को यह एहसास ही नहीं होता कि वे वास्तव में प्यासे हैं। मस्तिष्क इन ट्रिगर्स को समान रूप से पहचानता है। जब भी आपको भूख का अहसास होता है, तब आपको पानी पीना चाहिए। ये पानी पीने का सही वक्त होता है।
सुबह उठने के बाद
When you think you're hungry, you might really be thirsty. The brain recognizes these triggers as the same. So before you hit the pantry, drink some water first. https://t.co/qw5xp7IClW pic.twitter.com/sTN6FkVqr4
— WebMD (@WebMD) July 19, 2023
सुबह का पहला समय हाइड्रेट करने के लिए सबसे अच्छे समय में से एक है। जब आप उठते हैं, तब आपका शरीर एक लंबे फास्ट से गुजरता है। एंटीऑक्सीडेंट फाइटोन्यूट्रिएंट्स, विटामिन सी और पोटेशियम को बढ़ाने के लिए आप सुबह उठकर पानी में आधा नींबू डालकर पी सकते हैं।
जब भी आपको पसीना आए
कोई भी चीज़ जिससे आपको पसीना आता है या जिससे आपकी बॉडी से पानी निकलता है, तब आपको पानी पीना चाहिए। इससे आपकी बॉडी में लिक्वीड की कमी हो सकती है। ऐसे में पानी जरूर पिएं।
एक्सरसाइज करने के बाद
आपको जो पसीना निकलता है उसकी पूर्ति के लिए आपको बहुत सारे पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में एक्सरसाइज करने के बाद पानी का सेवन करें।
यह भी देखें-बवाल के फोटोशूट में जान्हवी कपूर और वरुण धवन की केमिस्ट्री ने फैंस को किया हैरान: Bawaal Cast Photoshoot
जब आप बीमार हों
जब आप बीमार हों तो ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है। दस्त, उल्टी और बुखार जैसे लक्षण होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है।