खाना खाने के बाद ब्रिस्क वॉक करने के हैं अनगिनत फायदे !! : Brisk walk benefits
अगर आपके पास के लिए ज्यादा समय नहीं है तो कुछ देर वॉक करके आप खुद को सेहतमंद बना सकते हैं। मौजूदा समय में लोग ब्रिस्क वॉक को लोग खासा तवज्जो दे रहे हैं।
Brisk Walk Benefits: आजकल लोगो में सेहत संबंधित तमाम तरह की दिक्कतें देखने को मिल रही है। जिसके पीछे सबसे बड़ी वजह लोगो का एक्सरसाइज न करना मानी जा रही है। जरूरी नहीं है कि आप हैवी एक्सरसाइज करे अगर आप ब्रिस्क वॉक करते है तो ये भी आपके लिए काफी फायदेमंद है। अच्छी सेहत के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है इससे तो हर कोई वाकिफ होगा। लेकिन इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप हैवी वर्कआउट करें।
अगर आपके पास के लिए ज्यादा समय नहीं है तो कुछ देर वॉक करके आप खुद को सेहतमंद बना सकते हैं। मौजूदा समय में लोग ब्रिस्क वॉक को लोग खासा तवज्जो दे रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप रात को खाना खाने के बाद ब्रिस्क वॉक करने वालों में से है। तो समझ लीजिए आप खुद को सेहतमंद बना रहे है। ब्रिस्क वॉक से आपको तमाम स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं तो चलिए जानते हैं कि खाना खाने के बाद ब्रिस्क वॉक करने से क्या फायदे होते हैं।
Also read: ब्रिस्क वॉक या रनिंग, सेहत के लिए क्या है ज्यादा अच्छा
ब्रिस्क वॉक करने से मिलने वाले तमाम फायदे

अब आपके जेहन में आ रहा होगा कि ब्रिक्स वॉक किसे कहते हैं तो बता दे कि दौड़ने और टहलने की बीच की मुद्रा को आसान शब्दो में ब्रिस्क वॉक कहा जाता है ।इसके तहत व्यक्ति को ना तो धीरे ही चलना होता है और ना ही दौड़ना ही होता है।
आमतौर व्यक्ति जब खाना खा लेता है तो भोजन पचाना की प्रक्रिया पाचन तंत्र के लिए काफी जटिल होती है। खाना खाने के बाद जो भोजन पचता है वो दरअसल ग्लूकोज में परिवर्तित होता है।जोकि शरीर के लिए एक तरह से ऊर्जा का स्रोत है।
खाने के बाद लोग ज्यादा एक्टिव रहते हैं तो इससे मांसपेशियां भी सक्रिय हो जाती है। जो ऊर्जा के लिए ग्लूकोस का इस्तेमाल करती और भोजन के बाद रक्त शर्करा में वृद्धि को कम करती है। वहीं अगर आप डायबिटीज के पेशेंट है तो आपके लिए ब्रिस्क वॉक बेहद जरूरी है क्योंकि इससे व्यक्ति का ब्लड शुगर कंट्रोल होता है।

खाना खाने के बाद खाना खाने के बाद आपके थोड़ा से टहलने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। टहलने से खाना बेहद आसानी से पच जाता है। आमतौर पर देखा गया है कि लोग खाना खाने की कुछ समय बाद ही लेटने या सोने की भूल कर देते हैं। इससे उनको ब्लोटिंग या अपच की शिकायत होने लगती है।अगर आप इन सब दिक्कतों से बचना चाहते है तो अपनी आदत में सुधार लाए और खाने के बाद थोड़ा टहले।इससे आपको ढेरो स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे
बता दे कि ब्रिस्क वॉक करने वालो का मेटाबॉलिज्म तो बूस्ट होता है इसके साथ ही उनका हेल्दी वजन बना रहता है। यहीं नहीं ब्रिस्क वॉक आपके बीपी,कोलेस्ट्रॉल दोनो को नियंत्रित करता है ।हृदय से संबंधित तमाम बीमारियों का खतरा टल जाता है और अच्छी नींद लाने में भी सहायक होता है। ब्रिस्क वॉक आपके लिए कोई जटिल एक्टरसाइज तो नही है बेहद आसानी से थोड़ी देर वॉक करके खुद सेहतमंद बना सकते है।
