weight loss
weight loss

Overview: सर्दियों में तेजी से ऐसे घटाएं शरीर की चर्बी

How To Burn Calories In Winter: आज के समय में लोग सबले ज्यादा वजन को लेकर परेशान है। बढ़ता वजन अपने आप में कई बीमारियों को न्यौता देता है। फैट वाला भोजन खाने, अनावश्यक तनाव लेने, नियमित रूप से व्यायाम न करने और ठीक से आराम न करने जैसी अस्वस्थ जीवनशैली जीना ज़्यादा वजन या मोटापे के मुख्य कारण हैं। आंकड़ों की मानें, तो दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में भारत में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। 

How To Burn Calories In Winter: आज के समय में लोग सबले ज्यादा वजन को लेकर परेशान है। बढ़ता वजन अपने आप में कई बीमारियों को न्यौता देता है। फैट वाला भोजन खाने, अनावश्यक तनाव लेने, नियमित रूप से व्यायाम न करने और ठीक से आराम न करने जैसी अस्वस्थ जीवनशैली जीना ज़्यादा वजन या मोटापे के मुख्य कारण हैं। आंकड़ों की मानें, तो दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में भारत में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। 

Also read: रोके पर लगाएं मेहंदी के ये यूनिक डिजाइन, होने वाले पति की नजरें भी कहेंगी ‘बड़ी स्टाइलिश बीवी मिली है’: Mehndi for Roka Ceremony

मोटापा क्या है?

मोटापा वह स्थिति है, जब आप अपने शरीर में हानिकारक मात्रा में फैट जमा कर लेते हैं। अत्यधिक मात्रा में फैट आपके अधिकांश अंगों और हड्डियों को खतरे में डाल सकता है। दूसरे शब्दों में, मोटापा एक डिजीज है जिसमें शरीर में अत्यधिक फैट जमा हो जाता है, जो विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को भी बढ़ाता है। यह हार्मोनल परिवर्तनों के लिए भी जिम्मेदार है, जिसके परिणामस्वरूप आपके शरीर में सूजन होती है। 

मोटापा से बढ़ सकते हैं ये जोखिम

ways-to-measure-body-fat-732x549-thumbnail-732x549
These risks can increase due to obesity

अगर आप ज्यादा मात्रा में फैट और मीठे खाद्य पदार्थ खाते हैं, इसके साथ ही व्यायाम और शारीरिक गतिविधि नहीं करते, तो सारी अतिरिक्त ऊर्जा आपके शरीर में वसा के रूप में जमा हो जाएगी। आमतौर पर, सांस फूलना, हाई ब्लड प्रेशर, शरीर में दर्द, बार-बार एसिडिटी, डिप्रेशन आदि मोटापे के शुरुआती लक्षण हैं। अगर इसका इलाज न किया जाए, तो मोटापा सामाजिक अलगाव, यौन इच्छा में कमी, काम पर कम उत्पादकता का कारण बन सकता है। इसके कई अन्य जोखिम भी हैं। जैसे-

  1. हृदय रोग और स्ट्रोक
  2. टाइप 2 मधुमेह 
  3. कैंसर
  4. स्लीप एप्निया 
  5. ऑस्टियोआर्थराइटिस 

शहद और नींबू का सेवन

DIY Lemon Face Cleanser Recipes
consumption of honey and lemon

सुबह के वक्त शहद के साथ गर्म पानी में नींबू का रस डालें। यह एक प्रभावी एंटी-सेल्युलाईट हो सकता है, क्योंकि यह आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने, पेट की चर्बी को जलाने और वजन कम करने में मदद करता है। नेचुरल शहद वसा रहित, कोलेस्ट्रॉल रहित और सोडियम रहित होता है। नींबू में कैलोरी कम होती है और यह पेट को पूरे दिन भरे रहने में मदद कर सकता है और कैलोरी इनटेक को कम करने में मदद करता है। 

  • नींबू और शहद का कॉम्बिनेशन पाचन में सुधार करने, आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और फैट को जलाने में मदद करता है। खाली पेट शहद और नींबू पानी का सेवन करने से कब्ज से भी राहत मिल सकती है। सर्दियों में वेट लॉस के लिए ये एक बेहतरीन तरीका है। 

हिबिस्कस टी का सेवन करें

हिबिस्कस में फेनोलिक यौगिक, फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन होते हैं। हिबिस्कस टी पीने से लिपिड के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलेगी और यह आपके शरीर से फैट को खत्म करने में भी उपयोगी है। हिबिस्कस टी वसा कोशिकाओं के आकार को कम करने और आपके वजन को संतुलित करने में बहुत प्रभावी है। दो चम्मच सूखी गुड़हल की पत्तियां लें और उन्हें एक लीटर पानी में डालें। उन्हें लगभग 10 से 15 मिनट तक उबालें और छान लें। हर दिन कम से कम 2 कप चाय पिएं। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी।

ग्रीन टी पिएं

Herbs and Supplements for Weight Loss
Herbs and Supplements for Weight Loss

इसमें कैफीन भरपूर मात्रा में होता है, जो आपके शरीर को फैट बर्न करने और आपके वर्कआउट को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जिसे कैटेचिन भी कहा जाता है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में उपयोगी होते हैं। ग्रीन टी में थेनाइन नामक तत्व होता है जो एक प्रकार का एमिनो एसिड है, जो दिमाग को शांत करने और आराम देने में प्रभावी है और यह बदले में तनाव को कम करता है। तनाव से कॉर्टिसोल नामक हार्मोन निकलता है और कॉर्टिसोल का उच्च स्तर वजन बढ़ने से जुड़ा होता है। ग्रीन टी पीने से तनाव को दूर किया जा सकता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

अदरक की चाय पिएं

सर्दियों में अदरक काफी आसानी से मिलती है। अदरक की चाय पेट को भरा रखने की भावना को बढ़ावा देने और भूख को कम करने में मदद करती है। इससे आप कम खाते हैं, साथ ही स्वस्थ आहार और स्वस्थ वजन बनाए रखते हैं। यह थर्मोजेनेसिस को बढ़ाने में सहायक है जो अतिरिक्त फैट को बर्न करने में उपयोगी है और यह एंटीहाइपरटेंसिव और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। कई अध्ययनों का दावा है कि एंटीहाइपरटेंसिव दवाएं कुछ लोगों में वजन कम करने और पेट की चर्बी कम करने में मदद करती हैं। ऐसे में रोजाना अदरक वाली चाय पीने से वजन को तेजी से कम करने में मदद मिल सकती है। 

दालचीनी की चाय

Cinnamon Powder on Plants
cinnamon tea

दालचीनी का उपयोग वर्षों से वजन कम करने के लिए किया जाता रहा है। ये सदियों पुराना नुस्खा है। विशेष रूप से उन लोगों को इसकी सलाह दी जाती है जो मेटाबॉलिज्म संबंधी डिजीज से पीड़ित हैं। दालचीनी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करती है, जिससे आपको वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। एक चम्मच दालचीनी पाउडर लें और इसे पानी में मिला लें। इसमें एक चम्मच शहद मिला लें और इसे रोजाना एक बार खाली पेट पिएं। ये वेट लॉस करने का एक बेहतरीन तरीका है। 

एलोवेरा जूस पिएं

यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और दिन भर में शरीर में गई कैलोरी को जलाने में बहुत मददगार है। एलोवेरा जूस शरीर से सूजन को कम करने और वजन घटाने में भी मददगार है। दिन में दो से तीन बार एलोवेरा जूस पिएं। इसे आप घर पर खुद भी तैयार कर सकते हैं। ये एक बहुत ही ज्यादा हेल्दी तरीका है।

मेथी के बीज

Aloe Vera and Fenugreek Mask
fenugreek seeds

मेथी आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करती है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं जो भूख को कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से भूख कम लगती है और पेट भरा रहता है। इसमें आयरन के साथ-साथ विटामिन ए और डी जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं। अपने पाचन में सुधार लाने और वजन घटाने के लिए रोजाना मेथी के बीज चबाएं। इसे आप अंकुरित करके खा सकते हैं। इसके अलावा इसे आप चाय के तौर पर भी शहद के साथ पी सकते हैं। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...