unique mehndi designs for roka ceremony indian bride
unique mehndi designs for roka ceremony indian bride

Overview: रोके पर लगाएं मेहंदी के ये यूनिक डिजाइन

Mehndi Design For Roka Ceremony: महिलाएं अपने हाथों में कई बार मेहंदी रचवाती हैं, लेकिन दुल्हन की मेहंदी सिर्फ़ एक बार ही रचाई जाती है। इसलिए, दुल्हन हमेशा अपने लिए मेहंदी का बेस्ट डिजाइन तलाशने में लगी रहती है। दुल्हन की मेहंदी में एक पर्सनल टच एड करने के बहुत से तरीके हैं। आजकल लोग अपनी मेहंदी में दुल्हा-दुल्हन की फोटो, नाम और शादी की डेट तक अपनी मेहंदी में शामिल करवाते हैं।

Mehndi for Roka Ceremony: महिलाएं अपने हाथों में कई बार मेहंदी रचवाती हैं, लेकिन दुल्हन की मेहंदी सिर्फ़ एक बार ही रचाई जाती है। इसलिए, दुल्हन हमेशा अपने लिए मेहंदी का बेस्ट डिजाइन तलाशने में लगी रहती है। दुल्हन की मेहंदी में एक पर्सनल टच एड करने के बहुत से तरीके हैं। आजकल लोग अपनी मेहंदी में दुल्हा-दुल्हन की फोटो, नाम और शादी की डेट तक अपनी मेहंदी में शामिल करवाते हैं।

अगर आपकी भी जल्दी ही शादी होने वाली है और आप अपने हर मौके पर अपने हाथों पर मेहंदी सजाना चाहती हैं, तो आपको अपने रोके पर भी मेहंदी के ट्रेंडी और यूनिक डिजाइन जरूर ट्राई करने चाहिए। आज हम आपको रोके के खास दिन के लिए मेहंदी के कुछ खास डिजाइन्स दिखाने वाले हैं। आइए देखें रोका सेरेमनी के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स…

Also read: इंडियन लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए बेस्ट हैं ये हेयरस्टाइल, खूबसूरती में लगा देंगे चार-चांद: Hairstyle For Indian Look

फुल हैंड लटकन मेहंदी डिजाइन

भारतीय दुल्हनों में फुल हैंड मेहंदी का चलन काफी पुराना है। हमेशा से ही फुल हैंड वाली मेहंदी काफी पसंद की जाती रही है। अगर आप भी अपनी रोका सेरेमनी पर कुछ यूनिक मेहंदी ट्राई करना चाहती हैं, तो आपको फुल हैंड लटकन मेहंदी वाला ये डिजाइन जरूर ट्राई करना चाहिए। ये आपके लहंगे या फिर गाउन दोनों के साथ बहुत ही अच्छा लगेगा।

फुल हैंड पिककॉक मेहंदी

मोर वाले डिजाइन की मेहंदी हमेशा से ही बहुत ही अच्छी लगती है। अगर आप रोके पर भी दुल्हन वाला अहसास करना चाहती हैं, तो आपको पिककॉक डिजाइन वाली ये मेहंदी जरूर रिक्रिएट करनी चाहिए। इससे आपके हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे।

फुल हैंड फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

दुल्हनों के लिए फुल हैंड मेहंदी का ये वाला डिजाइन भी परफेक्ट रहेगा। फूलों वाला डिजाइन बहुत ही खूबसूरत लगता है। ये डिजाइन फ्लोरल वाले अन्य मेहंदी डिजाइन्स से काफी यूनिक और क्लासी है। इसे आप अपने रोका आउटफिट के साथ स्टाइल करेंगी, तो आपके होने वाली पतिदेव पहले से ही आपके दीवाने हो जाएंगे।

एनिमल डिजाइन नेचर मेहंदी

अगर आप नेचर लवर हैं, तो आपको एनिमल मेहंदी का ये डिजाइन ट्राई करना चाहिए। इसमें बहुत ही खूबसूरत मोर, हाथी और फूल बने हुए हैं। नेचर लवर्स के लिए ये डिजाइन बहुत ही शानदार है। इससे आपके हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे।

फ्लोरल बेल मेहंदी डिजाइन

बेल मेहंदी हर ओकेजन के लिए बेस्ट होती है। अगर आपको भरे-भरे हाथों वाली मेहंदी पसंद नहीं है, तो ऐसे में आप फ्लोरल बेल वाली मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके हाथ बहुत ही प्यारे लगेंगे।

लोटस मेहंदी डिजाइन

लोटस मेहंदी काफी ट्रेंड में है। इसे लगाना भी काफी आसान है। अगर आप अपने खास दिन पर अपने हाथों की खूबसूरती को भी खास बनाना चाहती हैं, तो आपको लोटस मेहंदी का ये डिजाइन ट्राई करना चाहिए।

नेम मेंहदी डिजाइन

आजकल अपना और अपने पार्टनर का नाम लिखने वाली मेहंदी भी काफी ट्रेंड में है। अगर आप भी अपने रोके के दिन पार्टनर को स्पेशल फील करवाना चाहती हैं, तो आपको नेम डिजाइन वाली ये मेहंदी जरूर ट्राई करनी चाहिए। ये बहुत ही शानदार लगेगी।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...