Oils for Fatty Liver
Oils for Fatty Liver

Oils for Fatty Liver: फैटी लिवर रोग आज की तेज़ रफ्तार और असंतुलित जीवनशैली का एक आम हिस्सा बन चुका है। गलत खान-पान, अत्यधिक शराब सेवन, मोटापा और व्यायाम की कमी इसके मुख्य कारणों में से हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके रोज़ाना इस्तेमाल में आने वाले किचन के तेल का सीधा संबंध आपके लिवर की सेहत से है? सही खाना पकाने का तेल न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर में सूजन को कम करने, फैट को नियंत्रित रखने और लिवर को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं ऐसे 8 प्राकृतिक और सेहतमंद तेलों के बारे में जो फैटी लिवर से बचाव में आपकी मदद कर सकते हैं।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल खासकर एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत है। यह लिवर की सूजन को कम करता है और फैट को जमने से रोकता है। रोज़ाना सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है, जो फैटी लिवर से बचाव में मददगार है।

एवोकाडो ऑयल

एवोकाडो ऑयल में मौजूद हेल्दी फैट्स और विटामिन ई, लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। यह लिवर की कोशिकाओं को रिपेयर करता है और चर्बी के जमाव को नियंत्रित करता है। इसकी स्मोकिंग पॉइंट भी अधिक होती है, जिससे यह डीप फ्राई और हाई हीट कुकिंग के लिए उपयुक्त बन जाता है।

सरसों का तेल

भारतीय रसोई में सदियों से इस्तेमाल हो रहा सरसों का तेल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी होते हैं, जो लिवर में जमा अनावश्यक वसा को कम करने में सहायक होते हैं। इसका तीखा स्वाद और सुगंध भी इसे खास बनाते हैं।

नारियल तेल

नारियल तेल में मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स पाए जाते हैं, जो शरीर में आसानी से पच जाते हैं और ऊर्जा में परिवर्तित हो जाते हैं, जिससे लिवर पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ता। यह फैटी लिवर के जोखिम को घटाने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को भी सुधारता है।

अलसी का तेल

अलसी के तेल में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड प्रचुर मात्रा में होता है, जो एक प्रकार का ओमेगा-3 फैटी एसिड है। यह लिवर में सूजन को कम करता है और फैट मेटाबॉलिज्म को संतुलित करता है। अलसी का तेल सलाद ड्रेसिंग या ठंडी रेसिपीज़ में बेहतर उपयोग होता है।

अखरोट का तेल

अखरोट का तेल हल्का होता है और इसका स्वाद नट्स जैसा होता है। यह पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स, खासकर ओमेगा-3 और ओमेगा-6 से भरपूर होता है। यह लिवर में जमा वसा को कम करने और उसके कार्यों को बेहतर बनाने में सहायक है।

चिया सीड ऑयल

हालांकि भारत में यह अभी नया है, लेकिन चिया सीड ऑयल ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह शरीर में सूजन कम करने और लिवर को क्लीन करने में काफी असरदार माना जाता है। इसका सेवन सीमित मात्रा में करें और इसे बिना गर्म किए इस्तेमाल करें।

तिल का तेल

तिल का तेल आयुर्वेद में बहुत पहले से इस्तेमाल होता आ रहा है। इसमें सेसमोल और सेसमिन नामक यौगिक होते हैं, जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। यह लिवर की सूजन को शांत करता है और चयापचय दर को सुधारता है।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...