इस चीज से लिवर की गंदगी करें साफ, फैटी लिवर की परेशानी होगी दूर: Liver Detoxification Tips
Liver Detoxification Tips

इस काली चीज से लिवर की गंदगी करें साफ, फैटी लिवर की परेशानी होगी दूर

Coffee for Liver : लिवर को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो कुछ हेल्दी चीजों का चुनाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

Liver Detoxification Tips: लिवर हमारे शरीर का अभिन्न अंग है। इसका मुख्य कार्य शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर करना है। ऐसे में अगर लिवर ढंग से कार्य नहीं करता है, तो इससे शरीर में अतिरिक्त गंदगी जमा होने लगती है, जो कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। लिवर की गंदगी को साफ करने के लिए आपको अपने डाइट पर अधिक जोर देने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से आपको ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए, तो लिवर के लिए हेल्दी माने जाते हैं। इसमें कॉफी भी शामिल है। जी हां, कॉफी लिवर के लिए फायदेमंद हो सकती है। कई अध्ययनों से यह पता चला है कि कॉफी पीने से लिवर से संबंधित बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। आइए जानते हैं कॉफी किस तरह से लिवर के लिए फायदेमंद हो सकती है?

Also read: हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए खाएं ये 5 तरह की दालें, हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा होगा कम

Liver Detoxification Tips-Coffee For Liver
Coffee For Liver

कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अनेकों गुण आपको लिवर सिरोसिस से सुरक्षित रख सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप रोजाना कॉफी पीते हैं, तो इससे लिवर सिरोसिस, खासकर अल्कोहलिक लिवर सिरोसिस, का जोखिम कम हो सकता है।

कॉफी का सेवन करने के नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के खतरे को कम किया जा सकता है। यह लिवर के कार्यों को सुचारू रूप से बेहतर कर सकता है। कॉफी पीने से लिवर में वसा के संचय को कम करने में मदद कर सकती है।

Fatty liver
Fatty liver

अगर आप रोजाना कुछ कप्स कॉफी पीते हैं, तो इससे लिवर कैंसर का खतरा कम होता है। खासकर हेपेटोसेल्युलर कार्सिनोमा (HCC) जैसे कैंसर में कॉफी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

कॉफी पीने से लिवर एंजाइम्स, जैसे ALT और AST, के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है। ये एंजाइम्स लिवर की सेहत के अच्छे संकेतक माने जाते हैं। अगर आप लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो कॉफी का सेवन जरूर करें।

liver enzymes
liver enzymes

ध्यान रखें कि अगर आप लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कॉफी पी रहे हैं, तो चीनी युक्त कॉफी का सेवन न करें। साथ ही इसमें दूध भी मिक्स न करें। कोशिश करें कि इस दौरान सिर्फ आप ब्लैक कॉफी ही पिएं। यह आपके लिए काफी हेल्दी हो सकती है।

हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि कॉफी का सेवन संयमित मात्रा में होना चाहिए, क्योंकि अत्यधिक सेवन से दूसरी समस्याएं हो सकती हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...