हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए खाएं ये 5 तरह की दालें, हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा होगा कम: Dal for High Blood Pressure
Dal for High Blood Pressure

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए खाएं ये 5 तरह की दालें, हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा होगा कम

Dal for High Blood Pressure : ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दालों का सेवन कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ हेल्दी दालों के बारे में बताएंगे।

Dal for High Blood Pressure : ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए खानपान पर विशेष जोर देने की जरूरत होती है। हरी सब्जियां और साबुत अनाजों के अलावा कुछ दालें भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकती हैं। दरअसल, कुछ दालें पोटैशियम और फाइबर का अच्छा सोर्स होती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं हेल्दी दालों की लिस्ट, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकती हैं?

Also read: बाथरूम ऑर्गनाइज़र की सफाई के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

Dal for High Blood Pressure
Moth Dal

मोठ दाल, एक आहार-अनुकूल दाल है, जो पोटेशियम से भरपूर होती है। यह एंजाइम की क्रिया को भी रोक सकती है, जो रक्तचाप को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है। ऐसे में अगर आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो मोठ की दाल को अपने आहार में जरूर शामिल करें।

Toor Dal
Toor Dal

तुअर की दाल भारत में काफी ज्यादा लोकप्रिय है। यह प्रोटीन और फाइबर के अलावा फोलिक एसिड का अच्छा सोर्स होता है, जो एनीमिया को रोकने में मदद करता है और गर्भवती महिलाओं के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस दाल के सेवन से भ्रूण का विकास भी अच्छा हो सकता है। अगर आप अपने बढ़ते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो तूर दाल का सेवन जरूर करें।

Moong Dal
Moong Dal

हर भारतीय किचन में मूंगदाल आपको आसानी से मिल जाएगा। मूंग दाल आयरन और पोटेशियम से भरपूर एक डाइटर-फ्रेंडली दाल है। आयरन हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने में यह दाल मददगार होता है। इसमें पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जिससे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।

दाल की एक किस्म जो स्वादिष्ट रूप से गाढ़ी होती है। चना दाल में भरपूर मात्रा में बी-विटामिन होते हैं जो आपको ऊर्जा देने में मदद करते हैं। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में प्रभावी हो सकता है। इसमें पोटेशियम और फोलिक एसिड भी होता है। इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है और दिल की समस्याओं को रोकता है।

Chana Dal
Chana Dal
Masoor Dal
Masoor Dal

अन्य दालों की तरह मसूर दाल ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में प्रभावी हो सकता है। खासकर भोजन के बाद ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप इस स्वादिष्ट दाल का सेवन कर सकते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में प्रभावी दालों में से एक है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...