When Life Gives Tangerines Controversy : कोरियन ड्रामा ‘व्हेन लाइफ गिव्स यू टेंजेरिन्स’ 2025 के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है। जिसने दुनियाभर में सारे रिकॉर्ड्स को ब्रेक किया है। सबके पसंदीदा एक्टर पार्क बो गुम और आई यू। की जबरदस्त एक्टिंग और केमिस्ट्री ने इस शानदार कहानी में जान डाल दी है। ये कोरियन ड्रामा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। लेकिन आपको बता दें आजकल शो के मेकर्स बड़ी कंट्रोवर्सी में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल ये कंट्रोवर्सी शुरू तब हुई जब शो के कुछ कलाकारों और क्रू मेंबर्स ने सेट पर अपने साथ हुई बदसूलकी के बारे में शेयर किया है।
शूट के समय इस्तेमाल किए जाने वाले प्रॉप्स के साथ बरती लापरवाही
जी हां आपको बता दें यह पूरी कंट्रोवर्सी शुरू तब हुई जब किसी ने सोशल मीडिया। पर कोरियन ड्रामा ‘व्हेन लाइफ गिव्स यू टेंजेरिन्स’ के मेकर्स के बारे में कई बड़े दावे किए। यूजर ने ट्वीट कर बताया कि ड्रामा के प्रोडक्शन टीम के द्वारा कंपनी के प्रॉप्स को नुकसान पहुंचाया गया है। जबकि प्रॉप्स का इस्तेमाल सही तरह और सुविधाजनक तौर पर किया जा सके इसके लिए हम सभी सेट पर हमेशा मौजूद थे। लेकिन उसके बाद भी टीम ने बहुत ही गैर जिम्मेदारी के साथ हमारे सामान का इस्तेमाल कर उन्हें खराब किया है। केवल यही नहीं दावा करने वाले व्यक्ति ने कहा है। कि हमारी टीम के पास सभी तस्वीरें मौजूद हैं, इसीलिए हम दावा कर रहे हैं।
कलाकारों ने लगाया पैसे मारने और बदसूलकी करने का आरोप
शूट के समय इस्तेमाल होने वाले प्रॉप्स के साथ लापरवाही करने के बाद शो के कई कलाकारों। ने भी ऑनलाइन आकर अपनी कहानी को शेयर किया है। जिसमें एक यूजर ने ट्वीट किया है, कि सेट पर प्रोडक्शन के द्वारा केवल लीड एक्टर्स को ही सुविधाएं दी गई थी। वहीं दूसरी ओर अन्य छोटे कलाकारों को सिर तक मुंडवाने के लिए मजबूर किया गया है।
इसके अलावा शो के सुपरहिट होने के बावजूद भी मेकर्स छोटे कलाकारों के पैसे खाकर केवल लीड एक्टर्स पर खर्चा करना चाहते थे। पैसों के अलावा भी शूट पर हर दिन छोटे कलाकारों के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जाता था। जिसमें कई बार खाने के लिए केवल 30 मिनट दी जाती थी। और कई बार ठंड के मौसम में भी इनर वियर पहनने की परमिशन नहीं थी।
कंट्रोवर्सी पर नेटफ्लिक्स ने जारी किया अपना बयान
सोशल मीडिया पर मार्क्स के खिलाफ ये पोस्ट वायरल होने के बाद नेटफ्लिक्स की भी आलोचना शुरू हो गई है। जिसपर नेटफ्लिक्स ने ऑफिशियल बयान जारी कर कहा है। कि इस मामले की जांच और कार्यवाही जरूर की जाएगी। इसके अलावा शो के लीड एक्टर्स का कोई बयान या रिएक्शन अभी तक नहीं आया है।
