सर्दियों में खाने के साथ सलाद में शामिल करें मूली, मिलेंगे बेहतरीन फायदे: Benefits Of Radish In Winters
Benefits Of Radish In Winters

Benefits Of Radish In Winters: सर्दियों का मौसम इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए अपने साथ कई बेहतरीन हेल्दी और न्यूट्रिशियस सुपरफूड्स लेकर आता है। जिसमें मूली को सीजन का सबसे बढ़िया तोहफा माना जाता है। मूली में हेल्दी न्यूट्रिएंट्स जैसे विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। जिसे विंटर डाइट में शामिल करने से कई बेहतरीन हेल्थ बेनिफिट्स प्राप्त किए जा सकते हैं। विंटर डाइट में मूली को कई अलग-अलग तरह जैसे सूप, सलाद, आचार और साइड डिश के रूप में शामिल किया जा सकता है। आइए आज सर्दियों में मूली का सेवन करने के 5 बेहतरीन फायदे जानते हैं।

Also read: महंगी दवाओं को भूल जाएंगे आप जब पता चलेंगे अदरक के ये गुण, दो सप्ताह खाने से होगा ये असर: Benefits of Ginger

सर्दियों में खाने के साथ सलाद के रूप में करें कच्ची मूली को शामिल, मिलेंगे शानदार फायदे

Benefits of Radish In Winters
Raw Radish Benefits

विंटर वेट मैनेजमेंट में मददगार है मूली

मूली फाइबर और वॉटर कंटेंट से भरपूर होने के साथ कैलोरीज में काफी कम होती है। इसके अलावा मूली में मौजूद नेचुरल ड्यूरेटिक प्रॉपर्टीज हेल्दी वेट रेगुलेट और मेंटेन करने में मदद करती हैं। सर्दियों में मूली को सलाद के रूप में लेने से कैलोरी इंटेक कम होने के साथ-साथ डाइजेशन सही रहता है और न्यूट्रिएंट अब्जॉर्प्शन इंप्रूव होने के साथ मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

डाइजेशन और डिटॉक्सिफिकेशन करें आसान

सर्दियों के मौसम में खाने के साथ मूली को शामिल करने से डाइजेशन सही रहता है और डिटॉक्सिफिकेशन आसान होता है। मूली में मौजूद फाइबर कंटेंट डाइजेस्टिव एंजाइम्स के लिए बेहतरीन होते हैं। और ब्लोटिंग या कांस्टिपेशन जैसी समस्या से प्रोटेक्ट करते हैं। मूली में नेचुरल वार्मिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो सर्दियों में डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर कर हेल्दी गट बैक्टीरिया को प्रमोट करती है।

हेल्दी हार्ट और कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में मूली का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड प्रेशर मेंटेन रहता है। जिससे हार्ट हेल्थ प्रमोट होती है। मूली में मौजूद फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड वैसल फंक्शन को इंप्रूव करने में मदद करते हैं। मूली में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी मौजूद होती हैं, जो कार्डियोवैस्कुलर डिजीज जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में सहायक हैं।

ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने में सहायक

विंटर डाइट में मूली को शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर्स कार्बोहाइड्रेट डाइजेशन को स्लो कर ग्लूकोज अब्जॉर्प्शन को कम करने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स रिच मूली इंसुलिन सेंसटिविटी को इंप्रूव कर ग्लूकोज को मेंटेन करने में मददगार है। मूली का लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स और हाई वॉटर कंटेंट ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस कर डायबिटीज और प्रीडायबिटीज कंडीशन में फायदेमंद होता है।

स्पेशल विंटर ग्लो के लिए बेहतरीन

विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर मूली स्किन को फ्री रेडिकल्स से प्रोटेक्ट कर इन्फ्लेमेशन और एक्ने जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार है। विंटर डाइट में मूली को शामिल करने से कॉलेजन प्रोडक्शन बूस्ट होता है, फाइन लाइन और रिंकल्स से छुटकारा मिलता है। और स्किन ग्लोइंग यूथफल नजर आती है। मूली की डिटॉक्सिफाइंग प्रॉपर्टीज शरीर से टॉक्सिंस को बाहर कर स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में सहायक होती है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...