Overview:
हिंदू धर्म में मेहंदी सिर्फ श्रृंगार से ही नहीं जुड़ी है। बल्कि इसे लगाना शुभ माना जाता है। हालांकि आज के मॉर्डन जमाने में दुल्हन नेचुरल मेकअप और मिनिमल मेहंदी लगाना पसंद करती हैं।
Minimal Mehndi Design: शादी में दुल्हन का मेकअप भले ही कितना भी अच्छा हो उसका श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा लगता है। हालांकि आज के मॉर्डन जमाने में दुल्हन नेचुरल मेकअप और मिनिमल मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में आप मेहंदी की ट्रेडिशनल डिजाइन्स में मॉडर्न ट्विस्ट से भरपूर ये शानदार डिजाइन्स ट्राई कर सकती हैं।
Also read: सर्दियों की स्किन केयर का हीरो है विटामिन सी, जानिए इसे लगाने के फायदे: Vitamin C in Winter
फ्लावर स्टाइल मेहंदी
हिंदू धर्म में मेहंदी सिर्फ श्रृंगार से ही नहीं जुड़ी है। बल्कि इसे लगाना शुभ माना जाता है। प्यार और परंपरा का ऐसा ही प्रतीक है यह ट्रेडिशनल स्टाइल की फ्लावर मेहंदी। आप अपने खास दिन के लिए इसे चुन सकती हैं। मेहंदी की यह सिंपल डिजाइन आपको अपनी दादी और नानी की याद दिलाएगी। साथ ही आपके हाथों को खूबसूरत लुक भी देगी।
अरेबिक में सिंपल स्ट्रोक
अरेबिक मेहंदी हमेशा से ही यंग गर्ल्स की पहली पसंद होती है। यह सालों से ट्रेंड में है और आज भी उतनी ही पसंद की जाती है। लेकिन अगर अपने बिग डे पर आप कुछ सिंपल, एलिगेंट और अलग ट्राई करना चाहती हैं तो यह पैटर्न आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
मंडल स्टाइल मेहंदी
मेहंदी सिर्फ मेकअप का हिस्सा नहीं है, यह हमें अपनी जड़ों से भी जोड़ती है। अगर आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न मेहंदी का शानदार मेल चाहती हैं तो मंडल स्टाइल की मेहंदी लगवा सकती हैं। सिंपल होते हुए भी यह काफी क्लासिक लुक आपके हाथों को देगी।
कुछ अलग, कुछ नया
हाथों में उभरे लाल रंग के ये ‘कमल’ आपके वेडिंग लुक को निखार देंगे। मेहंदी में लोटस पैटर्न गर्ल्स का फेवरेट है। अगर आप इसमें कुछ नया चाहती हैं तो लोटस पैटर्न का यह डिजाइन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे आपको पूरी दुल्हन वाली फील महसूस होगी। हाथ सिंपल मेहंदी में भी भरे-भरे नजर आएंगे।
कुछ नया ट्राई करें
अपनी शादी में हर दुल्हन सबसे अलग नजर आना चाहती है। ऐसे में मेहंदी की डिजाइन भी सबसे अलग ही होनी चाहिए। अगर आप भी कुछ डिफरेंट तलाश रही हैं तो मेहंदी की यह खूबसूरत स्टाइल आपके लिए बेस्ट है। यह मेहंदी सादगी और परंपरा का अनोखा मेल है। इस डिजाइन में हाथों की उंगलियों और कलाई को हैवी लुक देते हुए बीच में सिंपल छोटे-छोटे फूल बनाए गए हैं। यह नया स्टाइल है, जिसकी हर कोई तारीफ करेगा।
पीकॉक स्टाइल मेहंदी
शादी फंक्शन में पीकॉक पैटर्न की मेहंदी काफी अच्छी लगती है। इन दिनों यह युवतियों और महिलाओं की फेवरेट लिस्ट में भी शामिल है। ऐसे में आप यह बहुत ही सिंपल पीकॉक स्टाइल मेहंदी लगवा सकती हैं।
हथेली पर उतरे चांद
अगर आप भी अपनी शादी पर हथेली पर चांद उगाना चाहती हैं तो ट्रेडिशनल मेहंदी का यह मॉडर्न अवतार आपके लिए ही है। यह कुछ अलग स्टाइल है, जिससे आप सभी इंप्रेस कर सकती हैं।
बटरफ्लाई मेहंदी
कई बार कुछ दुल्हनों को मेहंदी सूट नहीं करती। उन्हें एलर्जी की शिकायत रहती है। या कई बार मेहंदी की खुशबू अच्छी नहीं लगती। ऐसे में यह सिंपल बटरफ्लाई टैटू मेहंदी आपके लिए बेस्ट तरीका है। इससे आपका शगुन भी पूरा होगा और यह स्टाइलिश भी लगेगी।
