वजन कम करने से लेकर बीपी कंट्रोल करने में सहायक है चीकू: Benefits of Chiku
Benefits of Chiku

Benefits of Chiku: हर मौसम के अपने फल होते हैं। ऐसा ही गुणों से भरपूर सर्दियों में मिलने वाला फल चीकू है। अक्सर बीमार लोगों को आपने सेब के अलावा चीकू खाते हुए जरुर देखा होगा। इसकी वजह है इसमें मोजूद पोषक तत्व। लेकिन आज की जीवनशैली के हिसाब से देखा जाए तो यह छोटा सा फल चीकू किसी वरदान से कम नहीं है। इसकी वजह है इसे खाने से आपका पेट देर तक भरा रहता है। इसके अलावा वह लोग जो हाई बीपी की समस्या से पीड़ित होते हें, उनके लिए भी यह काफी फायदेमंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। जो कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है। जानते हैं इसके सेवन के फायदे।

Also read : डायबिटीज के मरीज ना खाएं ये 5 फल: Diabetes Fruits To Avoid

मेटाबॉलिक रेट बढ़ाता है

आज के लोगों की सबसे बड़ी समस्या हे कि लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। यही वजह है कि लोग खाने को लेकर सतर्क रहते हैं लेकिन वजन है कि कम होेने का नाम नहीं लेता। लेकिन अगर आप एक चीकू का सेवन रोजाना करेंगे तो आपके मेटाबॉलिक रेट में बढ़ोतरी होगी और अपना वजन आसानी से मैनेज कर पाएंगे। 1 चीकू में लगभग 9 ग्राम फाइबर होता है। यह पेट की जमा गंदगी को भी निकालने में सहायक होता है। इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

इम्यूनिटी बूस्टर

अगर आपकी इम्यूनिटी वीक है तो आपको चीकू का सेवन करना चाहिए। इसमें कई एंटी-वायरल, एंटी-परसिटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो शरीर में बैक्टीरिया को आने से रोकते हैं। इसके अलावा आपको लगातारा खांसी और सर्दी जुकाम है तो भी आप इसका सेवन करें। यह कफ के रैसपैक्ट्री ट्रैक को साफ करने में मदद करता है। यह विटामिन सी और कॉपर का बेहतरीन सोर्स है। अगर आपके घर में बड़े बुजुर्ग रहते हैं और उन्हें हाथ पैरों में दर्द की समस्या रहती है तो इसका नियमित सेवन हाथ पैरों में दर्द से राहत पहुंचाएगा। यह संक्रमण को रोकने में भी मदद करता है।

कैंसर के खतरे को करे कम

reduce the risk of cancer
reduce the risk of cancer

 इस फल में विटामिन ए और बी अच्छी मात्रा पाया जाता है जो कैंसर के खतरे से बचाता है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो कैंसर सेल्स को बनने से रोकते हैं। इसके अलावा इसे खाने से आपका दिमाग भी शांत होता है और आप अपने स्ट्रेस को मैनेज कर पाते हैं।

लुक्स में भी करता है इजाफा

आप अपनी त्वचा पर कितनी भी बाहर की चीजें लगा लें। यह तब तक कारगर नहीं हो सकती जब तक स्किन अंदर से सेहतमंद न हो। इस छोटे से फल में विटामिन, फास्फोरस, कैल्शियम और जिंक की खूबियां मौजूद हैं। इसे खाने से त्वचा कांतिमय नजर आती है। वहीं एजिंग के लक्षणोें को रोकने में भी यह सहायक है। इसके अलावा इसमें एस्कॉर्बिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो झुर्रियों को आने से रोकते हैं।