Benefits of Ashwagandha for Men
Benefits of Ashwagandha for Men

पुरुषों की कई हेल्थ प्रॉब्लम्स काे दूर कर सकता है अश्वगंधा

अश्वगंधा आयुर्वेदा मेडिसिन में एक हर्बल मेडिसिन है। इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं लेकिन पुरुषों के लिए इसे बहुत अधिक लाभदायक माना गया है। जानिए इन फायदों के बारे में।

Benefits of Ashwagandha for Men: आयुर्वेद भारत का एक अल्टेरनेटिव मेडिसिन सिस्टम है इसका इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है। आयुर्वेदा में अश्वगंधा को सबसे महत्वपूर्ण हर्ब्स में से एक माना जाता है। इसका इस्तेमाल पुराने समय से ही स्ट्रेस से मुक्ति पाने, एनर्जी लेवल को बढ़ाने और कंसंट्रेशन को सुधारने के लिए किया जाता रहा है। अश्वगंधा एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है घोड़े की गंध। यह शब्द इस जड़ी-बूटी की गंध और ताकत बढ़ाने की इस हर्ब की संभावित क्षमता दोनों को रेफर करता है। हर किसी व्यक्ति के लिए यह हर्ब लाभदायक है। लेकिन, पुरुषों के लिए भी इस हर्ब को बहुत अधिक फायदेमंद माना गया है। आइए जानें पुरुषों के लिए अश्वगंधा के फायदों के बारे में।

पुरुषों के लिए अश्वगंधा के फायदे

अश्वगंधा एक वर्सटाइल हर्ब है। अश्वगंधा को लेने के बहुत समय बाद इसके लाभ नजर आने लगते हैं। यह हर्ब एकदम से काम करना शुरू नहीं करती है। इसके लिए कई हफ्ते लगते हैं। जानिए पुरुषों के लिए अश्वगंधा के फायदों के बारे में।. 

टेस्टोस्टेरोन को करे बूस्ट

टेस्टोस्टेरोन एक हॉर्मोन है, जिसे सेक्स ड्राइव के साथ जोड़ा जाता है। इस हॉर्मोन का असर पुरुषों के शरीर, बोन, मांसपेशियों में वसा के जमा होने पर भी होता है। इसके साथ ही स्पर्म प्रोडक्शन में भी इफेक्ट पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि अश्वगंधा से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ता है। एक स्टडी के मुताबिक आठ सप्ताह तक अश्वगंधा का सेवन करने वाले स्वस्थ पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर में परिवर्तन और कम थकावट जैसी चीजें नोटिस की गई हैं। 

और पढ़ें। पुरुषों के लिए शिलाजीत के फायदे और नुकसान

इरेक्टाइल डिसफंक्शन

Benefits of Ashwagandha for Men
Erectile dysfunction

अश्वगंधा को अक्सर इरेक्शन होने या इसे बनाए रखने में समस्या होने के ट्रीटमेंट के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि, इस चीज को लेकर पर्याप्त साइंटिफिक प्रूफ नहीं है। इस बारे में जो भी रिसर्च की गई है, उससे इस बात के स्ट्रांग सुबूत नहीं मिलें हैं जिससे पता चले कि इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए यह हर्ब काम करता है या नहीं।

सेक्स ड्राइव में बढ़ोतरी 

अश्वगंधा में कामोत्तेजक जैसे गुण होते हैं। इसका अर्थ यह है कि इससे सेक्सुअल इच्छाओं में बढ़ोतरी होती है। स्ट्रेस को लो सेक्स ड्राइव और पुअर सेक्सुअल परफॉरमेंस का सबसे सामान्य कारण माना जाता है। ऐसे में शोध यह बताते हैं कि अश्वगंधा से स्ट्रेस से राहत मिलती है। जिससे सेक्स ड्राइव प्रभावित होता है। इसके साथ ही इसमें टेस्टोस्टेरोन के लेवल पर भी प्रभाव पड़ने से पुरुषों में सेक्सुअल इच्छाओं पर प्रभाव पड़ता है। 

प्रजनन क्षमता में वृद्धि

अश्वगंधा पुरुषों में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में फायदेमंद है। यही नहीं, इससे इनफर्टिलिटी से पीड़ित पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ता है और स्पर्म मूवमेंट सुधरता है। यही नहीं, इससे स्पर्म काउंट बढ़ता भी है और उसकी क्वालिटी भी सही रहती है।

एथलेटिक परफॉरमेंस को बढ़ाए

कुछ रिसर्च यह बताती हैं अश्वगंधा लेने से एथलेटिक परफॉरमेंस को सुधारने में मदद मिलती है। यह व्यायाम के बाद मांसपेशियों की रिकवरी में भी मदद कर सकता है। हालांकि, इसके बारे में और अधिक स्टडी किए जाने की जरूरत है कि वास्तव में लाभकारी प्रभाव है या नहीं। अश्वगंधा को मसल मास और स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। ऐसा पाया गया है कि जिन पुरुषों को रेजिस्टेंस ट्रेनिंग का कम अनुभव है, वो अगर आठ हफ्ते तक अश्वगंधा लेते हैं और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग करते हैं, तो उनमें मसल मास और स्ट्रेंथ बढ़ती है।

मेंटल हेल्थ में सुधार

Better mental health
Better mental health

ऐसा माना जाता है कि अश्वगंधा डिप्रेशन और एंग्जायटी के रोगियों में लक्षणों को दूर करने में मदद कर सकता है। कुछ स्टडी के अनुसार अश्वगंधा और इस सप्लीमेंट का अन्य हर्ब के साथ कॉम्बिनेशन एंग्जायटी को कम करने में मदद कर सकता है। यही नहीं, जिन लोगों को इंसोम्निया की समस्या है, उन्हें भी इसमें लाभ मिल सकता है। यह तो थे पुरुषों के लिए अश्वगंधा के फायदे। अब जानते हैं इसके अन्य लाभों के बारे में।

अश्वगंधा के अन्य फायदे क्या हैं?

ऐसा माना गया है कि इस हर्ब में न्यूरोप्रोटेक्टिव और एंटीइंफेलेटरी इफेक्ट्स होते हैं। जिसके कारण इसके कई अन्य हेल्थ बेनिफिट्स हो सकते हैं। यह हर्ब इंफ्लेमेशन को दूर करती है जिससे स्ट्रेस,दर्द, स्किन कंडीशंस, डायबिटीज, आर्थराइटिस आदि परेशानियों से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही इसके अन्य फायदे इस प्रकार हैं:

  • स्ट्रेस और एंग्जायटी: अश्वगंधा में शांत रखने वाला प्रभाव होता है जिससे स्ट्रेस और एंग्जायटी से राहत मिल सकती है।
  • आर्थराइटिस: अश्वगंधा को दर्द को दूर करने वाले हर्ब के रूप में जाना जाता है। यही नहीं, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी होती हैं। जिससे आर्थराइटिस में होने वाली दर्द और सूजन से आराम मिलता है।
  • हार्ट हेल्थ: कुछ लोग इस जड़ी-बूटी को हार्ट हेल्थ को बूस्ट करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, जिनमें हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करना, चेस्ट पेन को दूर करना और हार्ट डिजीज से बचाव शामिल है।
  • अल्जाइमर का उपचार: कई स्टडीज यह बताती हैं कि अल्जाइमर और पार्किंसंस डिजीज जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव कंडीशंस से पीड़ित लोगों में दिमाग के कार्य को धीमा करने या नुकसान को रोकने के लिए अश्वगंधा फायदेमंद है।

अश्वगंधा को कैसे लिया जा सकता है?

अश्वगंधा के हेल्थ बेनिफिट्स अधिकतर इसकी जड़ों में मौजूद बहुत अधिक कंसंट्रेशन वाले कंपाउंड्स के कारण होते हैं। अश्वगंधा एक सुरक्षित हर्ब है, लेकिन किसी भी हर्बल सप्लीमेंट के साथ और अपनी जरूरतों के लिए इसे लेने से पहले नेचुरोपैथ या डॉक्टर से बात जरूर करें। इसे लिक्विड एक्सट्रेक्ट व पाउडर के रूप में लिया जा सकता है और इसके पाउडर को दूध के साथ लिया जा सकता है। इसे रोजाना 250 – 500 मिलीग्राम लेने की सलाह ही दी जाती है। अधिक मात्रा में इसे लेना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए, इसे लेने से पहले सही मात्रा के बारे में जानकारी होना जरूरी है।

Ashwagandha
Ashwagandha

अश्वगंधा के साइड इफेक्ट्स 

इसमें कोई संदेह नहीं है कि पुरुषों के लिए अश्वगंधा के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके साथ ही इसके अन्य लाभ भी हैं। हालांकि यह जड़ी-बूटी पूरी तरह से सुरक्षित है। लेकिन, इसके कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। जो इस प्रकार हैं:

  • डायरिया 
  • चक्कर आना
  • सिरदर्द
  • जी मिचलाना

इन स्थितियों में अश्वगंधा का सेवन करने से बचें:

  • अगर आप प्रेग्नेंट हैं या ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं।
  • अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं।
  • अगर आपको थायरॉइड है।
  • अगर आपको ऑटोइम्यून कंडीशन जैसे रूमेटाइड आर्थराइटिस है।
  • अगर आपकी सर्जरी होने वाली है या आप हाल ही में हुए किसी प्रोसीजर से रिकवर हो रहे हैं।
Ashwagandha Side effects
Ashwagandha Side effects

आयुर्वेदा मेडिसिन में अश्वगंधा एक हर्बल ट्रीटमेंट है। कुछ स्टडीज यह बताती हैं कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हो सकते हैं। पुरुषों के लिए इसे खासतौर पर फायदेमंद माना गया है। लेकिन, इस हर्ब के प्रभाव नजर आने में कुछ समय लगता है। इसलिए, डॉक्टर रोजाना इसकी एक ही डोज लेने की सलाह देते हैं। हालांकि, इसके लॉन्ग-टर्म प्रभावों के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन, एक्सपर्ट इसे केवल तीन महीने तक ही लेने की राय देते हैं।

FAQ | क्या आप जानते हैं

अश्वगंधा क्या है?

अश्वगंधा आयुर्वेदिक मेडिसिन में एक हर्बल ट्रीटमेंट है। यह एक एवरग्रीन पौधा है जो भारत, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के हिस्सों में पाया जाता है। इस हर्ब के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं।

अश्वगंधा पुरुषों के लिए किस तरह से फायदेमंद है?

अश्वगंधा के जड़ की छाल को पुरुषों में स्पर्म काउंट, स्पर्म मोटिलिटी और सीमेन के क्वालिटी में सुधार के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही यह टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाता है। यह हॉर्मोन यौनइच्छा को बढ़ाने में भी फायदेमंद है। इसके साथ ही यह मसल ग्रोथ के लिए भी लाभदायक है।

क्या अश्वगंधा पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए अच्छा है?

ऐसा पाया गया है कि अश्वगंधा टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन को बढ़ाता है। यह हॉर्मोन सेक्स ड्राइव को बढ़ाता है और इरेक्टाइल डिसफंक्शन के डेवलपमेंट से बचाने में मदद करता है।

पतंजलि अश्वगंधा के क्या फायदे हैं?

पतंजलि अश्वगंधा कैप्सूल के रूप में उपलब्ध है और इसे खाने से कई फायदे होते हैं। इससे कमजोरी कम होती है और थकान से भी राहत मिलती है। यही नहीं, यह स्ट्रेस को दूर करने में भी लाभदायक है।

अश्वगंधा को रोजाना लेना क्या सही है?

रोजाना आठ हफ्तों तक अश्वगंधा को लेना सुरक्षित माना गया है। लेकिन, इसके बारे में अभी और स्टडी की जानी जरूरी है। रोजाना इसे लेने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

क्या अश्वगंधा स्पर्म काउंट कर सकता है?

अश्वगंधा में कई मेडिसिनल प्रॉपर्टीज होती हैं। इसलिए इसे स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना गया है। ऐसा कोई प्रमाण मौजूद नहीं है जिससे यह पता चले कि अश्वगंधा स्पर्म काउंट बढ़ा सकता है।

क्या अश्वगंधा को रात को लिया जा सकता है?

अगर आपको स्लीप संबंधी समस्या है, तो सोने से पहले इस हर्ब को लेने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अश्वगंधा में शांत करने वाले गुण होते हैं, जिससे आराम मिलता है और अच्छी नींद आती है। अगर आपको स्ट्रेस या एंग्जायटी है तो आप इसे दिन में भी ले सकते हैं।

अश्वगंधा के क्या कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

तीन महीने तक इसका सेवन सुरक्षित माना गया है। लेकिन, इसे अधिक मात्रा में लेना पेट में समस्या, डायरिया, उल्टी आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दुर्लभ मामलों में लिवर में समस्या भी हो सकती है। यही नहीं, गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह सुरक्षित नहीं है। क्योंकि, इससे गर्भपात का जोखिम बढ़ सकता है। इसे हर्ब के लाभ पाने के लिए इसे सही मात्रा में लेना जरूरी है। इसलिए, इसे लेने से पहले एक्सपर्ट से बात करना न भूलें। वो इसकी सही मात्रा और इसे कैसे लेना है इस बारे में आपको सही मार्गदर्शन दे सकते हैं।