गुणों का खजाना है किशमिश का पानी, सही मात्रा में करना चाहिए इसका सेवन: Raisin Water Tips
Raisin Water Tips

गुणों का खजाना है किशमिश का पानी, सही मात्रा में करना चाहिए इसका सेवन

किशमिश का पानी पीना हमारी हेल्थ, स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन, इस पानी को सही मात्रा में ही पीना चाहिए। जानिए इस पानी के फायदों और साइड-इफेक्ट्स के बारे में।

Raisin Water: मेवे यानी ड्राईफ्रूट्स को सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद माना जाता है। किशमिश इनमें से सबसे अधिक मीठा मेवा है, जिसका इस्तेमाल कई मिठाईयों में किया जाता है। किशमिश को असल में अंगूरों को सूखा कर बनाया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह ड्राईफ्रूट विटामिन्स और मिनरल्स से भी भरपूर होता है, जिससे हमारी हेल्थ को कई तरह के लाभ मिलते हैं। यही नहीं, किशमिश का पानी पीने को भी सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। लिवर संबंधी और कई अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए सदियों से किशमिश के पानी का इस्तेमाल किया जाता रहा है। आइए जानें किशमिश के पानी के फायदों और इसे बनाने के तरीके के बारे में विस्तार से।

किशमिश का पानी इस तरह से है फायदेमंद

किशमिश का पानी हेल्थ के साथ-साथ हमारी स्किन और त्वचा के लिए बहुत बेनेफिशियल माना गया है। इसके फायदों के बारे में जान कर आप इसे अपनी डाइट में अवश्य शामिल करना चाहेंगे। यह हैं इसके कुछ लाभ:

पेट के लिए वरदान- 

अगर किसी को एसिडिटी की समस्या ,है तो किशमिश का पानी पीने में उन्हें इस समस्या से राहत मिल सकती है। यह पानी पेट में एसिड को रेगुलेट करता है जिससे एसिडिटी की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

Raisin Water Tips
Raisin water is good for stomach

इम्युनिटी बढ़ाए- 

किशमिश के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करते हैं। अगर हमारी इम्युनिटी कमजोर होगी, तो हम बहुत जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में, इस पानी को नियमित रूप से पीने से इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

वेट को करें कम- 

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो किशमिश का पानी इसमें भी फायदेमंद साबित हो सकता है। किशमिश में फाइबर और प्रीबायोटिक्स होते हैं, जिनसे पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है और वेट सही बनाए रखने में भी मदद मिलती है। लेकिन, वजन कम करने के लिए अन्य तरीकों को अपनाना भी जरूरी है जैसे सही आहार का सेवन, व्यायाम आदि।

खून की कमी से बचाए- 

अगर किसी व्यक्ति के शरीर में खून की कमी हो यानी उन्हें एनीमिया हो, तो उन्हें भी किशमिश का पानी पीने की सलाह दी जा सकती है। किशमिश में आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है, जिससे शरीर में ब्लड सप्लाई बढ़ती है और शरीर में खून की कमी जैसी परेशानी से राहत मिलती है। यही नहीं, किशमिश में मौजूद पोटैशियम के कारण इस पानी को पीने से हमारा ब्लड प्रेशर भी सही रहता है। 

लिवर को हेल्दी रखने में सहायक-

किशमिश के पानी को पीने से शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही कुछ ऐसे गुण भी होते हैं, जिससे लिवर हेल्दी रहता है। इससे खून भी साफ होता है।

Raisin water for liver
Raisin water for liver

हड्डियां बनें मजबूत- 

किशमिश में मिलने वाले मिनरल्स हड्डियों को मजबूत और हेल्दी बनाए रखने में मददगार होते हैं। यही नहीं, किशमिश में कैल्शियम भी होता है जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है। इसलिए, किशमिश के पानी को पीना हड्डियों के लिए बेनेफिशियल माना गया है। यही नहीं, हार्ट हेल्थ के लिए भी इस पानी को अच्छा पाया गया है।

हेल्दी स्किन-

किशमिश का पानी पीने से हमारी स्किन का हेल्दी रहने में मदद मिलती है। इसकी एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज बैक्टीरिया को नष्ट करने में प्रभावी होती हैं। कुछ बैक्टीरिया स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। ऐसे में, किशमिश का पानी पीना स्किन के लिए भी बेहतरीन होता है। आप किशमिश के पानी का पैक बना कर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

बच्चों के लिए फायदेमंद-

छोटे बच्चों को कब्ज की समस्या होना सामान्य है। ऐसे में, उन्हें इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए किशमिश का पानी भी लाभदायक साबित हो सकता है। लेकिन, बच्चों को इसे अधिक मात्रा में नहीं देना चाहिए। बच्चों में कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए उन्हें एक या दो चम्मच किशमिश का पानी दें। हालांकि, छह महीने से कम उम्र के शिशुओं को इसे देने से बचना चाहिए। किशमिश में फाइबर सही मात्रा में होता है। इससे कब्ज से छुटकारा पाने और पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

बालों के लिए इस पानी के फायदे-

किशमिश में आयरन और विटामिन सी होते हैं और अगर शरीर में इनकी कमी हो, तो इससे बाल झड़ सकते हैं और कमजोर हो सकते हैं। इसलिए, अपने बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए इस पानी का सेवन किया जा सकता है।

Raisin water for healthy hair
Raisin water for healthy hair

इसके साथ ही किशमिश के पानी के कई अन्य लाभ हैं। अब जानिए कि किशमिश के पानी को आप किस तरह से तैयार कर सकते हैं और इसका सेवन कैसे करना चाहिए?

इस तरह से बनाएं किशमिश का पानी

किशमिश का पानी बनाने के लिए आपको केवल पानी और किशमिश की जरूरत है। आप दो कप पानी और 100 ग्राम किशमिश लें। सबसे पहले एक बर्तन में पानी को उबालें और उसके बाद गैस बंद कर दें। अब इस गर्म पानी में किशमिश को डाल दें और पूरी रात उसे भिगो कर रखें। सुबह छान कर पानी और किशमिश को अलग कर लें। अब इस पानी को थोड़ा गर्म कर लें और फिर सुबह उठकर इस पानी का नियमित रूप से सेवन करें। आप चाहे तो इसमें नींबू मिला कर भी पी सकते हैं।

किशमिश के पानी का सेवन कैसे करें?

किशमिश के पानी का सेवन करने का सबसे अच्छा समय है सुबह खाली पेट इसे पीना। इस समय इसका सेवन करने से इसका फायदा सबसे अधिक होता है। अगर ऐसा नहीं है, तो आप खाना खाने से तीस मिनट पहले इसे आप पी सकते हैं। किसी डिश में भी इस पानी को पीने का इस्तेमाल किया जा सकता है। रोजाना इसके एक या दो गिलास पीना अच्छा होता है। लेकिन, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बचें। अगर इसका सेवन करने के बाद आपको कोई समस्या होती है, तो इसे पीना बंद कर दें और मेडिकल हेल्प लें।

Raisin water
Raisin water

किशमिश के पानी के साइड-इफेक्ट्स 

हालांकि, किशमिश का पानी पीने से कोई भी नुकसान होने की संभावना बहुत कम होती है। लेकिन, सही मात्रा में या सही तरीके से इसे न पीने से आप कुछ साइड-इफेक्ट्स का अनुभव कर सकते हैं। आइए, जानें इसके क्या साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं:

  • डायबिटीज के रोगी अगर इस पानी का अधिक सेवन करते हैं, तो उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों को इसे पीने से बचना चाहिए।
  • कुछ लोग इस पानी को पीने के बाद एलर्जी का अनुभव कर सकते हैं। इसलिए, अगर आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
  • अगर आप किसी मेडिकल ट्रीटमेंट से गुजर रहे हैं, तो भी आपको इस पानी का नियमित सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय लेनी चाहिए।
  • इस पानी को अधिक मात्रा में पीने से पेट संबंधी समस्याएं होने की संभावना भी अधिक हो सकती है। इसलिए, इसे कम मात्रा में पीने की सलाह ही दी जाती है।

इसलिए, सही समय पर और सही मात्रा में किशमिश का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यही नहीं, इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसके फायदों को पाने के लिए आप भी नियमित रूप से इसका सेवन कर सकते हैं।

FAQ | क्या आप जानते हैं

क्या किशमिश को पानी में भिगो कर लेना अधिक लाभप्रद होता है?

हाँ, किशमिश को पानी में भिगो कर पीना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा अच्छा होता है।

क्या किशमिश का पानी सेहत के साथ स्किन के लिए लाभदायक होता है?

ऐसा पाया गया है कि किशमिश के पानी को रोजाना पीने से स्किन को फायदा होता है। स्किन को निखरी बनाने और स्किन इंफेक्शन से बचाव के लिए यह लाभदायक है।

किशमिश के पानी का सेवन किस समय करना अधिक फायदेमंद होता है?

किशमिश के पानी का सेवन सुबह खाली पेट करने से कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं।

क्या किशमिश के पानी का सेवन रोजाना करना चाहिए?

सीमित मात्रा में किशमिश के पानी का सेवन करना फायदेमंद माना गया है। लेकिन, इसे अधिक मात्रा में पीना हानिकारक हो सकता है। यानी, सीमित मात्रा में किशमिश के पानी का सेवन रोजाना किया जा सकता है।

कौन सी किशमिश का पानी पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेनेफिशियल होता है?

काली किशमिश और हरी किशमिश दोनों में एक जैसे न्यूट्रिएंट होते हैं। लेकिन, काली किशमिश में एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जिसके कारण बैक्टीरियल इंफेक्शन से राहत पाने में इस पानी को पीने की सलाह दी जाती है।

क्या रोज किशमिश का पानी पीने से वजन बढ़ सकता है?

किशमिश का पानी रोजाना पीने से वजन बढ़ सकता है। इसलिए अगर आपका वजन ज्यादा है, तो इस पानी का रोजाना सेवन न करें। लेकिन, अपना वजन बढ़ाने के लिए यह पानी आपके काम आ सकता है।

छोटे बच्चों को किशमिश का पानी पिलाना चाहिए या नहीं?

छोटे बच्चों को किशमिश का पानी देना फायदेमंद होता है। कब्ज से बच्चों को छुटकारा दिलाने का यह बेहतरीन तरीका है। लेकिन, बच्चों को इनके केवल एक या दो चम्मच ही पिलाने चाहिए।

क्या शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में यह पानी बेनेफिशियल होता है?

एक रिपोर्ट के अनुसार नियमित रूप से किशमिश के पानी को पिया जाए, तो शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।