खाओ देसी घी रोज सर्दी हो या गर्मी: Ghee Benefits
Ghee Benefits

Ghee Benefits: भारत में देसी घी का उपयोग वैदिक काल से भी पहले से होता आ रहा है। घी को बेहद ही शुद्ध माना जाता है, इसलिए पूजा पाठ में इसका इस्तेमाल विशेष तौर पर किया जाता है। यहां तक कि पुराना घी आयुर्वेदिक चिकित्सा में दवा के रूप में प्रयोग होता है।

घी खाएं और लगाएं भी

घी भारतीय सुपरफूड है, जिसे खाने और त्वचा में लगाने के कई आयुर्वेदिक फायदे हैं। घी में कैंसर के असर को कम करने के गुण पाए जाते हैं।

Ghee Benefits
Ghee Benefits for health

घी शरीर के लिए बेहद ही उपयोगी होता है क्योंकि ये महत्वपूर्ण गुणों से भरपूर होता है। घी में सैचुरेटिड फैटी एसिड पाए जाते हैं। इस फैटी एसिड को लेकर कई सारी भ्रांतियां हैं, जिस कारणवश लोग इसे खाने से कतराते हैं। आपको एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि हर चीज के गुण व अवगुण दोनों होते है। इसलिए घी को अगर संतुलित मात्रा में खाया जाता है तो इससे आपको कोई हानि नहीं होती। वहीं, अगर इसे अधिक मात्रा में खाया जाता है, तो यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। आपने वह कहावत तो सुनी ही होगी कि किसी भी चीज की अति क्षति का कारण बनती है। घी के साथ भी ऐसा ही है।

घी के गुण व लाभ

  • घी में घुलनशील विटामिन जैसे- ए, डी, ई, पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं।
  • इसमें आवश्यक खनिज जैसे कैल्शियम, ओमेगा-3 भी मौजूद होते हैं।
  • घी एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट होने के कारण कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करता है।
  • घी न केवल एंटी-एजिंग के रूप में काम करता है, बल्कि यह दिल व दिमाग को भी फायदा करता है।
  • घी आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है।
  • घी के सेवन से व्यक्ति का इम्युन सिस्टम मजबूत होता है।
  • घी में कोर्सिजन यानी कैंसर के असर को कम करने के गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा घी में मिलने वाला लिनोलिक एसिड भी कैंसर को रोकने का काम करता है।
  • घी के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
  • घी आपकी रूखी त्वचा को ठीक करता है। यह फटे होंठों को मुलायम बनाने से लेकर चेहरे पर निखार लाता है। अगर रात को सोते समय घी को हल्का गर्म करके नाभि पर उसकी 2 बूंद डाली जाए तो इससे बहुत सी बीमारियों को रोका जा सकता है। घी में मॉइश्चराइजिंग गुण होते है, जो आपके शरीर को नमी प्रदान करते हैं।
  • घी में एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो बीमारियों से बचने में आपकी मदद करते हैं।
    चूंकि घी की तासीर गर्म होती है इसलिए यह सर्दियों में शरीर की गर्माहट को बनाए रखने व उसे डिटॉक्स करने में मदद करता है।
  • घी में एंटी इनफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है, जो बुखार व जुकाम को ठीक करने में मददगार साबित होती हैं।
  • अगर बालो में घी लगाया जाए तो इससे रुसी की समस्या नहीं रहती है। साथ ही साथ, बाल काले, मजबूत व चमकदार हो जाते हैं।
  • दुबले-पतले दिखने वाले व्यक्ति को घी खाने का सुझाव दिया जाता है।
  • घी कब्ज में भी बेहद लाभकारी माना जाता है।
  • इतने सारे गुणों से भरपूर घी को लेकर लोगों के मन में कई तरह के मिथ हैं। हालांकि, यह सच है कि घी के अधिक मात्रा में सेवन करने से इसके कुछ नुकसान भी देखे गए हैं। जैसे-
    घी में उपयुक्त विटामिन ए होता है। इस विटामिन की अधिकता के कारण सिरदर्द, उल्टियां या अपर्याप्त भूख लग सकती है।
  • अधिक मात्रा में खाया गया सैचुरेटिड फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है।
  • अधिक मात्रा में सेवन से दस्त की समस्या हो सकती है।
  • घी के अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
  • घी अधिक खाने से व्यक्ति का वजन भी बढ़ सकता है।

इन लोगों को घी बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए-

  • घी उन लोगो को नहीं खाना चाहिए जिनका पाचन तंत्र कमजोर हो।
  • लिवर सिरोसिस, स्प्लेंनोमेगाली, हेप्टोमेगाली, हेपेटाइटिस और प्लीहा के रोगी को घी नहीं खाना चाहिए।
  • जिनका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई रहता है उनको घी नहीं खाना चाहिए।
  • जो लोग अपने शरीर को बिल्कुल भी हिलाते-डुलाते नहीं हैं, वो घी ना खाएं।
  • एक्टिव व निरोगी लोग घी खा सकते हैं लेकिन वे घी को सीमित मात्रा में लेकर उसके सभी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।