A split-image shows a young girl sleeping peacefully in bed on the left side, cuddling a soft toy under white blankets. On the right side, a close-up of a hand holding a classic white alarm clock that shows the time as nearly 12 o’clock.
Better health starts with regular and restful sleep.

summary: थकान और सूजन दूर करने की आसान नाइट रूटीन

अगर आप भी इंफ्लेमेशन से परेशान हैं, तो शाम की इन छोटी लेकिन प्रभावी आदतों को अपनाकर आप काफी राहत पा सकते हैं।

Reduce Inflammation Naturally: बहुत सारे लोगों को शरीर में सूजन की समस्या रहती है। इसकी वजह से उन्हें एक अलग तरह का भारीपन और थकान महसूस होती है। अक्सर वे लोग जो बहुत तनाव में रहते हैं या फिर जिनका खान पान असंतुलित होता है इंफ्लेमेशन का शिकार रहते हैं। अगर आपको भी इंफलेमेशन की शिकायत रहती है तो अपनी कुछ आदतों में बदलाव करना होगा। अगर शाम की इन आदतों को अपनाएंगे तो आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

एक नियमित समय पर सोएं

हम सभी जानते हैं कि हमारे लिए छ से आठ घंटे की नींद जरुरी होती है। लेकिन सिर्फ नींद लेना भर काफी नहीं है। आपको एक नियमित समय पर सोना और उठना है। इससे आपके दिमाग में कुदरती एक अलार्म सैट होगा। आपकी नींद की साइकिल बेहतर होगी। एक बेहतर नींद चाहती हैं तो अपने मोबाइल और दूसरे अन्य गैजेट्स को बेड से दूर रखें। अगर किसी सुपरपावर को मानते हैं तो उन्हें भी धन्यवाद देकर सोएं। बेहतर महसूस करेंगे।

तनाव को करना होगा दूर

A young woman in a white tank top and white pants practices Nadi Shodhana Pranayama (alternate-nostril breathing) while sitting in a comfortable cross-legged position outdoor
A moment to breathe deeply, clear the mind, and connect with the serene surroundings.

आप कोशिश करें कि जब आप सोने जाने वाले हों आपको किसी भी किस्म का तनाव ना हो। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब आप बहुत ज्यादा तनाव में होते हैं। अगर किसी काम को नहीं निपटा पाते तो उसकी चिंता आपको अंदर ही अंदर परेशान करती है। यही तनाव का एक मुख्य कारण बनती है। जितना हो सके उतना तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। अपनी एक डायरी बनाएं। आप रात को हमेशा लिखें कि आज के दिन की एक अच्छी बात आपके जीवन में क्या हुई थी। इसके अलावा अपनी मनपसंद किताब पढ़कर सोएं। आप देखेंगे कि आपका तनाव बहुत हद तक मैनेज हो गया है। आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। तनाव को दूर करने के लिए आप योग का सहारा भी ले सकते हैं।

हेल्दी डाइट पर दें ध्यान

A vibrant, close-up overhead shot of a traditional Indian thali meal served on a round, silver metal plate.
A complete meal for a satisfying experience.

इस बात का ध्यान रखना है कि खासतौर से रात के समय कुछ भी उल्टा सीधा ना खाएं। अगर आप उनमें से हैं जिन्हें मीठा खाने का शौक है तो आप सुबह या दोपहर में मीठा खा लें। रात में मीठा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। इससे कई बार इंफ्लेमेशन की समस्या देखने मिलती है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें शाम को चाट खाने का शौक होता है। अगर आपको इंफ्लेमेशन की समस्या है तो इस आदत को खत्म करना होगा। इसके अलावा आप जिस भी समय सोते हैं उससे कम से कम दो घंटे पहले अपना भोजन कर लें। ताकि आपको पाचन संबंधी कोई भी समस्या ना हो।

अगर आप इन बातों को देखेंगे तो आपको लगेगा कि यह बहुत ही छोटी बाते हैं। लेकिन कहीं ना कहीं यह आदतें हमारी स्वस्थ जीवन शैली का एक आइना होती हैं। अगर हम अपने घर के बुजुर्गों को देखते हैं तो समझ पाते हैं कि कहीं ना कहीं यह आदतें उनके जीवन का एक अहम हिस्सा हैं। आप भी आज से ही अपने लिए जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने की कोशिश करें। आपकी सेहत से जुड़ी बहुत सी समस्याएं स्वत: ही ठीक होने लगेंगी।