Side Effects of Taking a No Carb Diet for Weight Loss
Side Effects of Taking a No Carb Diet for Weight Loss

Overview: नो-कार्ब डाइट के ये साइड इफेक्ट्स जानना है बेहद ज़रूरी

नो-कार्ब डाइट सुनने में भले ही असरदार लगे, लेकिन इसका असर सिर्फ वजन पर नहीं, पूरी सेहत पर पड़ता है। वज़न घटाने के चक्कर में अगर आप अपने शरीर से जरूरी पोषक तत्व छीन लेंगे, तो फायदे से ज़्यादा नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। इसलिए किसी भी डाइट को अपनाने से पहले पूरी जानकारी लें, एक्सपर्ट से सलाह लें ।

Side Effects Of No Carb Diet for Weight Loss: आजकल फिट दिखने की चाह में लोग कई तरह की डाइट्स आज़मा रहे हैं। उन्हीं में से एक है नो-कार्ब डाइट, जिसमें लोग अपने खाने से पूरी तरह से कार्बोहाइड्रेट हटा देते हैं। शुरुआत में ये डाइट कुछ लोगों को वज़न कम करने में मदद करती ज़रूर है, लेकिन लंबे समय तक इसे अपनाना शरीर के लिए कई तरह की दिक्कतें खड़ी कर सकता है। कार्ब्स सिर्फ मोटापा नहीं बढ़ाते, बल्कि शरीर के कई ज़रूरी कामों के लिए भी जरूरी होते हैं। आइए जानते हैं, नो-कार्ब डाइट लेने से क्या-क्या हो सकते हैं नुकसान।

एनर्जी की भारी कमी महसूस होना

lack of energy due to no carb diet
lack of energy due to no carb diet

कार्बोहाइड्रेट्स शरीर की मुख्य ऊर्जा स्रोत होते हैं। जब आप इन्हें पूरी तरह से हटाते हैं, तो शरीर थका-थका, सुस्त और कमजोर महसूस करने लगता है। बिना कार्ब्स के रोज़मर्रा के काम भी बोझ लगने लगते हैं।

मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन

कार्ब्स दिमाग को ग्लूकोज़ देते हैं, जिससे ब्रेन सही तरह से काम करता है। इनकी कमी से मूड बार-बार बदलता है, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है और तनाव भी बढ़ सकता है।

पाचन तंत्र बिगड़ना

नो-कार्ब डाइट में फाइबर की मात्रा काफी कम हो जाती है, जिससे कब्ज़, गैस और अपच जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। हेल्दी डाइजेशन के लिए कुछ हद तक कार्ब्स ज़रूरी हैं।

सांसों में दुर्गंध आना

जब शरीर ऊर्जा के लिए फैट जलाने लगता है, तो ‘कीटोन’ बनते हैं। ये कीटोन सांसों में दुर्गंध पैदा करते हैं, जिसे ‘किटोसिस ब्रीथ’ भी कहा जाता है—जो सामाजिक रूप से काफी असहज कर सकती है।

नींद से जुड़ी समस्याएं

sleep disturbance due to no carb diet
sleep disturbance due to no carb diet

नो-कार्ब डाइट का असर नींद पर भी पड़ता है। कुछ लोगों को नींद न आना, बार-बार नींद खुलना या सुबह थका हुआ महसूस होना जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

मासिक धर्म में अनियमितता

महिलाओं के लिए यह डाइट हॉर्मोनल असंतुलन का कारण बन सकती है। लंबे समय तक नो-कार्ब डाइट अपनाने से पीरियड्स का साइकल बिगड़ सकता है या पीरियड्स रुक भी सकते हैं।

इम्यून सिस्टम पर असर

कार्ब्स की कमी से शरीर को ज़रूरी विटामिन्स और मिनरल्स नहीं मिलते, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इससे शरीर को वायरस, इंफेक्शन और एलर्जी जल्दी पकड़ लेती है।

बालों और त्वचा की सेहत बिगड़ना

इस डाइट से जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है, जिससे बाल गिरने लगते हैं और त्वचा बेजान व रूखी हो जाती है। लंबे समय तक इसे अपनाने से स्किन एलर्जी और पिंपल्स भी हो सकते हैं।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...