Habits to Ease Inflammation: लंबे वक्त तक शरीर में सूजन होने पर आपकी इम्यूनिटी और आपके टीश्यूज डैमेज होने लगते हैं। इससे हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर और गठिया की समस्या हो सकती है। इस समस्या को आप कई तरीकों से कम कर सकते हैं।
अच्छी नींद लें
नींद की कमी की वजह से शरीर में सूजन बढ़ने लगती है। रोजाना आपको 7-9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इसके लिए अपने सोने और जागने का समय फिक्स करें। ध्यान रहे एक क्वालिटी स्लीप बहुत ही जरूरी है।
सैर करें
आपके शरीर में सूजनरोधी प्रतिक्रिया को ठीक करने के लिए कम से कम 20 मिनट की सैर बहुत ही जरूरी है। सप्ताह में 5 दिन, दिन में 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि बहुत ही जरूरी है। एक्सरसाइज करना बहुत ही जरूरी है।
मसालों का करें सेवन
Did you know a quick walk can curb inflammation? It takes as little as 20 minutes of moderate exercise, such as a brisk walk with your dog or a friend, to head off an anti-inflammatory response in your body. https://t.co/jtqgJ52lDi pic.twitter.com/66y2jEspU0
— WebMD (@WebMD) July 3, 2023
अध्ययनों से पता चलता है कि हल्दी, रोजमैरी, दालचीनी, जीरा और अदरक जैसे मसालों के सेवन से सूजन कम होती है।
फास्ट करें
शोध से पता चलता है कि रोजाना एक फिक्स समय पर भोजन करने से सूजनरोधी प्रभाव हो सकता है। लंबे समय तक रहने वाली सूजन हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह सहित स्थितियों के लिए आपके जोखिम को बढ़ा सकती है। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच खाना खाएं।
यह भी देखें-जुलाई में धरती के बहुत करीब होगा चांद, दिखेगा अद्भुत नजारा: July Supermoon 2023
हरा साग खाएं
कोलार्ड, ब्रोकोली, केल और पालक जैसी हरी सब्जियों में एंटीऑक्सिडेंट और अन्य यौगिक होते हैं जो सूजन को कम करने का काम करते हैं।
