किचन एक ऐसी जगह है जो घर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाली जगह होती हैं और दुर्भाग्य से, सबसे ज्यादा समस्याएं भी यही होती हैं। खाना बनाने से लेकर इसके सिंक, कैबिनेट, शेल्फ तक में कुछ न कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां जानिए ऐसी 8 आम समस्याएं जो किचन में होती है और इन समस्याओं को कैसे हल किया जा सकता है।

बदबूदार सिंक

क्या आपके घर में भी सिंक से बदबू आती हैं? ऐसा बहुत से घर में होता भी है। यह गंदे पानी के कारण से होता हैं जिससे सिंक से बदबू आती है। इस बदबू को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा और नीबू रस मिलाकर सिंक के ऊपर डालकर 20-25 मिनट छोड दें। इससे बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।

चिकनाई

किचन में चिकनाई की समस्या कोई बड़ी बात नहीं है। यह चिकनाई किचन के सिंक या फ्लोर पर भी हो सकती हैं। इस परेशानी से बचने के लिए फाइबर के तौलिया और सफेद सिरके को एक साथ मिलाकर तौलिये से पोंछ लें। हर 6-12 महीनों में जैतून के तेल से पॉलिश करें, जिससे कि जल्दी- जल्दी किचन में चिकनाई नहीं जमेगी।

ड्रा के दरवाजे ठीक से बंद नहीं होना

किचन जैसे-जैसे पुराना होता जाता है, वैसे-वैसे समस्याएं भी बढ़ती जाती है और बारीश में दरवाजे का न खुलना आम समस्या है। इसके लिए एक साबुन से साफ करें और कुछ बूंदे तेल डालकर समस्या दूर कर सकते है।

काउंटर पर जगह की कमी

किचन का प्लेटफॉर्म अगर छोटा है, तो आपको किचन में काम करने में बहुत दिक्कत होती होगी। इसलिए किचन में जगह बनाए रखने के लिए एक्सट्रा चीजों को स्टोर रूम में रखें। इस से आपका किचन साफ और बड़ा दिखाई देगा और आसानी से काम कर सकेगें। 

भरा हुआ फ्रिज

फ्रिज में बहुत सारा सामान रखना मतलब फ्रिज में भीड़ बढ़ाना। फ्रिज में बहुत सारी चीज़े रखने से ठंडाई भी कम होती हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको यह याद रखना होगा कि कोइ भी चीज़ को डिब्बे या कंटेनर में रखें ताकि आपको यह पता रहे कि सबसे पहले कौन-सी चीज़ खत्म करना हैं।

वेंटिलेशन की समस्या

अगर किचन में काम कर रहे और किचन में खिड़की या वेंटिलेंशन नहीं है, तो काम करते समय घुटन-सी होती है और किचन के धुएं से किचन की बहुत-सी चीज़े जैसे अलमारी को नुकसान होने से बचाने के लिए धुंए को बाहर निकालना जरूरी है। इसके लिए किचन में चिमनी का इस्तेमाल परेशानी से छुटकारा दिलाएगा।

किचन में सारी चीज़ें नही मिलना

 यह समस्या भी आम है कि चीज़े रखकर हम भूल जाते है और इस कारण से होता है क्योंकि किचन व्यवस्थित होता है। ऐसे में महिलाओं को बहुत जागरूक रहना पड़ता है और हर चीज़ ध्यान में रखना बहुत सर्तकता से रखना होगा। इस समस्या से निपटने के लिए किचन में सब सामान ट्रांसपरेंट जार में रखें ताकि ज्यादा मेहनत न लगें।

बदबूदार फ्रिज या फ्रीजर

फ्रिज में से बदबू आना भी एक आम बात है। खाना बहुत दिन का हो जाने पर भी बदबू आती है। बदबू का समाधान के लिए साबुन से फ्रिज कि यूनिट और खाना रखने वाले डिब्बों को साफ करें।

किचन को ऐसे बनाएं बच्चों के लिए सुरक्षित, इन बातों का रखें ध्यान

घर पर जरूर ट्राय कीजिए 5 फ्यूजन समोसा रेसिपी