1. क्रिस्पी पनीर बॉल्स
सामग्री:
- पनीर 250 ग्राम,
- लाल-पीली-हरी शिमलामिर्च,
- मिर्च,
- अदरक,
- लहसुन का पेस्ट,
- मैदा ½ कप,
- ब्रेड का चूरा 2 कप,
- नमक,
- चाट मसाला तेल।
विधि:
- पनीर को मैश करें,
- तीनों शिमलामिर्च मिला दें,
- अदरक-लहसुन का पेस्ट मिला दें।
- नमक मिलाएं और लंबे रोल बना लें,
- अब मैदा को पानी में घोलें,
- रोल को उसमें डिप कर ब्रेड के चूरे में लपेटें।
- इसी क्रिया को 2 बार दोहराएं और तल लें,
- ऊपर से चाट मसाला बुरक दें।

2. क्रंची कटलेट
सामग्री:
- आलू उबले हुए 4,
- उगे हुए मूंग ½ कटोरी,
- नारियल (कद्दूकस किया) ½ कटोरी,
- हरीमिर्च-अदरक (बारीक कटा हुआ),
- नींबू का रस 1 चम्मच,
- कॉर्नफ्लोर ½ कप,
- नमक,
- तेल।
विधि:
- आलू को मैश करें,
- 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर मिला दें,
- नमक मिलाएं,
- गोल बॉल्स बना लें,
- साबुत मूंग में कसा हुआ नारियल,
- नींबू, नमक,
- हरीमिर्च मिला दें।
- आलू बॉल्स के अंदर स्टफ भर दें और तल लें। चाट मसाला बुरक दें।

3. मलाई रोल
सामग्री:
- छैना 150 ग्राम,
- मलाई 1 कप,
- नारियल ½ कप,
- ग्लूकोज बिस्किट का चूरा 150 ग्राम,
- पिसी चीनी ½ कप,
- थोड़ा गुलाबजल,
- सजाने के लिए चेरी,
- पिस्ता,
- वर्क।
विधि:
- एक बर्तन में छैना, नारियल बुरादा, पिसी चीनी, कटे काजू, गुलाबजल डाल कर अच्छी तरह मिला लें।
- ग्लूकोज बिस्किट का चूरा ले, उसमें दूध का छींटा देकर आटे की तरह मल लें।
- छोटे-छोटे रोल बना कर साइड में रख दें।
- अब मावा, नारियल के मिक्सचर को एक-एक रोल में भरती जाएं।
- सभी रोल को मलाई से लपेटती जाएं, ऊपर से चेरी पिस्ता से सजा दें, वर्क लगा दें।
ये भी पढ़ें –
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
