15 मिनट में तैयार करें डिनर के लिए ये 5 डिशेज़, जानें रेसिपीज: Quick Dinner Recipes
Quick Dinner Recipes

15 मिनट में तैयार करें डिनर के लिए ये 5 डिशेज़, जानें रेसिपीज: Dinner Recipes

अगर आप भी डिनर में कुछ नई रेसिपीज को ट्राई करना चाहते है, तो आज हम आपको कुछ नई डिशेज के बारे में बताने वाले है।

Quick Dinner Recipes: अक्सर भागदौड़ भरी जिंदगी में हम रोजाना वहीं रोटी- सब्जी, चावल, दाल ही बनाकर खा लेते है। समय भी नही होता है और जल्दबाजी में कुछ स्वादिष्ट खाना बना नही पाते है। अब रोजाना वहीं सेम चीज खाकर सभी बोर हो जाते है। सभी को कुछ नया ट्राई करने का मन करता है। खासकर तब जब पूरे दिन ऑफिस में काम करके रात में घर आते है। तब लगता है, कुछ टेस्टी खाना मिल जाए। इसलिए अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नही पड़ेगी। आज हम आपके लिए झटपट बनने वाली कुछ रेसिपीज लेकर आए है, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते है, तो चलिए जानते है रेसिपी के बारे में।

Also read: इस वीकेंड इन 5 सोया चाप रेसिपीज को आप भी करें ट्राई

Quick Dinner Recipes
Omlette

सामग्री

  • 4 स्लाइस ब्रेड
  • 4 अंडे
  • 1 कप बारीक कटा हुआ प्याज
  • 1 कप बारीक कटा हुआ टमाटर
  • 6- 7 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • आधा कप बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
  • 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल आवश्यकतानुसार

बनाने का तरीका

  • टोस्ट मसाला आमलेट बनाने के लिए सबसे पहले अंडे को एक कटोरी में फोड़ लें।
  • फिर इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, धनिया पत्ती, नमक, काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर फेंट लें।
  • अब एक पैन में थोड़ा- सा तेल गर्म करें। फिर इसमें फेंटे हुए अंडे को डाल दें।
  • फिर इस पर ब्रेड के स्लाइस डाल दें। जब ऑमलेट एक तरफ से पक जाएं, तो ब्रेड के साथ आमलेट को दूसरी तरफ से सेंक लें।
  • तैयार है आपका टोस्ट मसाला आमलेट। आप इसे ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक किसी भी समय खा सकते है।
Chana Salad
Chana Salad

सामग्री

  • 2 कप चने
  • आधा कप बारीक कटा हुआ खीरा
  • आधा कप बीराक कटा हुआ टमाटर
  • आधा कप बारीक कटा हुआ प्याज
  • आधा कप बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती
  • 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 चम्मच नींबू का रस

बनाने का तरीका

  • चना सलाद बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चना, बारीक कटा हुआ खीरा, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती डाल दें।
  • फिर इसमें काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब इसे नींबू के रस के साथ मिलाकर सर्व करें। तैयार है आपका चने का सलाद।
Paneer Bhurji Wrap
Paneer Bhurji Wrap

सामग्री

  • 2 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
  • 1 कप बारीक कटा हुआ प्याज
  • 2 कप मैदा
  • आधा कप बारीक कटा हुआ टमाटर
  • 5- 6 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच जीरा
  • तेल आवश्यकतानुसार
  • नमक स्वादानुसार

बनाने का तरीका

  • पनीर भुर्जी रैप्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा लेकर सोफ्ट डो तैयार कर लें।
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें। फिर इसमें जीरा डाल दें। जीरा जब चटक जाएं, तो इसमें हरी मिर्च डालकर भून लें।
  • कुछ देर के बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।
  • प्याज जब सुनेहरा हो जाएं, तो इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर, हल्दी पाउडर, नमक, जीरा पाउडर, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर डालकर मिला लें।
  • अब मसालों को 10 मिनट के लिए अच्छे से भून लें। फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर मिला लें।
  • इसके बाद मैदे के डो से रोटी बेल लें और इसे तेल लगाकर तवे पर अच्छे से सेंक लें।
  • जब ये रोटी सिक जाएं, तो इस पर तैयार किया हुआ मिश्रण डालकर रोटी रैप्स कर लें।
  • तैयार है आपका पनीर भुर्जी रैप्स। आप इसे कभी भी बनाकर खा सकते है।
Veg Biryani
Veg Biryani

सामग्री

  • 2 कप बासमती चावल
  • आधा कप बारीक कटा हुआ गाजर
  • आधा कप बारीक कटा हुआ बीन्स
  • 1 कप हरी मटर
  • 1 कप बारीक कटा हुआ प्याज
  • 2 चम्मच अदरक- लहसुन का पेस्ट
  • 1 चम्मच बिरयानी मसाला
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा कप घी
  • आधा कप बारीक कटा हुआ हरी धनिया पत्ती

बनाने का तरीका

  • क्विक वेज बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को धोकर भीगो दें।
  • फिर कुकर में चावल के हिसाब से पानी डालकर पका लें।
  • अब एक पैन में घी गर्म कर लें। फिर इसमें प्याज डालकर सुनेहरा होने तक भून लें।
  • प्याज जब सुनहरा हो जाएं, तो इ,में अदरक- लहसुन का पेस्ट डाल दें।
  • कुछ देर के बाद इसमें गाजर, बीन्स और हरी मिटर डालकर पका लें।
  • फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बिरयानी मसाला और नमक डालकर अच्छे से भून लें।
  • मसालें जब अच्छे से भून जाएं, तो इसमें पके हुए बासमती चावल डालकर मिला लें और 15 मिनट तक इसे भाप पर पकने दें।
  • 15 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें और बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती से गार्निंश करें।
  • तैयार है आपकी क्विक वेज बिरयानी। आप इसे डिनर में झटपट बनाकर खा सकते है।
Quinoa Stir Fry
Quinoa Stir Fry

सामग्री

  • 1 कप क्विनोआ
  • आधा कप गाजर
  • आधा कप शिमला मिर्च
  • आधा कप ब्रोकली
  • आधा कप बीन्स
  • आधा कप बारीक कटा हुआ प्याज
  • 2 चम्मच अदरक -लहसुन का पेस्ट
  • 2 चम्मच सोया सॉस
  • 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • जैतून का तेल आवश्यकतानुसार

बनाने का तरीका

  • क्विनोआ को पानी से अच्छे से धोकर पानी में भीगो दें। 30 मिनट के बाद इसे गैस पर पका लें।
  • अब गाजर, शिमला मिर्च, ब्रोकली, बीन्स को चाकू की मदद से बारीक काट लें।
  • इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें। फिर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर अच्छे से भून लें।
  • कुछ देर के बाद इसमें अदरक- लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें।
  • जब ये भून जाएं, तो इसमें शिमला मिर्च, गाजर, ब्रोकली और बीन्स डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।
  • सब्जी सारी अच्छे से भून जाएं, तो इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और सोया सॉस डालकर मिला लें।
  • अब इसमें पके हुए क्विनोआ डालकर 10 मिनट के लिए पका लें। ऊपर से बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती से गार्निंश करें।