एक ऐसा खास पोस्ट ऑफिस जहां सिर्फ महिलाएं करती हैं काम
महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कई योजनाएं निकालती रहती है, कई कंपनियां विशेष छूट देती हैं ताकि महिलाएं सशक्त हो सकें। ऐसे में कई ऐसी जगहें भी हैं जिसे सिर्फ महिलाओं की देखरेख में लगाया जाता है।
Women Post Office: महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कई योजनाएं निकालती रहती है, कई कंपनियां विशेष छूट देती हैं ताकि महिलाएं सशक्त हो सकें। ऐसे में कई ऐसी जगहें भी हैं जिसे सिर्फ महिलाओं की देखरेख में लगाया जाता है। मुंबई स्थित माटुंगा रेलवे स्टेशन के साथ ही अब इस लिस्ट में पोस्ट ऑफिस भी जुड़ गया है, जो सिर्फ महिलाएं ही संचालित करती है।
भारत के पहला महिला पोस्ट ऑफिस देश की राजधानी नयी दिल्ली के शास्त्री भवन में शुरू किया गया था। यह पहला ऐसा पोस्ट ऑफिस था जिसमें छोटे से लेकर बड़े तक सभी पदों पर महिला कर्मचारी ही थीं। साल 2013 में खुले इस पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री कपिल सिब्बल द्वारा किया गया था। इसके बाद यह सफर रूका नहीं और भारत में कई महिला पोस्ट ऑफिस खुल गए।
आजकल के डिजिटल दुनिया में पोस्ट ऑफिस का इस्तेमाल बहुत कम लोग ही करते हैं, पहले इसके माध्यम से सबसे ज्यादा चिट्ठी/संदेश भेजे जाते थे। जिसका स्थान आज कई ऐप्स ने ले लिया है। समय के साथ टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव लोगों तक जानकारी पहुंचाना बेहद आसान कर दिया है। लेकिन बावजूद इसके देश में पोस्ट ऑफिस की संख्या में कमी नहीं आयी है। लोग पोस्ट ऑफिस के जरिए पार्सल पहुंचाना, डाक टिकट, पैकेजिंग और स्टेशनरी बेचना, सरकारी सेवाएं, बचत खाता प्रदान करने जैसी सेवाएं ले रहे हैं। यही कारण है कि इसका विस्तार जारी है।

लोगों के जीवन में पोस्ट ऑफिस भूमिका को देखते हुए ही साथ 2013 में देश के पहले महिला पोस्ट ऑफिस की स्थापना की गई। इसके बाद आगे की योजना बनाई गई और इसे और बढ़ाने का काम किया गया। नतीजा यह रहा कि दिल्ली की तरह ही अब केरल में भी संपूर्ण रूप से महिला कर्मचारियों वाला पोस्ट ऑफिस खुल गया है। केरल में पीएमजी डाकघर को महिला पोस्ट ऑफिस में तब्दील किया गया था।

यह सिलसिला यहीं नहीं रुका इसके बाद भटिंडा में भी इसी तरह का महिला पोस्ट ऑफिस खोला गया। फिर पुणे में दो महिला पोस्ट ऑफिस खुलें। पुणे छावनी पूर्वी और डॉ.बी. ए. चौक पर 2 महिला पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन किया गया है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी उपडाकघर की स्थापना किया गया। इन सभी पोस्ट ऑफिसेज की खास बात है कि यहां काम करने वाले सभी कर्मचारी महिलाएं हैं।

यह महिला पोस्ट ऑफिस आम महिलाओं के लिए भी खास है। दरअसल पोस्ट ऑफिस महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चलाता है, जो किसी आम महिला के लिए लाभान्वित होते हैं। जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र योजना, पब्लिक प्रोविडेंट फंड, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट योजना, सीनियर सिटीजन सेविंग जैसे स्कीम शामिल हैं। इसमें महिला सम्मान बचत पत्र योजना एक वन टाइम डिपॉजिट स्कीम है।
महिलाओं को MSSC में डिपॉजिट की गई रकम पर 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम की एक खास बात है कि महिलाएं इस स्कीम में कम से कम 1000 रुपए और अधिकतम 2 लाख रुपए तक निवेश कर सकती हैं। महिलाएं इन योजनाओं के जरिए लाभ उठा सकती हैं और अपने लिए बचत प्लान कर सकती हैं।