Shahid Kapoor Spirituality : शाहिद कपूर बॉलीवुड में अपनी जेनरेशन के सबसे ज्यादा डिमांड वाले एक्टर्स में से एक हैं। पिछले कुछ सालों में इस हैंडसम हंक के बहुत फैंस रहे हैं खासकर फिल्म कबीर सिंह के बाद। क्योंकि फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया था, हालांकि कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की थी। लेकिन पर्सनल लाइफ में शाहिद सिर्फ एक फैमिली मेन हैं। जिन्होंने मीरा राजपूत से शादी की है और कपल एक बेटी मिशा और एक बेटे ज़ैन के पेरेंट्स है।
Also read : कुछ ऐसी थी शाहिद कपूर और मीरा की पहली मुलाकात
आध्यात्मिक आस्था जिससे बदला शाहिद का जीवन
एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने बताया कि उनकी लाइफ को ट्रेक पर लाने का श्रेय आध्यात्मिक आस्था को दिया, एक्टर और उनकी फैमिली राधा स्वामी सत्संग संगठन के आध्यात्मिक अनुयायी रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके आध्यात्मिक विश्वास ने उन्हें अपनी लाइफ के बारे में जिज्ञासु बना दिया और कई चीजों को समझने में मदद की, जिन्हें वह पहले कभी नहीं समझ पाए थे। शाहिद कपूर ने फिर यह भी बताया कि वह और उनका परिवार राधा स्वामी सत्संग समुदाय द्वारा बताया आध्यात्मिक रास्ते का पालन करते हैं। जिससे उनके जीवन के आध्यात्मिक पक्ष को जागृत करने से वे खुद को बेहतर बनाने में सफल हुए है और बल्कि खुद ईश्वर के साथ रिलेशन स्थापित करने में सफल हुए है।
मीरा राजपूत से उसी सत्संग में मिले थे शाहिद
एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने बताया था कि कैसे उनके धार्मिक विश्वास ने उनकी लाइफ पार्टनर, मीरा राजपूत कपूर को ढूढ़ने में मदद की थी। उनकी दोनों की फेमिली एक ही सत्संग में आया-जाया करते हैं और यहीं उनका रिश्ता बना और मजबूत हुआ था। हाल ही में दोनों एक पावर कपल की लाइफ बिता रहें है। शाहिद की हालिया रिलीज़ “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” की स्क्रीनिंग में भी दोनों को साथ देखा गया था।
आध्यात्मिक जीवन क्यों ज़रूरी है
आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में हमारे दिमाग में कई नेगेटिव खयाल आते हैं, जिसके कारण मन शांत नहीं रह पाता है। ऐसे में लाइफ में शांति लाने के लिए धर्म का बड़ा महत्व होता है। ईश्वर को याद करते हैं। ऐसा करने से हमें मुश्किल समय में भी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता बनाए रखने में मदद मिलती है। हमारा मन शांत होता है। और लाइफ में हम कुछ अच्छा हासिल कर पाते है। यह जीवन में पॉजीटिविटी लाता है।
