Shahid kapoor
Shahid kapoor


Shahid Kapoor: २५ फरवरी यानी शाहिद कपूर की बर्थडे के दिन जानते हैं उनकी जिंदगी के किताब के अनोखे पहलू। सबसे रोचक बात है कि उनका चेहरा बड़ा ही मासूम है। अभिनय की क्षमता भी उनकी गजब की है। बैक स्टेज डांसर के तौर पर अपने करिअर की शुरूआत करने वाले शाहिद आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं।

९० के दौर में जब विडियो सॉन्गस का चलन शुरू हुआ था। उस समय आर्यन्स ग्रुप का एक एलबम बडऱ ही हिट हुआ था। इसमें शाहिद थे। किसे पता था कि यह छोटा सा मासूम सा दिखने वाला लडक़ा आने वाले दिनों का एक सितारा साबित होगा। गीत के बोल कुछ यों हैं आंखों में तेरा ही चेहरा, धडक़न में तेरी ही यादें करती हैं दीवाना। उस समय कॉलेज गोइंग यंग्स्टर्स के जुबान पर यह गाना छाया हुआ था।

Shahid Kapoor
Lifestyle of Shahid Kapoor

बेस्ट मूवी की हो बात

Shahid Kapoor birthday
Ishq Vishk

शाहिद की बेस्ट मूवी की बात करें तो केवल एक का नाम जेहन में नहीं आता। वह जो भी फिल्म करते हैं उसमें वे बेस्ट नजर आते हैं। उनके डेब्यू फिल्म की बात करें तो साल २००३ में आई मूवी ईश्क- विश्क में एक कॉलेज गोइंग युवा की भूमिका निभाई थी। इसके बाद जब वी मेट का उनका किरदार आज तक लोगों को याद है। उस किरदार की मांग थी चेहरे पर असमंजस का होना, उस भाव को शाहिद ने बहुत अच्छे से व्यक्त किया था। इसके बाद हैदर,कबीर सिंह, पद्मावत जैसी फिल्मों में उनका अभिनय एक अलग ही स्तर पर जाता है। लगता है वे अभिनय करते नहीं,उसे जीते हैं।

बेस्ट रोल जो याद है

Shahid Kapoor birthday
His best acting has come out in the film Haider

शाहिद के बेस्ट रोल की बात करें तो हैदर फिल्म में उनका बेहतरीन अभिनय सामने आया है। विशाल भारद्वाज की फिल्म में उन्होंने एक कश्मीरी युवा हैदर मीर की भूमिका निभाई थी।यह एक क्राइम ड्रामा था। इसमें हैदर एक ऐसा लडक़ा है जो कि युवा होने के साथ एक कवि भी है। वह उस समय कश्मीर लौटता है जब वहां दंगे हो रहे थे। वह अपने पिता की तलाश में आता है। बहुत-सी चीजों में वह फंसकर रह जाता है।

डायलॉग जो याद हैं हमें

Shahid Kapoor birthday:
Best Movies Dialogues

तुम्हें उठाकर म्यूजिम में रखना चाहिए, टिकट लगना चाहिए तुुम्हें देखने के लिए (जब वी मेट)
किसका झूठ झूठ है किसके सच में सच नहीं है कि है नहीं, बस यही सवाल है और सवाल का जवाब भी सवाल है(हैदर)
मैं पैसे के लिए कुछ भी कर सकता हूं तो सोच कि मैं अपने प्यार के लिए क्या-क्या करूंगा। (आर राजकुमार)
लाइफ में पैदा होना, प्यार करना और मर जाना ये १० परसेंट मोमेंट सबसे इम्पोर्टेंट होते हैं, बाकी ९० प्रतिशत आ जस्ट रिएक्शन टू दैम (कबीर सिंह)
कह दीजिए अपने सुल्तान से कि उनकी तलवार से ज्यादा लोहा हम सूर्यवंशी मेवाडिय़ों के सीने में है।(पद्मावत)

आने वाली फिल्म

Shahid Kapoor birthday:
Jersey

शाहिद के फैंस को उनकी फिल्म जर्सी का काफी समय से इंतजार है। पहली यह पिछले साल दिसंबर मेें रिलीज होनी थी। लेकिन अब यह फिल्म १४ अप्रैल को रिलीज होगी। गौतम तिन्नापुरी के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में शाहिद एक क्रिकेटर के किरदार में नजर आएंगे। कहानी बड़ी ही मार्मिक है। इस फेल क्रिकेटर का बेटा उससे जर्सी की फरमाईश करता है। इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए वह दोबारा मैदान में उतरता है। क्रिकेट के साथ आप एक बाप बेटे की बॉन्डिंग भी देखेंगे। पहले यह फिल्म तेलगू में बनी थी जो कि हैदराबाद के एक रणजी प्लेयर के जीवन पर आधारित थी।

निजी जिंदगी, अफेयर व विवाद

Shahid Kapoor family
Shahid’s Family

शाहिद की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी कम दिलचस्प नहीं है। आज शाहिद अपनी पत्नी मीरा राजपूत और दो बच्चों के साथ एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रह हैं। इससे पहले उनका अफेयर करीना कपूर के साथ काफी लंबे समय तक रहा था। करीना से ब्रेेेेकअप के बाद वे प्रियंका चोपड़ा के साथ वे रिलेशन में रहे। यहां तक कि जब इनकम टेक्स का छापा प्रियंका चोपड़ा के फ्लैट पर पड़ा था, उस समय वे वहां मौजूद थे। इतना ही नहीं अपने करिअर के शुरूआती दिनों में वे सलमान खान से भी रिश्ता खराब कर चुके हैं। हुआ यों था कि सलमान उन्हें वल्र्ड टूर पर लेकर गए थे। यह उतना सफल नहीं हुआ जितनी कि उम्मीद थी। सलमान ने उन्हें अपनी फीस कम करने को कहा लेकिन वह अपनी फीस के लिए अडिग रहे।

Leave a comment