बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अपने सपनों का घर ले लिया है. शाहिद और उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से जुहू के किनारे बसे इस घर की कई बार झलकियां दिखाई हैं. क्या आपको पता है इस घर को कबीर खान फेम एक्टर ने 30 करोड़ रुपए में खरीदा है. जी हां, सी फेसिंग ये अपार्टमेंट किसी रॉयल पैलेस से कम नहीं हैं. शाहरुख खान और अक्षय कुमार की तरह शाहिद का घर भी समंदर के किनारे बसा हुआ है. घर के आउटडोर में काउच और छोटे टेबल लगे हैं जिस पर कई बार शाहिद तस्वीरों में पोज देते देखे गए हैं. यूँ मानिए हर कोने को बड़े प्यार से सजाया गया है. खबरों की मानें तो शाहिद जल्द ही पत्‍नी मीरा और अपने दोनों बच्‍चों के साथ नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। शाहिद का नया घर मुंबई के वर्ली इलाके में होगा। खास बात ये है कि शाहिद अपने नये घर में शिफ्ट होते ही विराट-अनुष्का, दीपिका-रणवीर और क्रिकेटर युवराज सिंह के पड़ोसी बन जाएंगे। शाहिद का ये नया घर मुंबई के वर्ली इलाके में 8000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ होगा। अंदर से शाहिद का घर काफी भव्य दिखता है जहां सारी सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजें मौजूद हैं। चलिए आज हम आपको उनके घर की तस्वीरें दिखाते हैं।

शाहिद अपनी पत्नी मीरा राजपूत और दोनों बच्चों के साथ रहते हैं। वैसे तो घर का हर एक कोना बहुत खूबसूरत है लेकिन बाहर का हिस्सा सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है। यहां से समंदर साफ दिखाई देता है। घर के आउटडोर में काउच और छोटे टेबल लगे हैं जिस पर कई बार शाहिद तस्वीरों में पोज देते देखे गए हैं। घर का कई हिस्सा लकड़ी से बना हुआ है, खासकर इसका फर्श जो एक अलग ही लुक देता है। शाहिद के घर के बाहर वाले हिस्से में बोगनवेलिया के ढेरों पेड़ लगे हैं। उनके बच्चों के खेलने के लिए ये अच्छी जगह बन जाती है। इस तस्वीर में अपनी बेटी के साथ शाहिद कपूर वक्त बिताते नजर आ रहे हैं।

मीरा की तस्वीरें भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है, जिनमें से अधिकतर तस्वीरें उनके घर की होती हैं।वहीं खाली वक्त में मीरा किताबें पढ़कर वक्त बिताती हैं। यहां देखिए घर से उनकी एक ऐसी ही तस्वीर जहां वो रिलैक्स होकर किताब पढ़ रही हैं। बता दें कि शाहिद कपूर ने हाल ही में एक डुप्लेक्स भी खरीदा है। शाहिद ने जहां नया घर खरीदा है वहां पर अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार का भी एक घर पहले से है। डुप्लेक्स की कीमत 56 करोड़ बताई जा रही है और यह बिल्डिंग का 42वां और 43वां फ्लोर है। शाहिद के नए घर के डिजाइन पर काम चल रहा है। पिछले साल मीरा ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें शाहिद कपूर और पंकज कपूर नए घर को देखने पहुंचे थे। 

यह भी पढ़ें:


जानिए कहां हैं रामानंद सागर के ‘रामायण’ की सीता, क्या करती हैं वो?