Overview:
पंकज कपूर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक हाल ही एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत करती नजर आई हैं। उन्होंने बताया कि वे शाहिद को अपने बेटे की तरह ही मानती हैं और उनके साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।
Supriya Pathak On Her Bond With Stepson Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, अभिनेता पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। शाहिद कपूर एक फैमिली मैन हैं, जो अपने पेरेंट्स के अलावा अपनी सौतेली मां, एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक ने एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत में किया है। आइए जानते हैं, सुप्रिया पाठक के साथ शाहिद कैसा बॉन्ड शेयर करते हैं।
सौतेले बेटे शाहिद कपूर संग अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं, सुप्रिया पाठक
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक हाल ही में बीबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान सौतेले बेटे शाहिद कपूर संग अपने रिश्ते पर खुलकल बातचीत करती नजर आई। शाहिद के साथ उनके बॉन्ड पर सवालों का जवाब देते हुए, सुप्रिया ने कहा कि वे शहीद को अपना बेटा मानती हैं। और उन्होंने कहा कि ‘शाहिद और मेरे बीच बिल्कुल मां बेटे जैसा रिश्ता है’। सुप्रिया पाठक ने पुराने समय को याद करते हुए बताया कि जब ‘मैं शाहिद से पहली बार मिली थी, तब वो 6 साल का था’।
सुप्रिया पाठक ने खुद को बताया अपने बच्चों की ‘दोस्त’
एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए कहती हैं। कि वे अपनी बेटी सानाह कपूर और बेटे रूहान कपूर के साथ-साथ सौतेले बेटे शाहिद कपूर के लिए एक दोस्त जैसी हैं। सुप्रिया पाठक कहती हैं- “ये सभी मेरे बच्चे हैं और मैं उनसे लड़ भी सकती हूं, उनपर प्यार लुटा सकती हूं और उनके साथ खुलकर हंस भी सकती हूं”। सुप्रिया पाठक सानाह और रूहान की तरह शाहिद को भी अपना बेटा मानती हैं। और उनके साथ काफी अच्छा और स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करती हैं।
फिल्म के सेट पर हुई थी सुप्रिया और पंकज कपूर की पहली मुलाकात
बॉलीवुड एक्टर्स सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की पहली मुलाकात फिल्म ‘अगला मौसम’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद, दोनों ने साल 1988 में शादी कर ली। सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर दोनों की ये दूसरी शादी थी, जिससे उन्हें दो बच्चे सानाह कपूर और रूहान कपूर हैं। आपको बता दें कि जब शाहिद कपूर के पेरेंट्स पंकज कपूर और नीलिमा अजीम का तलाक हुआ, उस समय शाहिद की उम्र केवल तीन साल थी। शाहिद कपूर आज भी अपने सभी भाई-बहनों के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। और सुप्रिया पाठक के साथ भी उनका अच्छा रिश्ता है।
