Shahid and Mira Fight: अपनी आने वाली फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के प्रमोशन के चलते, शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में उन सबसे आम रीजन के बारे में बताया जो उनके और उनकी पत्नी मीरा राजपूत कपूर के बीच झगड़े का कारण बनते हैं। शाहिद ने बताया की कि उनकी बीवी उन्हें पूरा टाइम नहीं देने की शिकायत करती हैं, जबकि जब भी शाहिद उनके साथ समय बिताने के लिए खाली होते हैं तो वह अपने फोन पर बिजी रहना पसंद करती हैं।
Also read : शाहरूख खान संग फिल्म में नजर आएंगे केजीएफ स्टार यश: Shahrukh with Yash
शाहिद का रिलेशनशिप मंत्र
शाहिद कपूर ने एक रिलेशनशिप मंत्र के बारे में भी बताया जो उन्हें मीरा राजपूत कपूर के साथ अपनी शादी में काफ़ी ज्यादा जरूरी लगता है। शाहिद ने बताया कि महिला को बोर होना पसंद नहीं है और उनको एंटरटेन करना ही एक ऐसा उपाय है। जिससे शादी चलती रहती है। ऐसे में बीवियों का आपमे इंट्रेस्ट कम हो जाता है। बेशक आप कितने अच्छे हो। साथ ही उनको कोई बुराई भी आपमे चाहिए होती है जिससे वो आपसे लड़ सके।
शाहिद को पसंद नहीं था ‘चॉकलेट बॉय’ लेबल
90 के दशक और 20 के दशक के शुरुआत में, शाहिद कपूर एक ऐसे एक्टर थे, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री का चॉकलेट बॉय कहा जाता था। ऑडियंस उनके लुक पर फिदा हो जाती थी, जिसमें ज्यादातर लड़कियां होती थी। लेकिन शाहिद को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती थी। शाहिद इसे बतौर एक्टर अच्छा नहीं समझते थे कि उन्हें चॉकलेट बॉय कहा जाता है। साथ ही शाहिद कपूर ने बताया कि उनके दोनों बच्चों, मिशा और ज़ैन ने उनकी ज्यादा कोई फिल्म नहीं देखी है। शाहिद ने ऐसी बात पर अपनी पत्नी मीरा राजपूत कपूर की बात बताई, जिनका मानना है कि उनके बच्चे उनकी ज्यादतर फिल्में नहीं देख सकते क्योंकि उनमें से अच्छी या बच्चों के लिए सही नहीं थीं। फिर भी, शाहिद ने कहा कि उनके बच्चों ने अभी उनकी क्लासिक फिल्म ‘जब वी मेट‘ देखी है ।
