तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya)
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ शुक्रवार, 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। वैलेंटाइन वीक में रिलीज़ हुई इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। यह पहली बार है जब शाहिद और कृति साथ नज़र आ रहे हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में शाहिद, कृति के प्यार में उलझ गए हैं, जो फिल्म एक रोबोट का किरदार निभा रही है।

The Times of India (द टाइम्स ऑफ़ इंडिया)

Rating: 3 out of 5.

ऐसे समय में जब मेगा-स्केल एक्शन फिल्में बड़े पर्दे पर राज कर रही हैं, यह ह्यूमर और अच्छे म्यूजिक से भरपूर रीफ्रेशिंग कॉन्सेप्ट सामने आया है। सिचुएशनल कॉमेडी बार-बार दोहराई जाती है और उतनी सहजता से आगे नहीं बढ़ती है, लेकिन फिर भी मनोरंजक साबित होती है। शाहिद कपूर और कृति सेनन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त है।

NDTV (एनडीटीवी)

Rating: 1.5 out of 5.

शाहिद-कृति की इस फिल्म को कमजोर कहानी के जरिए बढ़ाने की कोशिश की गई, लेकिन यह फिल्म कहीं नहीं जाती है और आखिर तक आते-आते दिमाग की बत्ती बुझा देती है। फर्स्ट हाफ तो जैसे तैसे आप देख सकते हैं लेकिन सेकंड हाफ निकालना मुश्किल हो जाता है। लीड एक्टर्स की केमिस्ट्री कुछ खास नहीं कर पाई।

इंडिया टुडे (India Today)

Rating: 2.5 out of 5.

शाहिद कपूर और कृति सेनन की यह फिल्म प्यार और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को एक्सप्लोर करती है। फिल्म में एक नई जोड़ी और ब्लॉकबस्टर पोटेंशियल तो है, खराब लेखन और निर्देशन के कारण कमजोर पड़ जाती है। शाहिद के किरदार में गहराई की कमी नज़र आती है और कृति की परफॉर्मेंस उभर कर आती है।

कोईमोई (Koimoi)

Rating: 2 out of 5.

फिल्म का नैरेशन मैसी और लेंथी है। जोक्स बोर करते हैं और कभी-कभी डेली सोप जैसा फैमिली ड्रामा लगता है। बिना लॉजिक के फिल्म देखना हो, तो आप जा सकते हैं। पहले हाफ में रोमांस है और सेकंड हाफ में लव स्टोरी की बजाए टीपिकल फैमिली ड्रामा देखने को मिलता है। ये फनी है लेकिन इम्प्रेसिव नहीं।

गृहलक्ष्मी (Grehlakshmi)

Rating: 2.5 out of 5.

इंसान और रोबोट के रोमांस में कुछ बातें आपको हजम नहीं होगी, वह भी तब जब रोबोट से प्यार करने वाला हीरो खुद रोबोटिक इंजीनियर हो। शाहिद-कृति की इस फिल्म में हंसी-ठहाके आपको देखने को मिल जाएंगे लेकिन लॉजिक कई बार सवाल उठाता है। हालांकि एंटरटेन पूरा करती है।

ऑडियंस रिएक्शन (Audience’s Reaction)

फिल्म को लेकर क्रिटिक्स कुछ भी कहें लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ हो रही है।

फिल्म का दूसरा रिलीज हुआ गाना ‘अंखिया गुलाब’ है। इस गाने को बीच पर फिल्माया गया है। बीच किनारे पार्टी करते इन एक्टर्स की केमिस्ट्री कमाल लग रही है। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह गाना रिलीज़ किया है। इससे पहले फिल्म पहला गाना ‘लाल पीली अखियां’ रिलीज किया था।

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में कृति सेनन अमेरिकन लड़की सिफरा का रोल निभा रही हैं,जो इंडियन फैमिली में बहू बनकर आएंगी और सभी को हैरान कर देंगी। ट्रेलर के आखिर में दिखाया गया है कि सिफरा कोई लड़की नहीं बल्कि असल में एक रोबोट हैं। इस ट्रेलर में कुछ कुछ जगहों पर आपको धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी नज़र आएंगे।

फिल्म ‘ तेरी बातों में उलझा जिया’ के मेकर्स ने फिल्म गाना सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। इस फिल्म के पहले गाने ‘लाल पीली अखियां’ ने रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस सॉन्ग में शाहिद कपूर और कृति सेनन की केमिस्ट्री बेहद शानदार लग रही हैं।

शाहिद कपूर और कृति सेनन जल्द ही एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के माध्यम से पहली बार शाहिद-कृति की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर ऑनस्क्रीन रोमांस करते देखने वाले हैं। फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी नजर आने वाले हैं। वहीं ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के जरिए शाहिद कपूर करीब 2 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करेंगे।

TERI BAATON MEIN AISA ULJHA JIYA Bollywood Movie

निर्देशकअमित जोशी, आराधना शाह
निर्मातादिनेश विजन, अक्षय कपूर, ज्योति देशपांडे
अभिनेताकृति सेनन, शाहिद कपूर
संगीतकारसचिन-जिगर
स्टूडियोमैडॉक फिल्म्स, जियो स्टूडियो
प्रदर्शन तिथि(याँ)9 फरवरी 2024
बजट₹75 crore
भाषाहिन्दी
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Bollywood Hindi Movie


तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया Latest Video

YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video

TERI BAATON NE ULJHA JIYA News

रोबोट बनी कृति सेनन से बोले शाहिद ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’: Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer: शाहिद कपूर और कृति सेनन की आने वाली फिल्‍म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें फिल्‍म की अनोखी प्रेम कहानी की झलक देखने को मिल रही है। इंसान की जिंदगी…

मीरा राजपूत के डर से कृति सेनन ने बदला कैप्शन? नेटिज़न्स ने किया रीएक्ट: Kriti with Shahid

Kriti with Shahid: 10 जनवरी को कृति सेनन और शाहिद कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म के टाइटल की एनाउंसमेंट की, जो कि “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” है । फिल्म का टाइटल फेमस कनाडियन सिंगर राघव के फेमस गाने “तेरी बातों ” पर बेस्ड है , जो 2004…

कृति और शाहिद इस फिल्म में आएंगे साथ नज़र: Shahid and Kriti

Shahid and Kriti: कृति सेनोन और शहीद कपूर फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिलहाल तो फिल्म का नाम ज़ाहिर नहीं हुआ है। फिल्म का पोस्टर कृति ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्टर के अनुसार फिल्म एक लव स्टोरी पर…

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया अन्य विवरण

लिखितअमित जोशी, आराधना शाह
कहानीअमित जोशी, आराधना शाह
छायांकनलक्ष्मण उतेकर
संपादितमनीष प्रधान
वितरितपेन मरुधर सिने एंटरटेनमेंट
देशभारत
तेरी बातों में ऐसा उलझा दिया अन्य विवरण

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया स्टार कास्ट

  • शाहिद कपूर
  • कृति सेनन
  • धर्मेंद्र
  • डिंपल कपाड़िया
  • अर्जुन पंचाल

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया वीडियो

YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया तस्वीरें

FAQ | तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर की इससे पहले कौन सी फिल्म रिलीज़ हुई थी?

शाहिद कपूर स्टारर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया से पहले फिल्म फर्जी रिलीज़ हुई थी।

फिल्म में हीरोइन कौन हैं?

फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में कृति सेनन हीरोइन के रूप में नजर आने वाली हैं।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया बॉक्स ऑफिस पर कब रिलीज होगी?

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 9 फरवरी 2024 को दस्तक देगी, जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।