उत्तराखंड की खूबसूरती बढ़ा रहा है चटक लाल रंग का बुरांश: Uttarakhand Buransh Flower
Uttarakhand Buransh Flower

उत्तराखंड का राज्य वृक्ष है बुरांश

बुरांश का पेड़ लगभग 20-25 फीट तक का होता है, जिसकी 300 प्रजातियां पाई जाती हैं।

Uttarakhand Buransh Flower: चटक लाल रंग का बुरांश उत्तराखंड की खूबसूरती को और निखार रहा है। इस मौसम में उत्तराखंड के राज्य वृक्ष बुरांश पर लालिमा छानी शुरू होती है और इस बार तो बुरांश उम्मीद से भी ज़्यादा खूबसूरत खिला है। मार्च-अप्रैल के महीनों में पहाड़ इसके फूलों के रंग से सराबोर हो जाते हैं। यह पेड़ मैदानी इलाकों में नहीं हो सकता है क्योंकि यह पर्वतीय पेड़ है। हिमायली क्षेत्रों में यह सदाबहार पेड़ है। बुरांश का पेड़ लगभग 20-25 फीट तक का होता है, जिसकी 300 प्रजातियां पाई जाती हैं।

अच्छी बात यह है कि बुरांश में कई औषधीय गुण भी पाए जाते है। इसका जूस और शरबत वहां के लोगों का पसंदीदा पेय होता है और यह दिल से लेकर लिवर को स्‍वस्‍थ रखता है। इसकी लकड़ियां भी कम कीमती नहीं है, इसे ईंधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

यह भी देखे-लद्दाख में अप्रैल माह होगा एप्रिकॉट ब्लॉसम फेस्टिवल: Apricot Festival

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...