उत्तराखंड के ऐसे हिल स्टेशन जो दिलायेंगे आपको गर्मी से राहत: Coolest Places in Uttarakhand
Coolest Places in Uttarakhand

उत्तराखंड की ख़ास बात

इस राज्य में कई ऐसे प्राकृतिक आकर्षण और पर्यटन स्थल हैं जो दुनिया भर के सैलानियों का नज़र अपनी तरफ़ खींचते हैं। यह एक पहाड़ी राज्य है जिसकी वजह से इस जगह पर कई हिल स्टेशन भी है।

Coolest Places in Uttarakhand: हमारे देश में कई राज्य ऐसे हैं जो मुख्य रूप से अपने पर्यटन स्थलों के लिए जाने जाते हैं। जिसमें से उत्तराखंड भी एक है जो अपने यहाँ स्थित जगहों के साथ-साथ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए जाना जाता है। उत्तराखंड में आकर आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी अलग ही दुनिया में आ गए हैं। इस राज्य में कई ऐसे प्राकृतिक आकर्षण और पर्यटन स्थल हैं जो सैलानियों का मन मोह लेते हैं। उत्तराखंड की इन जगहों पर गर्मी में भी तापमान 12°C से 20°C के बीच में रहता है। जिसकी वजह से गर्मी शुरू होते ही लोग इस जगह पर आना शुरू कर देते हैं।

Also read : उत्तराखंड में सुरकंडा देवी मंदिर समेत करें इन शक्ति पीठों के दर्शन

Coolest Places in Uttarakhand
Auli

औली उत्तराखंड ही नहीं बल्कि हमारे देश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। जिसकी वजह से इस जगह पर देश और दुनिया भर से सैलानी आते हैं। इस जगह पर आकर अपना समय बिताना पसंद करते हैं। औली की ख़ूबसूरत वादियों की ख़ास बात यह कि यह गर्मी में भी सर्दी का अहसास कराती हैं। जब भी देश में मौजूद किसी ठंडी जगह की बात होती है, औली का नाम सबसे पहले आता है। इस जगह पर सर्दी के मौसम में बर्फबारी होती है। जिसकी वजह से यहां का मौसम ठंडा रहता है। औली की एक पहचान एक रोमांटिक डेस्टिनेशन के रूप में भी है। जिसकी वजह से औली में न्यू कपल भी आते हैं। इस जगह पर आकर आपको बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, ख़ूबसूरत घास के मैदान, मन को लुभाते देवदार के बड़े-बड़े पेड़ और कई तरह के झील-झरने देखने को मिल जाएँगे। यह सब मिलकर औली को एक अलहदा जगह बनाते और इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। औली में आप औली झील, नंदा देवी, छत्रकुंड, हाथी गौरी पर्वत और नीलकंठ जैसी कई बेहतरीन जगहों पर घूमने का मज़ा ले सकते हैं।

Chopta
Chopta

चोपता उत्तराखंड का सबसे ख़ास और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस जगह पर देश और दुनिया के कोने कोने से सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। समुद्र तल से दो हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह जगह पूरी तरह से प्राकृतिक सम्मोहनों से घिरी हुई है। इस जगह पर प्राकृतिक वातावरण और जैवविविधता देखने को मिलती है। लेकिन सबसे बड़ा आकर्षण सर्दियों के मौसम में पड़ने वाली बर्फ़ है। जिसकी वजह से दुनिया भर से लोग इसे देखने और इसके मौसम को एंजोय करने के लिए पहुंचते हैं। बर्फ़बारी के दौरान चोपता पूरी तरह से ढक जाता है और लोग इस जगह की ख़ूबसूरती में खो जाते हैं। यह एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसका मौसम लोगों को खूब भाता है। इस जगह पर पूरे साल ठंडी हवाएं चलती हैं और देश के बाकी हिस्सों में जब तापमान 40°C के ऊपर होता है, चोपता का 15°C से 20°C के बीच में रहता है। चोपता में आकर आप तुंगनाथ, दुगलबिट्टा और चंद्रशिला जैसी जगहों को बहुत अच्छी तरह से घूम सकते हैं। इस जगह पर आकर आप साहसिक खेलों का भी मज़ा ले सकते हैं।  

Munsiyari
Munsiyari

मुनस्यारी उत्तराखंड ही नहीं बल्कि हमारे देश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। इस जगह पर लोग शांति और सकून के साथ समय बिताने के लिए आते हैं। इस जगह का मौसम, प्राकृतिक वातावरण और घूमने फिरने की जगहें, हर चीज़ लाजवाब है। यही वजह है कि मुनस्यारी की हसीन वादियां को देखने के लिए दुनिया के कोने कोने से सैलानी आते हैं। सबसे ख़ूबसूरत बात यह कि यह हिल स्टेशन काफ़ी ठंडा है जिसकी वजह से गरमियों के दिनों में सकून की जगह बन जाता है। इस जगह पर यदि आप आते हैं तो समझ में आएगा कि यह हिल स्टेशन प्रकृति को पसंद करने वालों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इस जगह पर आप गर्मी में भी सर्द मौसम का अनुभव कर पाएँगे। इस जगह पर आपको बादलों से ढके ऊंचे पहाड़, देवदार के बड़े पेड़, घने ख़ूबसूरत जंगल, आकर्षक झील-झरने देखने को मिलेंगे। इस जगह पर हमेशा ठंडी हवाए चलती जो इस जगह पर आने वाले सैलानियों को बहुत ही ज़्यादा रास आती हैं। इस जगह पर आकर आप पंचाचूली चोटी, माहेश्वरी कुंड, बिर्थी फाल्स और नंदा देवी मंदिर जैसी जगहें देख सकते हैं।

Harsil Valley
Harsil Valley

यह उत्तराखंड की सबसे प्रमुख और ख़ूबसूरत जगहों में आता है। इस जगह पर आपको नदी, पहाड़ और ख़ूबसूरत मौसम देखने को मिलेगा। इस जगह पर आकर आप ख़ूबसूरत वादियों के बीच शुद्ध वातावरण देख सकते हैं। यह जगह इतनी ख़ूबसूरत और आकर्षक है कि किसी का भी मन लग जाए। यदि आप इस मई और जून की तपती गर्मी से दूर किसी ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं तो हर्षिल से अच्छी जगह आपको कोई नहीं मिलेगी। कहा जाता है कि हर्षिल वैली का सौंदर्य अमूर्त है। मौसम कैसा भी हो कभी नहीं क्षीण होती है। इस जगह पर सर्दियों में बर्फ़ पड़ती और गरमियों में इतनी ठंडी रहती है शरीर कपकपा जाए। बरसात का मौसम तो इतना सुहाना होता है कि हमेशा हमेशा के लिए हर्षिल में बस जाने को जी चाहे। हर्षिल घाटी प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत है। इस जगह को अपने यहाँ स्थित सेब के बाग़ानों और राजमा के लिए भी जाना जाता है। यह वैली ट्रेकिंग करने वालों के बीच भी काफ़ी लोकप्रिय है। इस जगह पर कई ऐसे ट्रेक हैं जिसे करने के लिए दुनिया भर से सैलानी आते हैं। मई और जून के महीने में भी इस जगह का तापमान 12°C से 20°C के बीच में रहता है।