प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है कर्नाटक, ये है घूमने की खास जगहें: Places to Visit in Karnataka
Places to Visit in Karnataka

कर्नाटक की ख़ास बात

इस जगह पर बहुत कुछ ऐसा है जो पर्यटकों को अपनी तरफ़ खिंचता है। इस जगह का मौसम, यहाँ की जलवायु, प्राकृतिक वातावरण सबकुछ लाजवाब है।

Places to Visit in Karnataka: देश में घूमने टहलने वाली जगहों की कोई कमी नहीं है। हमारे देश का हर राज्य, हर नगर किसी ना किसी मायने में ख़ास है। यही वजह है कि हमारे यहाँ देशी विदेशी सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। ऐसा ही हमारे देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित राज्य है कर्नाटक जोकि अपनी ख़ूबसूरती और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस जगह पर बहुत कुछ ऐसा है जो पर्यटकों को अपनी तरफ़ खिंचता है। इस जगह का मौसम, यहाँ की जलवायु, प्राकृतिक वातावरण सब कुछ लाजवाब है। इस जगह पर यदि आप घूमने के लिए आते हैं तो आपको इन कुछ जगहों पर ज़रूर जाना चाहिए ताकि ट्रिप यादगार हो जाए, ताकि इस कर्नाटक यात्रा का अनुभव हमेशा के लिए आपके जीवन में शामिल हो जाए। 

Also read : भुवनेश्वर में तीन दिनों में घूमने लायक शीर्ष जगहों की पूरी जानकारी: Bhubaneswar Itinerary for 3 Day

Places to Visit in Karnataka
Shimoga a major tourist destination of Karnataka

शिमोगा कर्नाटक का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जिसे कर्नाटक का रत्न कहते हैं। यह एक बहुत ही ख़ूबसूरत और शानदार हिल स्टेशन है। इस जगह की वादियों की ख़ूबसूरती में पहुँचकर जीवन बहुत ही मनमोहक लगने लगता है। इस जगह पर आकर आप शांति और सकून के साथ अपनी छुट्टियों को एंजोय कर सकते हैं। इस जगह की ख़ूबसूरत पहाड़ियों, सुंदर घाटियों, जंगलों और वन्य जीवन को देख सकते हैं। इस जगह के मौसम को इस जगह पर कुछ दिन रहकर एंजोय कर सकते हैं। 

Agumbe
Agumbe

अगुम्बे कर्नाटक का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जोकि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आकर आप तरह तरह की जैव विविधता को देख सकते हैं। इस जगह पर आकर आप बकरना, जोगी गुंडी और ओनके अब्बी जैसे आकर्षक झरनो की ख़ूबसूरती को निहार सकते हैं। इस जगह पर सूर्यास्त का नज़र बहुत ही ख़ूबसूरत होता है। जिसे देखने की इच्छा हर किसी की होती है। आप भी इस जगह पर जाकर सूर्यास्त का मनमोहक नज़ारा देख सकते हैं। यह एक कभी नहीं भूलने वाला अनुभव होगा। 

कूर्ग कर्नाटक का एक प्रमुख पर्यटन स्थल और हिल स्टेशन है। इस जगह को अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। जिसकी वजह से इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए देश दुनिया से सैलानी आते हैं। इस जगह पर आकर आपको प्रकृति के बीच जिस शांति और सकून का अनुभव होगा वह कहीं और नहीं मिलेगा। घूमने-फिरने का शौक रखने वालों के लिए यह जगह किसी जन्नत की तरह है। आप भी यदि घूमने फिरने के शुकिं हैं और कर्नाटक घूमने का विचार बना रहे हैं तो आपको कूर्ग ज़रूर जाना चाहिए। 

Gokarna
Gokarna is a very beautiful place in Karnataka.

गोकर्ण कर्नाटक का एक बहुत ही ख़ूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जोकि अपने यहाँ स्थित तमाम तरह के मंदिरों और समुद्री किनारों के लिए जाना जाता है। यह जगह काफ़ी शांत और ख़ूबसूरत हैं, यहाँ के बाज़ार बहुत ही अच्छे और लुभावने। अरब सागर पर स्थित गोकर्ण को देखना और घूमना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस जगह पर आपको महाबलेश्वर मंदिर के साथ साथ कोटि तीर्थ जैसे तीर्थस्थल भी मिल जायेंगे। कई बार जो लोग गोवा की भीड़ से ऊब जाते हैं वह गोकर्ण आ जाते हैं। यह जगह है किसी को सकून प्रदान करती है।