Overview:
दिनभर में कुछ घंटों की नींद लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को संभालने में जुटे नजर आते हैं। अपनी सेहत का राज पीएम मोदी अपनी डाइट को मानते हैं।
pm modi favourite food : 74 साल की उम्र में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकदम एक्टिव हैं। दिनभर में कुछ घंटों की नींद लेकर भी वह पूरे देश को संभालने में जुटे नजर आते हैं। अपनी सेहत का राज पीएम मोदी डाइट को मानते हैं। खासतौर पर सहजन यानी मोरिंगा को। ये पीएम मोदी की फेवरेट सब्जी है। जिसके परांठे की रेसिपी वे खुद लोगों से शेयर कर चुके हैं। उन्हें सहजन की फलियों की सब्जी खाना भी पसंद है। जी हां, सहजन एक बहुत ही टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है। जिसे डाइट में शामिल करके आप अपने बुढ़ापे को कंट्रोल कर सकते हैं। यह आपको कई रोगों से बचाता है।
हर हिस्सा है फायदेमंद

सहजन यानी मोरिंगा में औषधीय गुण होते हैं। इसकी पत्तियां, फूल, बीज, यहां तक कि छाल भी सेहतमंद है। इसका लगभग हर हिस्सा गुणों से भरा है। इसमें विटामिन ए, सी और विटामिन के भी होता है। साथ ही आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी इसमें होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सहजन में विटामिन सी पाया जाता है। जिससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही कैल्शियम के कारण यह हड्डियों को भी मजबूत करता है। विभिन्न अध्ययन बताते हैं कि सहजन के सेवन से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं। जिससे बढ़ती उम्र के साथ होने वाली जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत मिलती है। 100 ग्राम ताजा सहजन की फलियां विटामिन सी की 157% जरूरतों को पूरा कर सकती है।
ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल
अल्जीरिया में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि भोजन में मोरिंगा पाउडर डालने से ब्लड शुगर में कमी आती है। इसके साथ ही सूजन कम होने में भी मदद मिलती है। सहजन में कैंसर रोधी गुण होते हैं। एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण यह आपको कई प्रकार के संक्रमणों से बचाता है। इसके नियमित सेवन से आपकी स्किन और बाल दोनों हेल्दी रहते हैं। हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का समाधान करने में भी सहजन फायदेमंद है।
लिवर को रखता है स्वस्थ
मोरिंगा की पत्तियां लिवर को सेहतमंद रखने में मदद करती हैं। ट्यूबरक्लोसिस, फैटी लीवर जैसी कई बीमारियां इसके सेवन से कंट्रोल की जा सकती हैं। सहजन में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो फेफड़ों को ऑक्सीडेटिव तनाव और क्षति दोनों से बचाते हैं। ये लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में भी सहायक होते हैं। फाइबर से भरपूर सहजन के सेवन से आंतें सेहतमंद रहती हैं, जिससे पाचन तंत्र में सुधार होता है।
बुढ़ापे की इस परेशानी से राहत
बुढ़ापे में अक्सर लोग कुछ बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। उनमें से एक है प्रोस्टेट संबंधी परेशानियां। खासतौर पर यह पुरुषों को प्रभावित करती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार सहजन न सिर्फ प्रोस्टेट वेट को 20 प्रतिशत तक कम करने में मददगार है। बल्कि यह प्रोस्टेट इंडेक्स, प्रोस्टेट स्पेसिफिक एंटीजन और सीरम टेस्टोस्टेरोन सभी को कम करता है। अपने इन्हीं गुणों के कारण मोरिंगा प्रोस्टेट कैंसर तक से बचाव कर सकता है। सहजन की पत्तियों में क्वेरसेटिन नामक कंपाउंड होता है। यह प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोकने में मददगार है। बेनिग्न प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया के लक्षणों में भी सुधार करता है।
जानिए सहजन के पोषण तत्व
सहजन में कई पोषक तत्व होते हैं। 100 ग्राम सहजन में करीब 37 किलो कैलोरी होती है। वहीं प्रोटीन 2.1 ग्राम, फैट 0.2 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट करीब 8.53 ग्राम, आयरन 0.36 मिलीग्राम, मैग्नीशियम 45 मिलीग्राम, फास्फोरस 50 मिलीग्राम, सोडियम 42 मिलीग्राम और पोटैशियम करीब 461 मिलीग्राम होता है।
