अपने स्टाइल से कराया मनीषा रानी ने अपने घर का होम टूर: Manisha Rani House
Manisha Rani House

Manisha Rani House: बिग बॉस ओटीटी में आने के बाद आज सोशल मीडिया स्टार मनीषा रानी किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं। वह अब मुंबई में सैटल हैं और बिहार से ताल्लुक रखती हैं। मनीषा एक मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी में जो कुछ भी हासिल किया है वो अपनी मेहनत और बलबूते पर किया है। हाल ही में मनीषा ने एक टू बीएचके अपार्टमेंट को खरीदा है। जाहिर है कि जब इंसान अपने पैसों से अपना घर खरीदता है तो उसकी खुशी अलग होती है। मनीषा की यह खुशी उनके होम टूर कराने में साफ नजर आ रही है। तो चलिए आप भी जानें क्या है मनीषा के नए घर की खासियत।

बालकनी वाला घर

मुंबई हो या कोई भी जगह लोग फ्लैट में बालकनी में बैठकर नेचर के साथ संवाद करना पसंद करते हैं। लेकिन मुंबई में रहकर बालकनी वाले घर की कल्पना करना आसान नहीं है। मनीषा के लिए भी नहीं था लेकिन अब यह सपना पूरा हो गया है। वह पेड़-पौधों की शौकीन हैं। यहां उन्होंने तुलसी, गेंदे जैसे बहुत से पेड़-पौधे लगाए हैं। वह कहती हैं रात को सामने की बिल्डिंग की लाइट्स की रौशन को देखना बहुत अच्छा लगता है।

Also read : बिगबॉस ओ टी टी विनर एल्विश यादव पर लटक रही है खतरे की घंटी: Elvish Yadav News

लैंप और कैंडल

YouTube video

मनीषा के घर में डेकोरेशन में लैंप और कैंडल का बहुत ज्यादा उपयोग हुआ है। वह कहती हैं लैंप से आती हुई रौशनी मुझे बहुत अच्छी लगती है। यह कैंडल और लैंप उनके लिविंग रूम में ही नहीं बल्कि उनके मास्टर बेडरुम की शोभा भी बढ़ा रहे हैं। उन्होंने वॉल्स के कलर्स को बहुत लाइट रखा है। जब वो अपने घर का होम टूर कर रही थीं उनके पर्दे बहुत सिंपल और एलिगेंट नजर आ रहे थे।

पुराने वक्त की याद दिलाता आइना

Manisha Rani House
Manisha Rani House

मनीषा चूंकि सोशल मीडिया स्टार हैं ऐसे में उन्होंने लिविंग रुम के साइड कॉनर्र को एक प्लांट और बड़े से आइने से सजाया है। हालांकि यह आइने बहुत पुराना है लेकिन उसका फ्रैम नया कर उसका रुप बदल दिया है। व्लॉगिंग के लिए उन्हें आइने की जरुरत रहती है। वैसे भी यह आइना उन्हें उनके पुराने वक्त की याद दिलाने के लिए काफी है।

वॉल ऑफ एक्सप्रेशन

मनीषा की जिंदगी का फलसफा बहुत अलग है। एक बार एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्होंने कभी बचपन नहीं जिया लेकिन अब वे अपनी जिंदगी अपनी मेहनत और अपने अंदाज से जीती नजर आती हैं। उनके मास्टर बेडरुम में हर चीज बहुत करीने और साफ-सुथरे अंदाज से रखी गई है लेकिन उनकी वॉल ऑफ एक्सप्रेशन बहुत खास है। बेड के सामने की उनकी वॉल खाली थी जिसे उन्होंने कोट्स से सजाया है। यह सारे कोट्स उनके खुद के ही हैं जिसका उन्होंने इंग्लिश ट्रांसलेशन करवाया है लेकिन एक कोट उन्होंने हिंदी में ही रहने दिया। वो कोट कुछ यों है जिंदगी एक बार मिली है तो दो बार क्यों सोचना?

उम्मीद करते हैं कि मनीषा के सपनों का आशियाना उनके लिए बहुत सी खुशियों को लेकर आए।