बिगबॉस ओ टी टी विनर एल्विश यादव पर लटक रही है खतरे की घंटी: Elvish Yadav News
Elvish Yadav News

Elvish Yadav News: बिगबॉस ओ टी टी विनर एल्विश यादव एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। एल्विश यादव को उनके फैंस का बिग बॉस ओ टी टी में काफी सपोर्ट मिला था। शो के दौरान उन्हें काफी पसंद किया गया था। शो जीतने के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता भी मिली। एल्विश ने सॉन्ग डेब्यू भी किया था। उर्वशी रौतेला और एल्विश के इस सॉन्ग वीडियो को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। कुछ दर्शकों ने इसे पसंद किया तो कुछ ने एल्विश की एक्टिंग पर उन्हें ट्रोल किया। अब एल्विश एक बार फिर चर्चा में हैं और ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बार एल्विश के चर्चा में बने रहने का कारण क्या है।

एल्विश पर दर्ज हुई एफ आई आर

एल्विश यादव पर एफ आई आर दर्ज हुई है जिसकी वजह से वो चर्चा का विषय बने हुए हैं। एल्विश पर गैर क़ानूनी रेव पार्टी आयोजित करने और तस्करी करने का आरोप है। एक एन जी ओ द्वारा स्टिंग ऑपरेशन किया गया और नोएडा पुलिस को शिकायत की गयी। नोएडा पुलिस द्वारा की गयी रेड में 5 लोगों की गिरफ्तरी हुई है। 5 कोबरा सांप और ज़हर पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। इसमें एल्विश यादव का नाम भी शामिल है।

Also read : अभिषेक को हुआ खानजादी से प्यार, नॉमिनेशन में भिड़े विक्की, ऐश्वर्या और नील: Bigg Boss 17 Nomination

टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया में नज़र आएँगे एल्विश

अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव ने इसकी जानकारी दी है कि वे टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया में नज़र आएँगे। एक वीडियो बनाकर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। ये शो जिओ सिनेमा पर 3 नवंबर से स्ट्रीम होगा। एल्विश शो के होस्ट हैं या कंटेस्टेंट इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन एल्विश शो का हिस्सा हैं।