बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट एल्विश यादव की कब होगी शादी, ​आखिर खुल गया राज: Elvish Yadav Wedding News
Elvish Yadav Wedding News

Elvish Yadav Wedding News: बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इस शो में हर दिन नए मोड़ आ रहे हैं, जो दर्शकों के लिए काफी अलग एक्सपीरियंस है। दर्शकों के इसी प्यार और शो की सफलता को देखते हुए इसे दो वीक के लिए बढ़ाया भी गया। दरअसल, इस बार शो में कई यूट्यूबर्स और कंटेंट राइटर्स को शामिल किया गया है, जिनकी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग का सीधा फायदा बिग बॉस ओटीटी 2 को मिल रहा है।

एल्विश के आंसुओं में बहे सलमान के फॉलोअर्स

आपको बता दें कि इस बार शो में फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हार, आशिका भाटिया, पुनीत कुमार, मनीषा रानी जैसे मशहूर सोशल मीडिया स्टार्स को शामिल किया गया है। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं यूट्बर एल्विश यादव। अपने बिंदास अंदाज और गुस्से के कारण एल्विश पहले ही दिन से चर्चा में हैं। वहीं उनके फैंस उन्हें जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में हुए एक विवाद में जब सलमान खान ने एल्विश की क्लास लगाई तो यह वार मानों बॉलीवुड के भाईजान पर ही भारी पड़ गया। वीकेंड के वार में जब एल्विश की मम्मी ने उनसे बात की तो यूट्बर अपने आंसू नहीं रोक पाए। और एल्विश के फैंस का गुस्सा सलमान खान पर निकला। सलमान खान के इंस्टाग्राम अकाउंट के फॉलोअर्स में बड़ी गिरावट आई। इस वाकए से पहले सलमान के 66.8 मिलियन फॉलोअर्स थे, लेकिन इसके बाद यह संख्या घटकर 3.7 मिलियन हो गई।

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी मनीषा

Elvish Yadav Wedding News
Janardhan told that Manisha can tie the knot by the next year i.e. by the year 2024.

हाल ही में बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स से मिलने उनके परिवार वाले पहुंचे। ऐसे में बेबिका धुर्वे के पिता और मशहूर ज्योतिषी पंडित जनार्दन  धुर्वे भी बेटी से मिलने के लिए बिग बॉस के घर पहुंचे। इस दौरान जनार्दन पंडित ने एल्विश यादव और मनीषा रानी के भविष्य से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। इन खुलासों को सुनकर एक बार तो सभी हैरान भी रह गए। जनार्दन पंडित ने मनीषा को बताया कि वह बचपन से ही ​काफी जिद्दी और स्वाभिमानी रही हैं। इतना ही नहीं वह कभी किसी के अधीन होकर काम नहीं करना चाहती। इस दौरान जनार्दन ने बताया कि मनीषा अगले साल यानी साल 2024 तक शादी के बंधन में बंध सकती हैं। पंडित ने यह भी भविष्यवाणी की कि मनीषा जैसा चाहती हैं, उन्हें वैसा ही पति मिलेगा, जो उन्हें हमेशा खुश रखेगा। उन्होंने बताया कि मनीषा भविष्य में भी हमेशा खुश रहेंगी और उनका करियर हमेशा ऊंचाइयों पर रहेगा।  

एल्विश को लेकर की ये भविष्यवाणी

इस दौरान जनार्दन पंडित ने एल्विश यादव को लेकर भी कई भविष्यवाणियां कीं। उन्होंने कहा कि कुछ साल बाद एल्विश बहुत धार्मिक प्रवृत्ति वाले हो जाएंगे। पूजा पाठ करना उनके जीवन का हिस्सा बन जाएगा। पंडित ने यह भी बताया कि एल्विश भी हमेशा स्वतंत्र रहकर ही काम करेंगे। इतना ही नहीं 45 की उम्र तक एल्विश शीर्ष पर होंगे और जमकर दान व समाजसेवा किया करेंगे। 47 की उम्र के बाद एल्विश राजनीति के क्षेत्र में भी कदम रख सकते हैं। पंडित ने भविष्यवाणी की कि 30 की उम्र में एल्विश की शादी होगी। एल्विश की किस्मत यहां भी उनका साथ देगी और उनकी पत्नी बहुत ही संस्कारी व उन्हें प्यार देने वाली होगी। जीवन के हर रास्ते पर एल्विश को पत्नी का साथ मिलेगा।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...