Bigg Boss 17 Nomination: बिग बॉस सीजन 17 दर्शकों का लगातार मनोरंजन करता हुआ नजर आ रहा है। बेटा एपिसोड में समर्थ और अभिषेक को बढ़ाते हुए देखा गया था और इसी के साथ विक्की और ऐश्वर्या शर्मा की भी भयानक लड़ाई देखने को मिली थी। आने वाले एपिसोड में विक्की जैन से ऐश्वर्या और नील दोनों भीड़ जाएंगे और इधर अभिषेक की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री होगी।
जमकर मच रहा बवाल
इस बार बिग बॉस के घर में डबल्स पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है और यह दर्शकों का ध्यान भी अपनी और खींच रहे हैं। फिलहाल दिल और दिमाग का मकान चाचा में बना हुआ है। विक्की जैन जहां पहले से ऐश्वर्या से लड़ रहे हैं तो वहीं अब ऐश्वर्या को खुद अपने पति का मजाक उड़ाते और उन पर फ्रस्ट्रेशन निकालते देखा जाएगा। बीते एपिसोड में यही देखने को मिला था जब नील एक्ट्रेस के पास से उठकर चले जाते हैं और वह उनसे बात करने की जगह उनकी नकल उतार कर अपना फ्रस्ट्रेशन उतारती हैं।
खानजादी और अभिषेक की नजदीकी
समर्थ के घर में एंट्री लेते ही ईशा को उनके प्यार में डूबा हुआ देखा जा रहा है और इधर अभिषेक को खानजादी के रूप में अपना नया प्यार मिल चुका है। दोनों को एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए देखा गया। एक्टर ने जहां रैपर को प्यार से पूल में उतरा तो इसके बाद दोनों गार्डन एरिया में लेटे हुए दिखाई दिए। खानजादी ने एक्टर से पूछा कि क्या वह उन्हें शहजादा बुला सकती है और दोनों एक दूसरे का हाथ चूमते दिखाई दिए।
ऐश्वर्या विक्की का झगड़ा
इसके बाद नॉमिनेशन टास्क दिखाया गया जहां सभी को अपने-अपने नाम सभी के सामने बताने थे। यहां पर जिग्ना वोरा ने सना का नाम लिया। विक्की ने ऐश्वर्या का नाम लिया और ऐश्वर्या ने विक्की का नाम लिया। इन दोनों के बीच वापस से लड़ाई झगड़ा होने लगा और इस बार नील और ऐश्वर्या दोनों ही विक्की पर चढ़ गए।
