googlenews
भारत के जाने माने इन सफल ब्रांड्स के पीछे है इन महिलाओं का हाथ: Women's Day 2023
Women's Day 2023 Special

Women’s Day 2023: भारत में महिलाओं की स्थिति ने पिछले कुछ सालों में कई बड़े बदलावों का सामना किया है। देखा जाए तो महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुष के साथ बराबरी और न सिर्फ बराबरी बल्कि उनसे भी कही गुना आगे निकल चुकी हैं। महिलाओं ने न सिर्फ भारत बल्कि अपनी काबिलियत का सिक्का पूरे विश्व में भी जमाया है। इनकी ओर से शुरू की गई कम्पनीज आज पूरे विश्व में दिखती हैं। इन्होने आत्मनिर्भर शब्द की सही परिभाषा का मतलब समझाया और यह मुकाम हासिल किया है। यह सच में सब के लिए किसी मोटिवेशन है। आइए, जानते हैं भारत की महिला उद्यमी की सफलता की कहानियों बारे में।

भारत में यूं तो न जाने कितने उद्यमी हैं जिन्होंने दुनिया में खूब प्रशंसा हासिल की है। भारत की महिला उद्यमी ने भारत का मान दुनिया में खूब बढ़ाया है। इन महिला उद्यमी ने अपने बिज़नेस को कम समय में ही बुलंदियों पर ला दिया है। लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिये हम बात करेंगे उन बिज़नेस वूमेन की जो आये दिन सुर्ख़ियों में रहती हैं और जिन्हे हर कोई जानता हैं उनकी फेमस ब्रांड्स के लिए। तो आइए पढ़ते हैं, भारत की उन महिला उद्यमी के बारे में डिटेल से।

यह भी देखे-बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जिन्होंने उठाई महिलाओं के लिए आवाज: Women’s Day Special

Women’s Day 2023: शुगर कॉस्मेटिक्स, विनीता सिंह

‘शुगर कॉस्मेटिक्स’ सबसे ज्यादा जाना माना ब्रांड जिसे सब जानते हैं। इस कंपनी को खड़ा करने में जिसका हाथ हैं उन्हें भी पूरी दुनिया जानती हैं। विनीता सिंह गुजरात के रहने वाली हैं, और वह ‘शुगर कॉस्मेटिक्स’ की सीईओ और को-फाउंडर हैं। शुगर बनाने वाली विनीता सिंह ‘शार्क टैंक इंडिया’ का हिस्सा भी हैं। आपको बात दें ,विनीता ने इस कंपनी की शुरुआत वर्ष 2012 में की थी। विनीता ने अपने बिजनेस कि शुरुआत 1 करोड़ रुपए के हाई पेइंग जॉब को छोड़कर ₹10 हजार रूपये प्रति माह के वेतन से शुरू की थी। आज उनकी कंपनी 3000 करोड़ रुपए की वैल्यूएशन की कंपनी बन चुकी है।

फिक्स माई कर्ल्स, अंशिता मेहरोत्रा

Women's Day 2023
Women’s Day 2023 Special

क्या आप सोच सकते हैं एक 19 साल की बच्ची भी अपना अलग ब्रांड बना सकती हैं , जी हाँ हम बात कर रहें हैं अंशिता मेहरोत्रा की जिन्होंने फिक्स माई कर्ल्स जो एक हेयरकेयर रेंज है, को 2019 में शुरू किया था। जब वह सिर्फ 19 साल की थी तब उन्होंने भारत में घुंघराले बालों के उत्पादों के लिए खोज की और उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने काफी रिसर्च करने के बाद एक उत्पाद बाजार में लाईं और तब से अब तक इसने एक अलग पॉपुलैरिटी पाई है।

मामाअर्थ, ग़ज़ल अलघ

ग़ज़ल अलघ इन्हे कौन नहीं जानता इन्होंने दुनिया के प्रसिद्ध केमिकल फ्री बेबी केयर ब्रांड मामाअर्थ की ओनर और चीफ ऑफ मामा से अपनी पहचान बनाई है। गजल और उनके पति वरुण ने मिलकर मामा अर्थ कंपनी की स्थापना 2016 में की। यह हरियाणा के गुड़गांव की रहने वाली हैं। वर्तमान में वे सोनी टीवी के रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में जज की भूमिका निभा रही हैं।

सुता, सुजाता-तान्या विश्वास

दो बहनें सुजाता और तान्या विश्वास जिन्हें साड़ी से काफी लगाव रहा, इन दोनों ही बहनों ने कुछ ही वर्षों में सुता साड़ी के नाम से एक बड़ा ब्रांड खड़ा किया है। इन्होने 2016 में सुता की शुरुआत की थी। यह ब्रांड विभिन्न प्रकार के कपड़ों जैसे लिनन, रेशम, सूती रेशम आदि में अपनी भव्य साड़ियों के लिए जाना जाता है। आम लोगों के बीच ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज के बीच भी यह काफी पॉपुलर है।

स्लर्प फार्म, शौरवी मलिक और मेघना नारायण

BUSINESS WOMEN
Saurvi Malik and Meghna Narayan

स्लर्प फार्म के प्रोडक्ट दो मां के द्वारा बनाएं जाते हैं जिन्हें लगता है कि मार्किट में बच्चों के लिए सुविधाजनक फूड उपलब्ध नहीं हैं। इनका दावा है कि यह पारंपरिक अनाज, असली बटर स्नैक्स रागी, ज्वार और बाजरे जैसे अनाज से बनाए जाते हैं और ऐसी सामग्री का इस्तेमाल करते हैं जो सेहतमंद हैं। बच्चों के लिए स्वस्थ स्नैक विकल्प बनाने की खोज पर, शौरवी मलिक और मेघना नारायण ने 2016 में स्लर्प फार्म की शुरुआत की। उनके स्नैक्स रागी, ज्वार और बाजरे जैसे अनाज से बनाए जाते हैं मलिक और मेघना नारायण ने 2016 में स्लर्प फार्म की शुरुआत की।

ऐसे और भी कई सारे प्रोडक्ट्स और कंपनियां हैं जिनकी शुरुआत महिलाओं ने की हैं, और अपना नाम पूरी दुनियां में कमाया हैं। इन्होने न सिर्फ प्रोडक्ट बनाये बल्कि काफी लोगों को रोजगार भी दिया जो की काबिले तारीफ़ हैं। इन्होने इस बात की मिसाल पेश की हैं की किसी भी काम में महिलाएं , पुरुष से कम नहीं हैं बल्कि उनसे भी काफी आगे हैं। सपने देखकर उन्हें हासिल करना ही सफल उद्यमियों की निशानी होती है।

Leave a comment