बॉलीवुड की वो 10 फिल्में जिन्होंने उठाई महिलाओं के लिए आवाज: Women's Day Special
Women's Day Special Movies

इंटरनेशनल वुमंस डे पर देखिए ये बॉलीवुड फिल्में

आप बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों को देखिए, जो न सिर्फ आपको आपकी शक्ति का एहसास कराएंगी बल्कि आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करेंगी।

Women’s Day Special: वुमंस-डे पर आपके फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी बधाई के कई मैसेज आते हैं। आप उसे सुनकर बोर हो चुकी हैं, तो थोड़ा कुछ समय अपने लिए भी निकालिए और खुद को स्पेशल फील कराने की कोशिश कीजिए। आप ये खास दिन अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर सकती हैं। आप बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों को देखिए, जो न सिर्फ आपको आपकी शक्ति का एहसास कराएंगी बल्कि आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करेंगी। हालांकि, बॉलीवुड में महिला प्रधान फिल्में काफी कम बनती है, लेकिन ऐसी भी कुछ फिल्में है, जिन्होंने महिलाओं के दिलों को छू लिया था। आज हम आपको बॉलीवुड में बनी 10 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने महिलाओं की आवाज उठाई थी।

Women’s Day Special: दामिनी

Women's Day Special
Women’s Day Special-Damini

बॉलीवुड में साल 1993 में बनी फिल्म ‘दामिनी’ तो आपको याद होगी। इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्री ने बेहतरीन अदाकारी की थी। इस फिल्म में रेप जैसे गंभीर मुद्दे के बारे में बात हुई थी। इसकी कहानी एक ऐसी महिला पर आधारित थी, जो अपनी गरीब नौकरानी को न्याय दिलाने के लिए परिवार के विरुद्ध खड़ी हो जाती हैं। न्याय दिलाने की कोशिश में लगी दामिनी को उसके ही परिवार वाले पागल करार देते है, क्योंकि आरोपी उसका देवर था।

बैंडिट क्वीन

फूलन देवी के जीवन पर बनी फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। क्योंकि, इस फिल्म की कहानी ऐसी औरत की जिंदगी पर आधारित थी, जो बाल विवाह, शारीरिक शोषण और जातिवाद से संघर्ष करते हुए अंत में डाकू बन जाती है। फिल्म का निर्देशक शेखर कपूर ने किया था। जबकि फूलन देवी का किरदार सीमा बिस्वास ने बखूबी निभाया था। उन्हें इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

चांदनी बार

Women's Day Special Movies
Women’s Day Special-Chandni Bar

‘चांदनी बार’ फिल्म साल 2001 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड, सेक्स रैकेट और डांस बार की कड़वी सच्चाई को दिखाने में कामयाब हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन फिल्म ने 4 नेशनल अवार्ड जीते थे। फिल्म में तब्बू ने एक बार डांसर का किरदार निभाया था, जो तमाम कोशिशों के बावजूद दलदल से नहीं निकल पाती है। फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया था।

इंग्लिश विंग्लिश

Women's Special Movie
English Vinglish

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी आज हमारे बीच मौजूद नहीं है। लेकिन, उनके द्वारा बनाई गई सभी फिल्में दर्शकों को पसंद आती हैं। खासतौर पर जब श्रीदेवी ने इंग्लिश-विंग्लिश से बड़े पर्दे पर वापसी की थी, तो इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा था। फिल्म की कहानी एक आम महिला की जिंदगी पर आधारित थी, जो इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेस में एडमिशन लेती है। फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह से एक महिला अपना खोया आत्मविश्वास पाने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं। आप हॉटस्टार पर ये फिल्म देख सकती हैं।

क्वीन

Queen
Queen

‘क्वीन’ महिला प्रधान फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। फिल्म की कहानी एक पंजाबी लड़की रानी की जीवन पर आधारित थी, जो बॉयफ्रेंड के शादी से एक दिन पहले रिश्ता तोड़ देने पर अकेले ही हनीमून पर विदेश निकल जाती है और वहां जाकर अपनी लाइफ इंजॉय करने की कोशिश करती है। आज की महिलाओं को इस फिल्म की कहानी काफी प्रेरित करती हैं। आप इस फिल्म को Zee5 पर देख सकती हैं।

पिंक

Pink Movie
Pink

तापसी पन्नू, कृति कुलकर्णी और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘पिंक’ की कहानी उन महिलाओं की जिंदगी पर आधारित थी, जो अपने फैसले खुद लेना पसंद करती है। फिल्म में दिखाया गया था कि एक महिला जो आज़ाद ख्यालों की होती है, जरूरी नहीं कि वह हमेशा गलत ही हो। आप अपने दोस्तों के साथ हॉटस्टार पर इस फिल्म को देख सकती हैं।

द डर्टी पिक्चर

The Dirty Picture Movie
The Dirty Picture

साउथ अभिनेत्री सिल्क स्मिता के जीवन पर बनी फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ ने तीन नेशनल अवॉर्ड जीते थे। फिल्म में विद्या बालन ने लाजवाब एक्टिंग की थी। फिल्म में सिल्क स्मिता की जिंदगी से जुड़े हुए कुछ अनकहे किस्सों के बारे में दिखाया गया था। विद्या बालन के करियर की आज तक की ये सबसे बेस्ट फिल्म रही है, जिसे आप एक बार जरूर देख सकती हैं।

थप्पड़

Women Empowerment Movie
Thappad

तापसी पन्नू ने ऐसी कई फिल्मों में काम किया है, जो महिलाओं के मुद्दों पर आधारित होती है। उन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म ‘थप्पड़’ थी, जिसमें एक ऐसी औरत की कहानी को दिखाया गया था, जो अपने पति के एक थप्पड़ मारने पर तलाक की अर्ज़ी दायर कर देती हैं। इस दौरान उसके जीवन में कितनी कठिनाइयां आती है, फिल्म में यह भी दिखाया गया था।

लिपस्टिक अंडर माय बुर्का

Lipstick Movie
Lipstick Under My Burqa

इस फिल्म की कहानी काफी बोल्ड थी। फिल्म में अहाना, रत्ना पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा जैसे कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म की कहानी चार महिलाओं की जीवन पर आधारित थी, जो अपनी आजादी की तलाश में सोसाइटी से लड़ती हैं और अपने हक की लड़ाई जीतने में सफल भी होती हैं। फिल्म का कांसेप्ट काफी बोल्ड था, लेकिन उसे बखूबी तरीके से बड़े पर्दे पर दिखाया गया था।

मदर इंडिया

Mother India Movie
Mother India

बॉलीवुड की पहली महिला प्रधान फिल्म ऑफ मदर इंडिया को कह सकते हैं जिसमें नरगिस दत्त में बेमिसाल एक्टिंग की थी। यह फिल्म उस समय की सबसे महंगी और सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म की कहानी एक गरीब राधा नाम की महिला की जिंदगी पर आधारित थी, जिसके पति की मौत हो जाती है और वह अपने बच्चों के लालन पोषण के लिए खुद खेतों में हल चलाकर गुजारा करती हैं।

बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों ने भले ही कमाई के रिकॉर्ड ना तोड़े हो, लेकिन दर्शकों के दिलों पर इन फिल्मों ने छाप जरूर छोड़ी थी। आप वुमंस डे पर इन फिल्मों को अपने परिवार के साथ जरूर देख सकती हैं।