googlenews
होली पार्टी में बरकरार है इन 10 गानों की रंगत,अपनी प्लेलिस्ट में करें शामिल: Holi Party Songs
Holi Party Songs

Holi Party Songs: होली का त्योहार नजदीक आ रहा है और 8 मार्च के दिन इसे देशभर में धूमधाम से मनाया जाने वाला है। रंगों के इस उत्सव को सभी अपने अंदाज से मनाते हैं। रंग गुलाल की मस्ती के साथ लजीज व्यंजनों का स्वाद इस त्यौहार की मधुरता को और भी बढ़ा देता है। ऐसे समय में अगर होली के गाने ना हो तो त्योहार अधूरा रह जाएगा। वैसे अगर देखा जाए तो होली की सारी मस्ती इन गानों के जरिए ही बाहर निकल कर आती है। रंग बरसे भीगे चुनरवाली हो या फिर लेट्स प्ले होली यह कुछ ऐसे गाने हैं जो हर किसी में अलग ही उमंग और जोश इस त्यौहार के प्रति जगा देते हैं। वैसे तो इतने सालों में कई सारे गोली के गाने आ चुके हैं लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ एवरग्रीन होली सॉन्ग्स बताते हैं जिनके बिना होली बिलकुल अधूरी है।

यह भी देखे-ये बॉलीवुड स्टार्स शादी के बाद पहली बार मनाएंगे होली

Holi Party Songs: 1)डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली

Holi Party Songs
Holi Party Songs-Do me a Favour Let’s Play Holi

2005 में आई फिल्म वक्त द रेस अगेंस्ट टाइम का है। इसे अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है। युवाओं की होली पार्टी लिस्ट में यह गाना जरूर शामिल होता है। अपनी रिलीज के बाद से ही ये गाना आज तक युवाओं की पसंद है।

2)अंग से अंग लगाना

Holi Party Songs List
Holi Party Songs-Ang se ang Lagana

ये गाना बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 1993 में आई फिल्म डर का है। इस फिल्म में जमकर धमाल मचाया था और ये गाना आज भी सुपरहिट है। होली का मौका हो और इसे ना बजाया जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। खास बात तो ये है कि इस गाने को ओल्ड और न्यू दोनों ही जेनरेशन पसंद करती है।

3)होली खेले रघुवीरा

Holi Songs
Holi Khele Raghuveera

ये गाना अमिताभ बच्चन की फेमस फिल्म बागबान का है। 2003 में आई इस फिल्म की कहानी ऐसी है जिसे दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। अमिताभ बच्चन को इस फिल्म में हेमा मालिनी के साथ दिखाया गया था और उनके परिवार के रूप में कई कलाकारों ने इस फिल्म में काम किया था। होली के त्योहार को फिल्म में फिल्माया गया था और इसका यह गाना होली खेले रघुवीरा हर होली पर बड़े ही धूमधाम से प्ले किया जाता है। बूढ़े हो या बच्चे सभी को ये गाना पसंद आता है।

4)रंग बरसे भीगे चुनर वाली

Holi Party Songs Name
Holi Party Songs-Rang Barse Bheege Chunar Wali

1981 में आई फिल्म सिलसिला में यह गाना अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माया गया है। अब भला इस एवरग्रीन जोड़ी का गाना सुपर हिट ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बच्चे हो या बुरे आज भी होली पर इस गाने का आनंद लेना नहीं भूलते हैं। यह भी कहा जा सकता है कि इस गाने के बिना होली का त्योहार अधूरा है।

5)बलम पिचकारी

Balam Pichkari
Balam Pichkari Songs

साल 2013 में आई रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी का यह गाना बहुत ही फेमस है। इसके लिरिक्स तो युवाओं की जुबान पर होली के मौके पर चढ़े ही रहते हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था और गाने को आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं। युवाओं के बीच होली पर इस गाने की खास डिमांड रहती है।

6)जय जय शिव शंकर

Jai Jai Shiv Shankar
Jai Jai Shiv Shankar Songs

1974 में आई फिल्म आप की कसम का गाना जय जय शिव शंकर कुछ ऐसा है कि इस पर आज भी लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। जब भी होली के गीतों की बात आती है तो लोग इसे प्ले करना बिल्कुल भी नहीं बोलते। भगवान भोलेनाथ का नाम इस गाने में है इसलिए बूढ़े हो या फिर युवा सभी को यह गाना बहुत पसंद आता है।

7)आज ना छोड़ेंगे

Holi Songs Playlist
Aaj Na Chodege

ये गाना सुपरस्टार राजेश खन्ना पर फिल्माया गया है। जिसे किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी है, किशोर दा के साथ लता मंगेशकर ने इस गाने में सहयोग किया है। साल 1971 में आई फिल्म कटी पतंग में इस गाने को दिखाया गया था। होली के जश्न के बीच यह गाना आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है।

8)अरे जा रे हट नटखट

Holi Playlist
Are ja re hat natkhat

होली पर बजाया जाने वाला यह गाना बहुत ही पुराना है। साल 1959 में आई फिल्म नवरंग में इस गाने को एक्टर महिपाल पर फिल्माया गया था। आशा भोंसले और महेंद्र कपूर ने इसमें अपनी खूबसूरत आवाज दी थी। गाना भले ही पुराना हो गया हो लेकिन इसके जो लिरिक्स हैं वह आजकल की यंग जनरेशन को भी थिरकने पर मजबूर कर देते हैं।

9)होली के दिन दिल मिल जाते हैं

Holi Songs Ideas
Holi ke Din Dil Khil Jate Hai

ये गाना ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले का है, जिसे धर्मेंद्र, अमिताभ और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया है। 1975 में यह फिल्म आई थी जिसके गाने में लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने आवाज दी है। इतने सालों के बावजूद भी यह गाना हर किसी की होली प्ले लिस्ट में जरूर शामिल होता है।

10)खई के पान बनारस वाला

Hindi Holi Songs
Khaike Paan Banaraswala

ये गाना गाना 1978 में आई अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म डॉन का है। शादी पार्टी हो या फिर होली का माहौल हर मौके पर इस गाने को बहुत ही पसंद किया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इस गाने की शूटिंग करने के लिए अमिताभ ने एक साथ 15 से 16 पान चबा डाले थे ताकि उनके होठों पर असली लाल रंग दिखाई दे। इस होली प्ले लिस्ट में इस गाने को जरूर शामिल करें।

Leave a comment