कई महिला उद्योगपतियों ने व्यापार की दुनिया में बनाई पहचान
दुनिया में महिलाओं ने अपने वजूद के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है और आज महिलाओं ने इस दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हमेशा से महिलाओं के लिए नियमों की लंबी सूची रही है
India Richest Women: दुनिया में महिलाओं ने अपने वजूद के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है और आज महिलाओं ने इस दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हमेशा से महिलाओं के लिए नियमों की लंबी सूची रही है जिसे पार करने के लिए उन्होंने न जाने कितनी ही बेड़ियों को तोड़ा, और हर क्षेत्र में परचम लहराया, इसके साथ ही दूसरी महिलाओं के लिए मिसाल बनी। उनकी सफलताओं में खुद को अमीर बनाना भी शामिल है। देश में तेजी से महिला अरबपतियों की संख्या बढ़ रही है। कई महिला उद्योगपतियों ने बिजनेस वर्ल्ड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
हाल ही में सिटी इंडेक्स के द्वारा की गई स्टडी में सामने आया है कि भारत विश्व की सबसे अमीर महिलाओं के मामले में पांचवें स्थान पर है।
सावित्री जिंदल

मई, 2023 की स्टडी में भारत में सबसे अमीर महिला जिंदल ग्रुप की मालकिन और राजनीतिज्ञ सावित्री जिंदल हैं, उनके परिवार की कुल संपत्ति 16.96 अरब डॉलर से अधिक है। सावित्री जिंदल दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 101 नंबर पर हैं। और उनकी कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर और सीमेंट, स्टील, बिजली का कारोबार करती है।
लीना तिवारी

USV इंडिया की चेयरपर्सन लीना तिवारी मौजूदा नेटवर्थ 3.7 अरब डॉलर के साथ देश के अमीर महिलाओं में शामिल हैं। USV की एंटी-डायबिटिक दवाई घरेलू इंडस्ट्री की टॉप-3 दवाइयों में शामिल है। मुंबई यूनिवर्सिटी से बीकॉम और बॉस्टन यूनिवर्सिटी से एमबीए लीना तिवारी को को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है।
फाल्गुनी नैय्यर

फाल्गुनी नायर एक भारतीय व्यवसायी और ब्यूटी स्टार्टअप नायका की फाउंडर हैं। फाल्गुनी सेल्फ मेड महिला अरबपति होने के साथ ही देश की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं। फाल्गुनी की पहचान है कि उन्हें विरासत में या माता पिता के पैसों के बलबूते अपना ये मुकाम नहीं मिला बल्कि उन्हे यह कामयाबी अपनी मेहनत से मिली है।
फाल्गुनी ने साल 2012 में नायका की शुरुआत की। नायका एक ब्यूटी और पर्सनल केयर से जुड़ी कंपनी है। आज इस कंपनी का नाम आपको हर महिला के जुबान पर है।
स्मिता कृष्णा शाह गोदरेज

स्मिता कृष्णा-गोदरेज 2.8 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ भारत की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं। कृष्णा गोदरेज इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में शामिल हैं और भारत में अमीर महिलाओं की सूची में है। कृष्णा की परिवार की संपत्ति में 20% हिस्सेदारी है।
स्मिता के भाई जमशेद गोदरेज कंज्यूमर गुड्स फर्म गोदरेज एंड बॉयस चलाते हैं। उनके पति विजय कृष्णा एक अभिनेता हैं और बेटी न्यारिका होल्कर समूह में काम करती हैं। बता दें कि कृष्णा ने ही देश के परमाणु वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का बंगला 371 करोड़ रुपये में खरीदा था।
अनु आगा

भारत की अमीर महिलाओं में शामिल अनु आगा ने अपनी संपत्ति सूचीबद्ध इंजीनियरिंग फर्म थर्मेक्स में बहुसंख्यक हिस्सेदारी से अर्जित की है। आगा ने 1985 में थर्मेक्स में काम करना शुरू किया। उस समय यह उनके पति चलाते थे, 1996 में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो जाने के बाद उन्होंने सारा कारोबार संभाला। 2004 में जब आगा ने अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ा तो उनकी बेटी मेहर को यह जगह दी गई। थर्मेक्स ने भारत में ग्रीन हाइड्रोजन उद्यम स्थापित करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई अरबपति एंड्रयू फॉरेस्ट के फोर्टेस्क्यू फ्यूचर इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी की है।
