Keerthy Suresh Video: कीर्ति सुरेश ने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने कर्ली बालों को जुड़े में सेट करने की कोशिश में हैं। लेकिन उसमें से एक बाल बार बार निकल जा रहा है और कीर्ति आखिरकार परेशान होकर अपने बालों को खोल लेती हैं। आइए आज कीर्ति के इस मजेदार वीडियो को देखते हुए जानते हैं कि कर्ली बाल वाली लड़कियों को किस तरह की परेशानी होती है और कर्ली बालों की केयर कैसे करनी चाहिए।
कीर्ति सुरेश का मजेदार वीडियो
कीर्ति सुरेश का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने कर्ली बालों को जूड़े में फिक्स करने की कोशिश में हैं। लेकिन एक बाल बार बार जूड़े से निकल जा रहा है। आखिरकार परेशान होकर वह अपने पूरे बाल ही खोल लेती हैं। कीर्ति का यह वीडियो बिल्कुल रॉ है, जिससे हर कर्ली बालों वाली लड़की रिलेट कर सकती है।
कर्ली बाल वाली लड़कियों की समस्याएं
फ्रिज़ी हेयर
कर्ली बाल वाली लड़कियों को हमेशा फ्रिज़ी होने से जूझना पड़ता है। कर्ली बाल प्राकृतिक रूप से स्ट्रेट बालों की तुलना में ड्राई होते हैं क्योंकि स्कैल्प से नैचुरल तेल हर बाल में जाने के लिए संघर्ष करते हैं। और जब उमस का मौसम हो तो फ्रिज़ का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
उलझे बाल
कर्ली बालों को सुलझाने में बहुत मुश्किल होती है बल्कि यह बेतरतीब तरीके से उलझे हुए रहते हैं। कर्ली बाल शैंपू, सोने या फिर एक हल्की हवा के झोंके से भी कर बुरी तरह सेउलझ जाते हैं।
स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं
कर्ली बाल वाली लड़कियों को ड्राई, फ्लैकी स्कैल्प या प्रोडक्ट बिल्ड अप जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। क्योंकि कर्ली बाल को कई तरह के स्टाइलिंग प्रोडक्ट की जरूरत पड़ती है तो स्कैल्प अपने आप इरिटेटेड महसूस करने लगता है।
लिमिटेड हेयरकट और स्टाइलिंग ऑप्शन
ऐसे हेयर स्टाइलिस्ट का मिलना बहुत मुश्किल है जो कर्ली बालों को समझता हो और उसकी स्टाइलिंग के लिए कुछ अलग करने के लिए तैयार हो। अधिकतर सैलोन में स्टाइलिस्ट को स्ट्रेट बालों को कटिंग और स्टाइलिंग के लिए तैयार किया जाता है।
छोटा हो जाने का संघर्ष
सूखने के बाद कर्ली बाल अपनी असल लंबाई से छोटा होकर करीब 50 प्रतिशत छोटे हो जाते हैं, जिसकी वजह से आप फाइनल लुक के बारे में सोच भी नहीं पाती है। गीले होने पर कर्ली बाल लंबे होते हैं लेकिन सूखने पर यह कंधे की लंबाई तक आ जाते हैं।
कर्ली बालों के लिए टिप्स
मॉइश्चर है जरूरी
कर्ली बाल प्राकृतिक तौर पर ड्राई होते हैं इसलिए इन्हें मॉइश्चराइजर करना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए हाइड्रेटिंग शैंपू और डीप कंडीशनर का इस्तेमाल करना जरूरी होता है और बाद में लीव इन कंडीशनर लगाने के बारे में भी सोचना चाहिए।
रेगुलर टॉवल नहीं
कर्ली बाल पर रेगुलर टॉवल फ्रिक्शन पैदा कर सकते हैं जिनसे फ्रिज़ होने कीआशंका रहती है। इसकी जगह कर्ली बाल वाली लड़कियों को माइक्रो फाइबर टॉवल या कॉटन टी-शर्ट का इस्तेमाल करना चाहिए जो हल्के से बालों से अतिरिक्त पानी निकाल देता है।
ध्यान से सुलझाना
कर्ली बाल वाली लड़कियों को अपने कर्ल तभी सुलझा लेनी चाहिए जब वे गीले और कंडीशनर से भरपूर होते हैं। इसके अलावा चौड़े दांत वाली कंघी और अपनी उंगलियों के सहारे हल्के से कर्ल को सुलझाया जा सकता है।
प्रोडक्ट्स की लेयरिंग
कर्ली बाल वालों के लिए एलओसी यानी लीव इन, ऑयल, क्रीम या एलसीओ यानी लीव इन, क्री, ऑयल जैसी विधि बालों में मॉइश्चर को लॉक करने और कर्ल को डिफाइन करने में मदद करती है।
रेगुलर ट्रिमिंग
कर्ली बालों का सबसे बड़ा दुश्मन दोमुंहा बाल हैं। इसलिए कर्ली बाल वाली लड़कियों को अपने बाल हर 3-4 महीने पर कटवाने जरूरी हैं।
स्मार्ट तरीके से सोना
कॉटन के तकिया कवर कर्ली बालों में फ्रिक्शन, फ्रिज और टूटने का कारण बन सकते हैं। सैटिन या सिल्क फैब्रिक वाले तकिया कवर लगाना जरूरी है। आप चाहें तो अपने बालों में हाई और लूज पोनीटेल बनाकर भी सो सकती हैं। इस तरह से आपके कर्ल प्रोटेक्टेड रहेंगे।
