3 Piece Set
3 Piece Set

3 Piece Set : साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की लोकप्रियता नॉर्थ इंडिया में भी काफी बढ़ चुकी है। लोग न सिर्फ उनकी शानदार एक्टिंग के फैन हैं, बल्कि उनके ड्रेसिंग सेंस को भी खूब पसंद करते हैं। खासकर विवाहित महिलाएं अगर अपने पति को किसी मॉडर्न और स्टाइलिश अंदाज़ में इम्प्रेस करना चाहें, तो कीर्ति सुरेश के थ्री-पीस आउटफिट्स को आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं। कीर्ति के पास ऐसे कई थ्री-पीस लुक्स हैं जिनमें वे बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। ये आउटफिट्स न सिर्फ ट्रेंडी हैं, बल्कि हर फंक्शन के लिए परफेक्ट भी हैं। तो चलिए, नजर डालते हैं कीर्ति सुरेश के कुछ शानदार थ्री-पीस आउटफिट लुक्स पर।

कीर्ति ने रेड कलर की रैप-अराउंड स्कर्ट पहनी है, जो न केवल उनके फिगर को फ्लॉटर करती है बल्कि ट्रेडिशनल वाइब भी देती है। इस स्कर्ट के साथ उन्होंने मैचिंग क्रॉप टॉप और श्रग को स्टाइल किया है, जिसमें सुनहरे और रंग-बिरंगे धागों से की गई महीन कढ़ाई की गई है। यह आउटफिट खासतौर पर फेस्टिव सीज़न या वेडिंग फंक्शन के लिए एक परफेक्ट चॉइस है। अपने लुक को और भी एथनिक टच देने के लिए कीर्ति ने कोहल आई मेकअप अपनाया है, जो उनकी आंखों को ड्रमैटिक लुक देता है। वहीं उनके बालों का बन स्टाइल पूरे लुक को क्लासी बना रहा है।

कीर्ति ने अपने हालिया लुक के लिए बॉटल ग्रीन कलर की शिमरी थ्री पीस सेट को चुना है, जिसमें फ्लेयर्ड पैंट के साथ मैचिंग क्रॉप टॉप और ब्लेजर शामिल हैं। बॉटल ग्रीन का डीप टोन, कॉकटेल पार्टी जैसे इवनिंग इवेंट्स के लिए एक परफेक्ट चॉइस है। उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट फ्रीज़ी टेक्सचर में ओपन रखा है, जो उन्हें एक नेचुरल और एफर्टलेस ब्यूटी का लुक देता है। आंखों को डिफाइन करने के लिए कोहल आई मेकअप अपनाया गया है, जबकि न्यूड लिप शेड से मेकअप को बैलेंस किया गया है।


कीर्ति सुरेश ने डेनिम प्लेयर पैंट के साथ मैचिंग वेस्ट कोट और ब्लेज़र कैरी किया है, जिसमें वो काफी स्टाइलिश लग रही हैं। यह आउटफिट ऑफिस पार्टी के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। अपने लुक को पूरा करने के लिए कीर्ति ने गोल्ड प्लेटेड इयररिंग्स, रिंग्स और लेयर्ड पेंडेंट पहना है। उन्होंने बालों को हल्के से पोनीटेल लुक में खुला छोड़ा है। मिनिमल मेकअप और आंखों पर फ्यूचरिस्टिक सनग्लासेस के साथ उनका लुक बेहद कूल लग रहा है।

कीर्ति सुरेश ने बॉटल ग्रीन कलर की स्कर्ट के साथ मैचिंग क्रॉप टॉप और शॉर्ट ब्लेज़र कैरी किया है। इस आउटफिट की खास बात यह है कि इसमें सोने के धागों से ईगल्स की खूबसूरत कढ़ाई की गई है, जो देखने में बेहद एलिगेंट लग रही है। स्कर्ट के बॉटम हिस्से पर भी एम्ब्रॉयडरी की डिटेलिंग दी गई है। अपने लुक को पूरा करने के लिए कीर्ति ने गोल्ड प्लेटेड इयररिंग्स पहने हैं और बालों को पोनीटेल लुक दिया है। कैट आई मेकअप और न्यूड लिप शेड से उन्होंने अपने लुक को और भी निखारा है।

अगर आप अपने पति के साथ किसी शादी में स्टाइलिश अंदाज़ में जाना चाहती हैं, तो कीर्ति सुरेश की तरह ब्राउन कलर की यह सिल्क थ्री-पीस ड्रेस पहन सकती हैं, जिसमें क्रॉप टॉप, स्कर्ट और लॉन्ग शर्ट शामिल है। इस लुक को कीर्ति ने बो स्टाइल स्टेटमेंट इयररिंग्स और मेसी बन हेयरस्टाइल के साथ बहुत ही प्यारे अंदाज़ में कैरी किया है। उनके आउटफिट में सोने के धागों से की गई खूबसूरत एंब्रॉयडरी भी खास आकर्षण है। न्यूड लिपस्टिक और मिनिमल मेकअप के साथ यह लुक एकदम परफेक्ट लगता है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...