हीरे की चमक हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। चाहे हीरा छोटा हो यां फिर बड़ा उसकी खूबसूरती पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक नायाब घड़ी के बारे में। वक्त का पहिया चलता गया और देखते ही देखते हीरे से जड़े ब्रेसलेट में वक्त की सुईयों ने अपने लिए जगह बना ली। जी हां स्विट्जरलैंड की मशहूर घड़ी निर्माता कंपनी जाईगर ली कल्चर ने दुनिया की सबसे छोटी मैकेनिक घड़ी बनाने का खिताब अपने नाम दर्ज कर लिया है। इतना ही नहीं इसे 20.9 कैरेट के 204 हीरों से बने एक ब्रेसलेट में लगाया गया है। इसे बनाने में 100 घंटे से ज्यादा वक्त लगा है। कंपनी से इसी नायाब घड़ी का नाम जाईगर ली कल्चर 101 कैलीबर रखा है। इसे आनलाईन निलामी में बेचा जाएगा। साथ ही इसकी कीमत भी तय नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें – इस देश में हैं, दुनिया के सबसे ऊंचे गणपति
