Jewelled Watches for Brides
Jwelled Watches/Kaashnii

Jewelled Watches for Brides: दुल्हनों के शृंगार और सज-धज की जब भी बात आती है, तो हम सब साड़ियों और गहने पर जाकर अटक जाते हैं। जबकि सच तो यह है कि साड़ी और गहनों से आगे भी कई चीजें और एक्सेसरीज हैं, जो एक दुल्हन के लुक को निखारने में अहम योगदान दे सकती हैं। इनमें से ही ऐसी ही एक एक्सेसरी ज्वेल्ड घड़ी है, जो इन दिनों इतने शानदार डिजाइन में आने लगी हैं कि आप बस देखती रह जाएंगी। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए ज्वेल्ड लुक वाली 7 घड़ियां लाए हैं। 

Joker & Witch Pearl Watch
Joker & Witch Pearl Watch/Nykaa

बैंड पर मोतियों की लड़ी वाली यह कलाई घड़ी गोल्डन शेड में होने की वजह से दुल्हन के लहंगे और साड़ी दोनों से मैच कर जाएगी। यह ब्रॉड चेन लुक के साथ है, जो ब्रेसलेट जैसा लुक देगी। इसका व्हाइट इनर बेस इसे हर रंग के आउटफिट से मैच करआएगा। यह डिस्काउंट के बाद 2760 रुपये में मिल रही है। 

Benling Elegant Crystal-Studded Watch
Benling Elegant Crystal-Studded Watch/Amazon

चमकदार स्टोन्स वाली यह घड़ी लग्जरी लुक दे रही है। यूं तो यह ग्रीन, ब्लू, एक्वा जैसे रंगों में भी मिल रही है लेकिन हमारी फेवरेट व्हाइट है। यह स्टेनलेस स्टील मटीरियल में है, जो स्टाइलिश होने के साथ ही ड्यूरेबल भी है। इसकी कीमत डिस्काउंट के बाद 1699 रुपये है। 

Bianca Pearl Wrist Watch
Bianca Pearl Wrist Watch/Kaashnii

यह घड़ी सिर्फ मोतियों की लड़ी से बनी है, जिसका मटीरियल 22 कैरेट गोल्ड प्लेटेड सिल्वर एलॉय में है। इसके साइज को एडजस्ट किया जा सकता है और यह चेन लोबस्टर क्लोजर में है। इसे किसी भी तरह के लहंगे, साड़ी या सूट के साथ स्टाइल किया जा सकता है। इसके डिस्काउंट के बाद 2999 रुपये में लिया जा सकता है। 

Rutvi Pink Kundan Wrist Watch
Rutvi Pink Kundan Wrist Watch/Kaashnii

22 कैरेट गोल्ड प्लेटेड सिल्वर अलॉय मटीरियल से बनी यह घड़ी मोतियों से भी लदी है। इसका साइज एड जस्ट किया जा सकता है, जो एक मल्टी कलर कुंदन घड़ी है। इसका इन्ट्रिकेट डिजाइन इसे सबसे अलग लेकिन ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक भी देता है। इसकी कीमत 2999 रुपये है।  

Matrix Stone Studded Watch
Matrix Stone Studded Watch/Amazon

यह कलाई घड़ी कॉपर शेड में है, जिस पर स्लीक स्टोन्स लगे हुए हैं। यह ब्रेसलेट लुक में है, जिसे आप रोज गोल्ड और सिल्वर कलर में भी ले सकती हैं। इसका मटीरियल स्टेनलेस स्टील है और यह बैटरी के साथ आता है। इसकी कीमत डिस्काउंट के बाद सिर्फ 299 रुपये है। 

Generic Golden Diamond Watch
Generic Golden Diamond Watch/Amazon

गोल्डन शेड में डायमंड स्टोन स्टडेड यह कलाई घड़ी एक एनालॉग डिस्प्ले वॉच है, जो बेहद खूबसूरत और लग्जरियस लुक में है। यह एक ऑटोमैटिक वॉच है, जिस पर लाइफ टाइम वारंटी भी है। यदि आप स्टाइलिश और सॉफिस्टिकेटेड लुक चाहती हैं, तो यह बेस्ट है। डिस्काउंट के बाद इसे 319 रुपये में लिया जा सकता है। 

Joker & Witch Watch
Joker & Witch Watch/Amazon

यह घड़ी रोज गोल्ड और सिल्वर शेड में है, जिसे खरीदने पर आपको ब्रेसलेट और रिंग भी मिलेगी। यह एक एनालोग वॉच है, जसीयक मटीरियल स्टेनलेस स्टील है। यह घड़ी काफी खूबसूरत है, जिस पर एक साल की वारंटी भी है। आप इसे डिस्काउंट के बाद 1059 रुपये में ले सकती हैं। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...