दुल्हन और दुल्हन की बहन के लिए बेस्ट हैं मौनी रॉय के ये 5 लहंगा सेट: Mouni Roy Lehenga Collection
Mouni Roy Lehenga Collection

Mouni Roy Lehenga Collection: जब स्टाइल और फैशन की बात आती है, तो मौनी रॉय लड़कियों के लिए ट्रेंड सेट करती हैं। ग्रीन कार्पेट इवेंट्स में शानदार गाउन पहनने से लेकर भारतीय और एथनिक परिधानों को मौनी रॉय बहुत ही अच्छे से केरी करती हैं। मौनी कई मौकों पर खूबसूरत लहंगे पहने हुए नजर आ चुकी हैं। अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं और कुछ डिफरेंट और खूबसूरत पहनने का सोच रही हैं तो आप मौनी रॉय के कुछ लहंगों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। दुल्हन ही नहीं दुल्हन की बहन की एक्ट्रेस के लुक को रिक्रिएट कर महफ़िल लूट सकती हैं।

मौनी को लहंगे से है प्यार

हमने सिर्फ आपके लिए मौनी की अलमारी से सबसे अच्छे लहंगे चुने हैं, जो आपको फैमिली फंक्शन से लेकर आपके शादी- रिसेप्शन लुक को डिफरेंट बना सकते हैं। मौनी रॉय अक्सर बेहतरीन लहंगों को पहनने हुए नजर आती हैं। उनका हर लुक अपने आप में बेहद ही अलग और खूबसूरत नजर आता है। 

शादी के चुने सव्यसाची जैसा लुक

मौनी ने अपनी शादी के लिए सब्यसाची का खूबसूरत लाल लहंगा चुना था। दुल्हन बनने वालीं लड़कियों के लिए मोनी का ये लहंगा बहुत अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि जब भी हम शादियों की बात करते हैं तो सबसे पहले पारंपरिक लाल रंग ही दिमाग में आता है। अगर आप भी अपनी शादी में पारंपरिक लाल रंग को चुन रही हैं तो मोनी का वेडिंग लुक बहुत ही खूबसूरत नजर आने वाला। मोनी ने ज्वेलरी को बहुत ज्यादा हैवी नहीं रखा था।

रिसेप्शन के लिए सुनहरा लहंगा है बेस्ट

शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी के लिए मौनी का गोल्डन लहंगा बिल्कुल परफेक्ट है। फाल्गुनी और शेन पीकॉक का भारी कढ़ाई वाला सुनहरा लहंगा पहनकर आप किसी राजकुमारी से कम नहीं लगने वालीं। इसमें चमकदार बॉटम को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए लेसवर्क में स्पेगेटी स्ट्रैप चोली है। उसका दुपट्टा पिंक के शेड में है जो लहंगे को और आर्कषक दिखा रहा है। 

ब्लैक-सीक्वेंस लहंगा देगा अलग लुक

अगर आप पारंपरिक शादी के लुक को छोड़कर कुछ नया प्रयोग करना चाहती हैं तो ये ब्लैक-सीक्वेंस लहंगा आपके लिए बेस्ट है। इसमें आप मौनी की तरह बोल्ड चोली के साथ लो वेस्ट लहंगा कैरी कर सकती हैं। बहुत ज्यादा भारी नहीं होने के कारण आप फंक्शन को आराम से इंजॉय कर सकती हैं।

संगीत के लिए परफेक्ट है पिंक फ्लोरल लहंगा

गुलाबी रंग पहनना किसे पसंद नहीं है? बार्बी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए, आप इस गुलाबी लहंगे को शादी के कई इवेंट्स में केरी कर सकती हैं। इसके अलावा शादी के बाद पहली दिवाली पार्टी, राखी,  भाईदूज के लिए भी ये लहंगा अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें शिफाॅन और नेट के ऊपर फ्लोरल कढ़ाई की डिटेलिंग है, जो बेहतरीन लुक दे रहा है।

दुल्हन की बहन के लिए बेस्ट है ये लहंगा

दुल्हन अपने रिसेप्शन के लिए या दुल्हन की बहन शादी के लिए मोनी रॉय का ये लहंगा लुक बेस्ट है। यह शानदार चांदी, कढ़ाई वाला लहंगा आपको बेहद ही खूबसूरत लुक देगा। मोनी ने ज्वेलरी के नाम पर सिर्फ मांगटीका पहना हुआ है। लेकिन इसपर आप अपने हिसाब से ज्वेलरी पहनकर अपने लुक को अलग दिखा सकती हैं।